पीरियड्स में शर्म महसूस करती हैं, तो जान लें ये दो बातें: Period Problems
Period Problems

शर्म नहीं गर्व की बात है पीरियड्स

आज भी कई महिलाएं यही मानती है, ये गन्दी चीज है इसे किसी को नहीं बताना है, बस सबसे छुपाना है। क्या अपने भी कभी ऐसा अनुभव किया है।

Period Problem: मै डाउन हूं, क्या कभी आपने भी यही शब्द फुसफुसा कर इस तरह बोला है की कोई सुन ही ना पाए। पीरियड्स होना शर्म की बात है। किसी को नहीं बताना है, सबसे छुपाना है। सदियों से हम पीरियड्स के बारे में यही सुनते आ रहें हैं। आज जिस युग में हम जी रहें हैं वो पूरी तरह से एडवांस है। जो हम कभी सपने में सोच भी नहीं सकते था ऐसी सुविधाएं और ऐसे गैजेट्स का आज हम सभी इस्तेमाल कर रहें हैं। पर क्या पीरियड्स का नाम लेने पर आज भी पाबंदी है। आखिर ऐसा क्यों। आज भी कई महिलाएं यही मानती है, ये गन्दी चीज है इसे किसी को नहीं बताना है, बस सबसे छुपाना है। क्या अपने भी कभी ऐसा अनुभव किया है। क्या आपको भी पीरियड्स आने पर शर्मिंदगी का एहसास होता है। अगर आप इन्ही में से एक हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फैक्ट ले कर आएं है जिन्हे अच्छी तरह समझ लेने के बाद

शायद आप खुद भी समझ पाएं और दूसरों को भी पीरियड्स की एहमियत समझा पाएंगी।

Period Problems
Thyroid problems

अगर आपको रेगुलर पीरियड्स हो रहें हैं इसका मतलब आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पीरियड्स समय पर ना आने का सबसे बड़ा कारण है थॉयरॉइड की परेशानी होना। महिलाएं सबसे ज्यादा इस परेशानी से ग्रस्त होती हैं। तो पीरियड्स होने पर गर्व महसूस कीजिये आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इस समस्या की वजह से महिला का वजन दिन पर दिन बढ़ता चला जाता है और उसे रोज के काम तक करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बढ़ते वजन की वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। परेशानी यहीं तक सीमित नहीं है बल्कि थयरॉइड दो तरह का होता है एक में आपका वजन बढ़ता है और दूसरे में आपका वजन तेजी से घटने लगता है। वजन लगातार तेज़ी से घटने की वजह से शरीर में कमज़ोरी रहने लगती है। किसी काम में मन नहीं लगता है और थकान के साथ साथ नींद बढ़ने लगती है।

Period problems
Period problems

ये दोनों ही परेशनियां हमारी जीवनशैली से जुड़ाव रखती हैं। शारीरिक रूप से परेशान करने के साथ साथ ये हमें मेंटली भी परेशान करती हैं। PCOD में हमारी ओवरी एक निश्चित समय से पहले एग को रीलीज कर देती है, इसी वजह से ये एग किस्त में बदल जाते हैं। ये हमारी ओवरी का साइज बड़ा कर देती है। PCOS में हमारे होर्मोनेस डिस्बैलेंस होने लगते हैं जिसकी वजह से हमारे शरीर के मेटाबोलिक सिस्टम में समस्या आने लगती है। इनका शुरूआती इलाज अपनी जीवन शैली सुधार कर किया जा सकता है। इन दोनों की वजह से आपको पीरियड्स टाइम पर नहीं आएंगे, देर से आने पर काफी दर्द, पेट में ऐंठन, ओवरी के आस पास दर्द और सूजन की समस्या पनपने लगेगी। अगर आपके पीरियड्स समय पर आ रहे हैं तो आप खुशकिस्मत हैं।

Periods makes us special
Periods makes us special

अपने पीरियड्स को ले कर कभी भी शर्मिन्दा ना हों। पीरियड्स की ही वजह से हम महिलाएं एक नए जीवन को जन्म देती हैं, खुद को मां कहलाने का सुख देती हैं। अपने आस पास की सभी महिलाओं को समझाएं पीरियड्स शर्म की नहीं बहुत गर्व की बात है। हमें प्रकर्ति ने चुना है की हम कुछ ख़ास कर पाएं तो इस बात पर गर्व कीजिये शर्म नहीं।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...