20+ बीकानेर में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Bikaner Me Ghumne ki Best Jagah

बीकानेर में घूमने के लिए 20 सबसे खूबसूरत जगह

बीकानेर अपनी खूबसूरती, राजपुताना सभ्यता, संस्कृति और ऐतिहासिक किलों के पुराने इतिहास के साथ घिरा हुआ हैI यहाँ कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं, जिसे देखने के लिए लोग यहाँ आना पसंद करते हैंI

Bikaner Me Ghumne ki Best Jagah: बीकानेर शहर का नाम आते ही शाही ठाठ-बात की छवि बन जाती हैI बीकानेर को राजस्थान का दिल भी कहा जाता हैI यह भारत के उत्तर पश्चिमी राज्य राजस्थान के थार रेगिस्तान के बीचों-बीच स्थित हैI अगर बीकानेर का इतिहास खंगाला जाए तो पता चलता है कि इस राज्य की स्थापना महाभारत काल में की गई थी, उस समय इस शहर को जांगल देश के नाम से जाना जाता थाI ये शहर आज भी अपनी खूबसूरती, राजपुताना सभ्यता, संस्कृति और ऐतिहासिक किलों के पुराने इतिहास के साथ घिरा हुआ हैI यहाँ कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं, जिसे देखने के लिए लोग यहाँ आना पसंद करते हैंI

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
जूनागढ़ का किला (Junagarh Fort) 1.4 किलोमीटर
करणी माता मंदिर (Karni Mata Temple) 30.4 किलोमीटर
गजनेर पैलेस (Gajner Palace) 33.4 किलोमीटर
लालगढ़ पैलेस (Lalgarh Palace) 3.3 किलोमीटर
भांडासर जैन मंदिर (Bhandasar Jain Mandir) 3.1 किलोमीटर
ऊंट अनुसंधान केंद्र (Camel Research Center) 8.7 किलोमीटर
देवीकुंड सागर (Devi Kund Sagar) 8.5 किलोमीटर
गजनेर वन्यजीव अभयारण्य (Gajner Wildlife Sanctuary) 33.4 किलोमीटर
कोडमदेश्वर मंदिर (Kodamdesar Bheruji Mandir) 25.0 किलोमीटर
सादुल सिंह संग्रहालय (Sadul Singh Museum) 3.0 किलोमीटर
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर (Sree Laxmi Narayan Temple) 6.0 किलोमीटर
रामपुरिया हवेली (Rampuria Haveli) 1.8 किलोमीटर
गंगा सिंह संग्रहालय (Ganga Singh Museum) 2.2 किलोमीटर
अंतर्राष्ट्रीय ऊंट महोत्सव (International Camel Festival) 34.6 किलोमीटर
लक्ष्मी निवास पैलेस (Jagah Laxmi Niwas) 3.3 किलोमीटर
बीकानेर डेजर्ट कैंप (Bikaner Desert Camp) 18.3 किलोमीटर
 कैमल सफारी और विलेज टूर (Camel Safari And Village Tour) 25 किलोमीटर
एमजी रोड (MG Road) 700.0 मीटर
सूरसागर झील (Sursagar Lake) 1.6 किलोमीटर
स्काईबर्ड वॉटर पार्क (Skybird Water Park) 12.3 किलोमीटर
20+ बीकानेर में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Bikaner Me Ghumne ki Best Jagah
Junagarh Fort

जूनागढ़ का किला राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित हैI इस किला का निर्माण 1593 में राजा राय सिंह के द्वारा करवाया गया थाI इस किले की खास बात यह है कि इसकी संरचना में खूबसूरत मंदिर और महल शामिल हैI यहाँ एक खूबसूरत आर्ट गैलरी भी बनाई गयी हैI यहाँ का जेना क्वार्टर पर्यटकों को खासतौर पर अपनी ओर आकर्षित करता हैI

जूनागढ़ किला देखने के लिए आपको प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ भारतीय पर्यटकों को 50 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 300 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI

