Oily Scalp Remedies: बालों की खूबसूरती को बनाए रखना बहुत ही जरूरी है। ये आपकी पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा होते हैं। बहुत से लोगों के बाल और स्कैल्प काफी ज्यादा ऑयली होते हैं। ऑयली स्कैल्प की वजह से बालों से जुड़ी कई और समस्याओं को भी झेलना पड़ता है। ऑयली स्कैल्प देखने में भी काफी बुरा लगता है।
यह भी देखें-जरूरत से ज्यादा पीते हैं पानी, तो जान लें इसके भयंकर नुकसान: Overhyderation Effects
इसकी वजह से डैंड्रफ और इंफेक्शन होने का भी डर बना रहता है। डैंड्रफ और इंफेक्शन होने का डर रहता है। स्कैल्प को साफ रखना बहुत ही जरूरी होता है। ऑयली स्कैल्प को कम करने के लिए आप हेयर मास्क और रिंस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आज हम आपको ऑयली स्कैल्प की समस्या से छुटकारा पाने के ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बताएंगे।
घर पर करें हेयर रिंस

- हेयर रिंस के इस्तेमाल से ऑयली बालों और स्कैल्प की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके लिए आपको बाजार से इसे खरीदने की जरूरत नहीं है। इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए आप ब्लैक टी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसे तैयार करने के लिए पानी में 2 चम्मच काली चाय की पत्ती को मिला लें।
- इस पानी को 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर गरम कर लें।
- इसके बाद इसे ठंडा कर लें। इस तरह आपका होम मेड हेयर रिंस तैयार हो जाएगा।
कैसे लगाएं
- इस पानी को अपने बालों पर लगाएं और इसे आधे घंटे के लिए बालों पर लगाए रखें।
- इसके बाद इसे शैंपू और कंडीशनर की मदद से साफ कर लें।
- इसे आप हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको ऑयली स्कैल्प से छुटकारा मिल सकता है।
होममेड मास्क का करें इस्तेमाल

- हेयरमास्क के इस्तेमाल से भी आपको ऑयली स्कैल्प की समस्या से राहत मिल सकती है। ऑयली स्कैल्प की समस्या होने पर आप दही से बने पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही बालों में मॉइश्चर लॉक करने का काम करता है।
- इस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में अंडा लें। अंडे का सफेद भाग ही यूज करें।
- इसके बाद इसमें प्लेन दही, नींबू का रस और आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके उसका पेस्ट तैयार कर लें।
कैसे लगाएं
- इस मास्क को अपने बालों और जड़ों पर अच्छे से अप्लाई करें।
- इसे लगाने के बाद बालों को शावर कैप से ढक लें।
- इसे आधे घंटे तक लगाए रखें। इसके बाद बालों को शैंपू से साफ कर लें।
- इसे आप हफ्ते में एक बार यूज कर सकते हैं। इससे आपको काफी अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
एलोवेरा जेल और लेमन जूस लगाएं

1 चम्मच नींबू का रस और 4 चम्मच ऐलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट को बालों पर आधे घंटे के लिए लगाएं और फिर हेयर वॉश कर लें। इसके इस्तेमाल से आपके बाल मुलायम होंगे और ऑयली स्कैल्प से छुटकारा मिलेगा।
वर्जिन कोकोनट ऑयल लगाएं

तेल से बाल और भी ज्यादा चिपचिपे हो जाते हैं, लेकिन वर्जिन कोकोनट ऑयल के इस्तेमाल से बालों में चिपचिपापन नहीं आता। ये सीबम का प्रोडक्शन कंट्रोल में रखता है। इस तेल को बालों पर आधे घंटे के लिए लगाएं। बाद में माइल्ड शैंपू की मदद से इसे साफ कर लें। आपको काफी बेहतरीन रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।