स्लिम हिप्स के लिए करें यह चार बेहतरीन व्यायाम: Exercises for Slim Hips
Exercises for Slim Hips

स्लिम हिप्स के लिए करें यह चार बेहतरीन व्यायाम

वजन कम करने के लिए सही खानपान के साथ ही व्यायाम करना भी जरूरी है। इनसे हिप्स में जमा फैट भी कम होता है। हिप्स को स्लिम करने के लिए आप यह एक्सरसाइज कर सकते हैं।

Exercises for Slim Hips: अधिकतर लोगों के लिए वजन कम करना एक बहुत बड़ी समस्या है। अगर आप मोटे हो रहे हैं, तो आप यह पाएंगे कि आपके पेट और हिप्स के आसपास बहुत अधिक फैट जमा हो रहा है। आवश्यक है कि सही न्यूट्रिशन और फिटनेस से इसे कम किया जाए। धीरे-धीरे, सुरक्षित तरीके से वजन कम करना हिप्स पर फैट कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके साथ ही कुछ ऐसी एक्सरसाइजेज भी हैं, जो पेट की चर्बी को कम कर सकती हैं और इसके साथ ही हिप्स को भी टोन कर सकती हैं। जानिए ऐसी ही कुछ एक्सरसाइजेज के बारे में और इन्हें अपना कर पाएं अच्छे परिणाम। 

स्क्वैट्स

स्क्वैट्स एक आसान एक्सरसाइज है। इसके साथ ही यह एक्सरसाइज करने से आप शरीर के निचले हिस्से की मसल्स को भी टारगेट कर सकते हैं। आप स्क्वैट्स को सिर्फ अपने बॉडी वेट के साथ कर सकते हैं। बाद में आप इस एक्सरसाइज को डंबल या केटलबेल के साथ करें। इस तरह से करें स्क्वैट्स:

Exercises for Slim Hips
Squats
  • स्क्वैट्स को करने के लिए सबसे पहले खड़े हो जाएं। आपके पैर एक दूसरे से उचित दूरी पर होने चाहिए।
  • अब अपने हाथों को सामने ला कर जोड़ें।
  • अपनी पीठ को सीधा रखें और अपने कूल्हों को फ्लोर के पैरेलल ले कर जाएं। यह ऐसा होना चाहिए जैसे आप कुर्सी पर बैठ रहे हैं।
  • अब सांस बाहर छोड़ते हुए सीधा खड़े हो जाएं। इस व्यायाम को दोहराएं।

साइड लंज

साइड लंज लोअर बॉडी के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज है। अपनी बेहतरीन मूवमेंट्स के कारण यह एक्सरसाइज जांघ के अंदरूनी हिस्से और हिप्स को अच्छे से टारगेट करती हैं। इस तरह से करें साइड लंज:

side lunge
Side lunge
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधा खड़े हो जाएं।
  • अब धीरे-धीरे अपने दाहिने घुटने को मोड़ें और जितना हो सके अपने बाएं पैर को फैलाते हुए साइड में ले जाएं।
  • इस स्थिति में कुछ सेकंड्स तक रहें।
  • अब अपनी पहले वाली स्थिति में आ जाएं और इसे दूसरी साइड के साथ दोहराएं।

और पढ़ें। Weight Loss: वेट लॉस के लिए सिर्फ व्यायाम ही नहीं है जरूरी

वॉल सीट्स 

वॉल सीट्स को वॉल स्क्वैट्स के नाम से भी जाना जाता है। हिप्स के साथ-साथ लोअर एब्स को भी यह एक्सरसाइज टोन करती है। वजन कम करने और कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाने में भी यह बेहतरीन है। इस तरह से करें वॉल सीट्स :

Wall sits
Wall sits
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक दीवार के सहारे पीठ करके सीधे खड़े हो जाएं और अपने पैरों को दीवार से कुछ इंच की दूरी पर रखें।
  • पैरों के साथ एक एंगल पर रखें और अपने हैमस्ट्रिंग को फर्श के समानांतर बैठने की स्थिति में स्लाइड डाउन करें।
  • इस पोजीशन में बीस से तीस सेकंड तक रहें। इसके बाद अपनी शुरुआती पोजीशन में आ जाएं।
  • जितनी बार संभव हो इस एक्सरसाइज को दोहराएं।

स्टेप-अप्स विद वेट्स

यह व्यायाम भी हिप्स, जांघों और ग्लूट्स पर अच्छे से काम करता है। इससे बैलेंस और स्टेबिलिटी भी सुधरती है। इस तरह से करें स्टेप-अप्स:

Step-ups with weights
Step-ups with weights
  • स्टेप-अप्स करने के लिए एक घुटने की ऊंचाई वाली बेंच या सीढ़ी के सामने खड़े हो जाए, आपके दोनों हाथों में डंबल होने चाहिए।
  • अब दाहिने पैर से बेंच पर पैर रखें और और वेट्स को अपने साइड में रखते हुए अपने बाएं घुटने को ऊपर उठाएं।
  • बेंच से पीछे की ओर जाते हुए अपने बाएं पैर को नीचे रखें।
  • इस तरह से कुछ देर इस एक्सरसाइज को करें और इसके बाद बाएं पैर के साथ इसे दोहराएं।