Karni Mata Temple
Karni Mata Temple

बीकानेर का करणी माता मंदिर जग-प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता हैI यह मंदिर यहाँ रहने वाले चूहों की घनी आबादी के लिए जाना जाता हैI इस मंदिर के परिसर में लगभग 20,000 से अधिक चूहे रहते हैंI यह मंदिर देवी दुर्गा के अवतारों में से एक अवतार करणी माता को समर्पित हैI

इस मंदिर में दर्शन करने के लिए किसी को भी कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI यह मंदिर दर्शन के लिए सुबह 4 बजे से रात के 10 बजे तक खुला रहता हैI 

Gajner Palace
Gajner Palace

गजनेर पैलेस बीकानेर में घूमने के लिए एक लोकप्रिय स्थान हैI यह झील के किनारों पर स्थित हैI इसका निर्माण महाराजा गंगा सिंह जी के द्वारा किया गया थाI इस पैलेस का उपयोग महाराजा गंगा सिंह के शिकार और अवकाश बिताने के लिए एक लॉज के रूप में किया जाता थाI इस पैलेस में बनी मूर्तियां, स्क्रीन, लाल बलुआ पत्थर से निर्मित शिल्प कौशल की एक उत्कृष्टता देखने को मिलती हैI

इस पैलेस को देखने के लिए प्रत्येक पर्यटक को 100 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI

Lalgarh Palace
Lalgarh Palace

बीकानेर का लालगढ़ पैलेस एक खूबसूरत महल हैI इस महल का निर्माण महाराजा गंगा सिंह की आज्ञा पर 20वीं शताब्दी में करवाया गया थाI लेकिन अब यह पैलेस एक होटल के रूप में तब्दील हो गया हैI यह होटल राजपूताना अंदाज में बनी भव्य डिजाइनों के साथ-साथ सुरुचिपूर्ण आंतरिक सजावट के लिए भी प्रसिद्ध हैI

यहाँ आपको प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ अंदर प्रवेश करने के लिए भारतीय पर्यटकों को 10 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 20 रूपए प्रति व्यक्ति भुगतान करना पड़ता हैI

Bhandasar Jain Mandir
Bhandasar Jain Mandir

बीकानेर शहर में दो जैन मंदिर प्रसिद्ध हैं, जिसमें से एक भांडासर जैन मंदिर हैI यह मंदिर घूमने के लिए पर्यटकों की पहली पसंद हैI भांडासर जैन मंदिर पीले पत्थरों की नक्काशी और दर्शनीय चित्रों से सजी हुई हैI यह मंदिर तीन मंजिला है और इसकी पहली मंजिल पर देवताओं की संतानों के लघु चित्रों को रखा गयाI यह मंदिर मूल रूप से पांचवे जैन तीर्थकर सुमितनाथ जी को समर्पित किया गया हैI

यहाँ पर्यटकों को कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यह दर्शन के लिए सुबह 5 बजे से दिन के 1 बजे तक और फिर शाम के 5:30 से 11:30 बजे तक खुला रहता हैI

Camel Research Center
Camel Research Center

ऊंट अनुसंधान केंद्र बीकानेर में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत स्थान हैI यहाँ हर किसी को एक बार जाना चाहिएI यहाँ तीन नस्लों के कम से कम 230 से अधिक ऊंट हैंI यहाँ आप ऊंटनी के दूध के आउटलेट नमूनों के साथ लस्सी का भी आनंद ले सकते हैंI

यहाँ अंदर प्रवेश करने के लिए भुगतान करना पड़ता हैI भारतीय पर्यटकों को 50 रूपए का भुगतान और विदेशी पर्यटकों को 200 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI

