how to lose belly fat
how to lose belly fat

Belly Fat Reducing Recipes: पेट के आसपास जमी चर्बी बहुत ही जिद्दी होती है, जो बहुत ही परेशान करती है। ये ना सिर्फ आपके बॉडी शेप को खराब करता है, बल्कि इसकी वजह से आपको कई तरह की बीमारियों का भी जोखिम उठाना पड़ सकता है। जी हां मोटापा अपने आप में कई बीमारियों को न्यौता देने के समान है। पेट के आसपास जमी जिद्दी चर्बी आपकी खानपान की गलत आदतों के चलते और गलत लाइफस्टाइल के चलते होती है।

यह भी देखें-ऑयली स्कैल्प की समस्या से हैं परेशान, तो दूर करने के लिए करें ये उपाय: Oily Scalp Remedies

ऐसे में इसे दूर करने के लिए कड़ी एक्सरसाइज और डाइट पर फोकस करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। प्रोसेस्ड फूड्स और रिफाइंड शुगर का सेवन आपके फैट की समस्या को और भी बढ़ा सकती है। ऐसे में इनसे दूरी बनाना बहुत ही जरूरी है। खान पान पर ध्यान दिए बिना बैली फैट को कम करना बहुत ही मुश्किल काम है।

अगर आप एक फूडी हैं और अपने खानपान में सुधार नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसे में कैसा रहे अगर आप कुछ टेस्टी खाते हुए ही अपना वजन कम कर सकें। सुनने में ये थोड़ा सा अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन ये सच है।

आज हम आपको एक ऐसी ही हेल्दी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसको खाते हुए आप अपने पेट के जिद्दी फैट को गुड बाय कह सकेंगे। डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने पेट के आसपास की चर्बी को कम करने के लिए एक पोस्ट साझा की है।

पेट के आस-पास फैट क्यों जमता है

Belly Fat Reducing Recipes
Why does fat accumulate around the abdomen

इंसुलिन सेंसिटिविटी ग्लूकोज को हमारे शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाने का काम करता है। इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण सेल्स में ग्लूकोज सही से अवशोषित नहीं हो पाता। जिसकी वजह से ये फैट आपके शरीर में जमने लगता है।

बैली फैट बर्नर डोसा

मसूर की दाल और सब्जियों के साथ बनने वाले इस डोसा के सेवन से आप अपने जिद्दी बैली फैट को दूर कर सकते हैं। इस डिश को बनाने के लिए जिन मसालों का प्रयोग किया जाता है, वो वेट लॉस करने में मदद करते हैं। सब्जियों में मौजूद फाइबर आपको भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही काली मिर्च, दालचीनी और जायफल इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद करते हैं।

कैसे बनाएं बैली फैट बर्नर डोसा

How to make Belly Fat Burner Dosa
How to make Belly Fat Burner Dosa

बैली फैट को बर्न करने वाले डोसा को बनाना काफी आसान है। इसे आप नाश्ते में खुद से बनाकर भी खा सकते हैं। आइए जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी-

  • बैली फैट बर्नर डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक कप मसूर की दाल को रातभर पानी में अच्छे से भिगो लें।
  • अगले दिन सुबह आपको इसको पीसकर इसका अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लेना है।
  • पेस्ट को तैयार करके आप इसमें शिमला मिर्च, गाजर और अपनी पसंद की और भी सब्जियों को एड कर सकते हैं।
  • अगले स्टेप में इसमें काली मिर्च, नमक, दालचीनी और जायफल पाउडर मिला लें। सभी एक चुटकी ही मिलाएं।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और तवे को गरम करें।
  • तवा गरम होने पर इसे हल्का का घी तवे पर लगाकर सेक लें। ध्यान रहे बहुत हल्का सा घी लगाएं।
  • अब आपको डोसा आपके बैली फैट को बर्न करने के लिए तैयार है।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...