Devi Kund Sagar
Devi Kund Sagar

देवीकुंड सागर बीकानेर में घूमने के लिए अच्छे स्थानों में से एक माना जाता हैI यह शहर के पूर्व में लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI यह वही स्थान है जहाँ पर राव बीका जी के बड़े पोते का अंतिम संस्कार किया गया थाI यहाँ हर तरफ सुन्दर पेंटिंग बनी हुई है, साथ ही यहाँ आपको जलाशय भी देखने को मिलेगाI

इस स्थान को देखने के लिए किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Gajner Wildlife Sanctuary
Gajner Wildlife Sanctuary

गजनेर वन्यजीव अभयारण्य, बीकानेर से लगभग 32  किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैंI इस अभयारण्य में आपको जंगली सूअर, चिंकारा यानी काला हिरन,  नीलगाय के अलावा अन्य कई प्रजातियों के जानवर भी देखने को मिलेंगेI एक समय में यह अभयारण्य महाराजा और यहाँ के शासक परिवारों के लिए शिकार का स्थान हुआ करता था, लेकिन अब इसे वन्यजीव अभयारण्य के रूप विस्तृत किया गया हैI पर्यटक यहाँ सफारी का आनंद भी उठा सकते हैंI

यहाँ घूमने के लिए पर्यटकों को कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI यह सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहता हैI

Kodamdesar Bheruji Mandir
Kodamdesar Bheruji Mandir

बीकानेर शहर का निर्माण राव बीका जी ने किया था और उन्होंने ही एक खूबसूरत ईमारत का निर्माण करवाया था, जिसे कोडमदेश्वर मंदिर कहा जाता हैI यह मंदिर बीकानेर के सबसे अच्छे दर्शनीय स्थानों में शामिल हैI यह मंदिर भैरव जी महाराज को समर्पित है जोकि भगवान शिव का ही एक रूप हैI यहाँ लगने वाला भाद्रपद मेला लोगों को काफी ज्यादा आकर्षित करता हैI

यहाँ आपको कभी भी प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI

Sadul Singh Museum
Sadul Singh Museum

सादुल सिंह संग्रहालय बीकानेर के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक हैI यह संग्रहालय बीकानेर के कुछ परम प्रतापी राजाओं जैसे सादुल सिंह, महाराजा गंगा सिंह और कर्णी सिंह को समर्पित हैI यह संग्रहालय लालगढ़ महल के अंदर ही स्थापित किया गया है जो अपने राजा और महाराजों की सम्पूर्ण उपलब्धियों को अपने आप में समेंटे हुए हैI

यहाँ अन्दर प्रवेश करने के लिए भारतीय पर्यटकों को 10 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 20 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI यह सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहता हैI

Sree Laxmi Narayan Temple
Sree Laxmi Narayan Temple

बीकानेर का श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर एक पावन स्थल है और यहाँ के सबसे पुराने मंदिरों में से एक हैI यह मंदिर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित किया गया हैI इस मंदिर में स्थापित मूर्तियाँ बहुत खास है, ये मूर्तियाँ चांदी के नाजुक और जटिल कलाकृतियों के लिए ही जाना जाता हैI

यहाँ भगवान के दर्शन के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Rampuria Haveli
Rampuria Haveli

रामपुरिया हवेली बीकानेर की शान हैI यह हवेली अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैI बीकानेर की इस हवेली का निर्माण एक रामपुरिया नामक व्यापारी ने करवाया था और उन्हीं के नाम पर इस हवेली का नाम रखा गया हैI यह हवेली खूबसूरती और अपनी कलाकृति की एक अनूठी मिसाल हैI

यह स्थान सभी पर्यटकों के घूमने के लिए बिलकुल निशुल्क हैI

shiv badi mandir
shiv badi mandir

शिव बाड़ी मंदिर बीकानेर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल हैI यह बीकानेर शहर से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर हैI शिव बाड़ी मंदिर लाल बलुआ पत्थर से बना है और यह मंदिर भगवान भोलेनाथ को समर्पित हैI इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण और गोपियों की मूर्तियाँ भी स्थापति हैI

यहाँ सभी पर्यटक बिलकुल निशुल्क दर्शन कर सकते हैंI

Ganga Singh Museum
Ganga Singh Museum

गंगा सिंह संग्रहालय बीकानेर का एक प्रसिद्ध संग्रहालय हैI यह संग्रहालय हड़प्पा सभ्यता और गुप्त काल के प्रारंभिक दौर के पुरातात्विक निष्कर्षों का विस्तृत संग्रह हैI इस संग्रहालय का निर्माण महाराजा गंगा सिंह ने करवाया थाI  

इस संग्रहालय में प्रवेश करने के लिए पर्यटकों को 20 रूपए का प्रवेश शुल्क देना पड़ता हैI

International Camel Festival
International Camel Festival

यह उत्सव राजस्थान राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किया जाता हैI बीकानेर में ऊंट महोत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाता हैI यह उत्सव थार रेगिस्तान की रेत पर मनाया जाता है, जोकि पर्यटकों को बहुत ज्यादा आकर्षित करता हैI

इस उत्सव को देखने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता है, आप इस उत्सव को निशुल्क देख सकते हैंI लेकिन आप यहाँ ऊंट की सवारी करते हैं तो आपको इसके लिए भुगतान करना होगाI

Laxmi Niwas
Laxmi Niwas

लक्ष्मी निवास पैलेस बीकानेर का एक हाल ही निर्मित होटल हैI इस होटल को पुराने लक्ष्मी निवास महल की तरह ही बनाया गया हैI यह पैलेस बीकानेर शहर के बाहरी इलाके में बनाया गया हैI इस पैलेस के आगे-पीछे खूबसूरत घास का मैदान हैI यहाँ का शांत वातावरण शाही अनुभव का सुकून भरा एहसास कराता हैI

इस पैलेस को देखने के लिए 200 रूपए का प्रवेश शुल्क लगता हैI पर्यटक यहाँ सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक आ सकते हैंI

Bikaner Desert Camp
Bikaner Desert Camp

बीकानेर शहर अपनी कई साहसिक गतिविधियों और कला-कृतियों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैI यहाँ की चरम जलवायु परिस्थितियों को और भी ज्यादा आकर्षित बनाती हैI यहाँ का रेगिस्तान पर्यटकों की गतिविधियों के लिए काफी उपयुक्त जगह हैI

यहाँ आपको प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ आपको किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करना पड़ता हैI

Camel Safari And Village Tour
Camel Safari And Village Tour

बीकानेर में एक खूबसूरत स्थान रायसर गाँव है, जहाँ आप घूमने जा सकते हैं और यहाँ की खूबसूरती का अनुभव कर सकते हैंI यहाँ ऊंट की सवारी का मजा लेने के साथ-साथ आप रेगिस्तान के बीच खड़े पेड़ों की छाव में बैठकर खाने का आनंद ले सकते हैंI

यहाँ आपको प्रति व्यक्ति भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ 750 रूपए का प्रवेश शुल्क लगता हैI

MG Road
MG Road

बीकानेर में खरीदारी करने के लिए एमजी रोड सबसे अच्छी जगह हैI एमजी रोड को महात्मा गांधी रोड के नाम से भी जाना जाता हैI यहाँ आप अपने घर के लिए कई वस्त्र और कलाकृतियाँ सस्ते दामों पर खरीद सकते हैंI

यह एक सार्वजनिक स्थान है, यहाँ खरीदारी करने के लिए आपको कोई भुगतान नहीं करना पड़ता हैI

Sursagar Lake
Sursagar Lake

बीकानेर में घूमने के लिए सूरसागर झील एक अच्छी जगह हैI इस झील का निर्माण महाराजा सूर सिंह ने अपने शासनकाल के दौरान जल भंडारण को रोकने के लिए कराया थाI इस झील में आप नौकायन का आनंद भी ले सकते हैंI

यहाँ आप फ्री में घूम सकते हैं, लेकिन अगर आप नौकायान का आनंद लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भुगतान करना पड़ता हैI

Skybird Water Park
Skybird Water Park

गर्मी के मौसम में स्काईबर्ड वॉटर पार्क घूमने के लिए बीकानेर में एक अच्छी जगह हैI यह एक मनोरंजन पार्क है, जहाँ बच्चों के साथ-साथ बड़े भी एन्जॉय कर सकते हैंI यह पार्क चारों ओर से विशाल उद्यानों और हरी-भरी हरियाली से घिरा हुआ हैI

यहाँ प्रति व्यक्ति 270 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI

बीकानेर घूमने के लिए आप कभी भी जा सकते हैं, लेकिन यहाँ घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर फरवरी तक का महीना होता है, इस दौरान यहाँ का मौसम बहुत ज्यादा अच्छा होता हैI बीकानेर आप मार्च से लेकर जून के महीने में जाने से बचें, इस समय यहाँ बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है, जिससे आपको यहाँ घूमने में परेशानी हो सकती हैI

रेलमार्ग से– अगर आप रेलमार्ग से बीकानेर पहुंचना चाहते हैं तो यहाँ पहुँचने का रास्ता बहुत सस्ता और सुलभ हैI बीकानेर में ही अपना खुद का रेलवे स्टेशन मौजूद हैI इसके अलावा यहाँ एक और रेलवे स्टेशन लालगढ़ रेलवे स्टेशन हैI दोनों ही रेलवे स्टेशन की दूरी 5 किलोमीटर की हैI

हवाईमार्ग से– अगर आप हवाईमार्ग से बीकानेर पहुंचना चाहते हैं तो आपको बता दें कि बीकानेर में अपना खुद का कोई हवाई अड्डा नहीं हैI बीकानेर पहुँचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जोधपुर हवाई अड्डा है, जो बीकानेर से 250 किलोमीटर की दूरी पर हैI

सड़क मार्ग– सड़क मार्ग द्वारा बीकानेर शहर बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैI यहाँ पहुंचने के लिए आप राजस्थान राज्य सरकार परिवहन  की बसों का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अपनी गाड़ी से भी यहाँ पहुँच सकते हैंI

हीरालाल होटल

पुलिस स्टेशन, ई-6, व्यास कॉलोनी के सामने, कांता खतूरिया कॉलोनी, बीकानेर, राजस्थान

महाराजा गंगा महल

गंगा निवास, सार्वजनिक पार्क के बाहर, रथखाना गेट, बीकानेर, राजस्थान

नरेन्द्र भवन बीकानेर

संवित शिक्षण संस्थान, गांधी कॉलोनी, समता नगर, बीकानेर, राजस्थान

FAQ | बीकानेर में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बीकानेर घूमने में कितना दिन लगता है?

बीकानेर शहर आप 2 से 3 दिन में बड़े आराम से घूम सकते हैंI

बीकानेर घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप कम बजट में बीकानेर घूमना चाहते हैं तो आप 5000 रूपए में भी बीकानेर आराम से घूम सकते हैं, लेकिन इसके लिए पहले आपको एक बजट तैयार करना होगाI

बीकानेर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

बीकानेर घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर फरवरी के बीच का महीना होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी ज्यादा सुहावना होता है, जिससे घूमने में काफी मज़ा आता हैI

मुझे बीकानेर में कहाँ रहना चाहिए?

बीकानेर में आपको रहने के लिए कई सस्ते और महंगे होटल आराम से मिल जाएँगेI आप अपने बजट के अनुसार अच्छे होटल का चुनाव आराम से कर सकते हैंI

रात के समय बीकानेर में घूमने के लिए कौन सी जगह है?

बीकानेर में रात में घूमने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं मिलेगाI

हम रात में बीकानेर में क्या कर सकते हैं?

बीकानेर में आप रात के समय यहाँ के स्थानीय स्थानों पर घूमने के लिए जा सकते हैंI साथ ही रात में आप यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...