Woman sitting on a couch and feeling sad
The image shows a woman sitting on a couch, appearing deep in thought or possibly feeling sad or anxious

summary: जब बरसात लाए उदासी: जानिए मानसून ब्लूज़ से कैसे निपटेंiew:

मानसून का मौसम जहां एक ओर रोमांटिक अहसास और सुकूनभरी फुहारें लाता है, वहीं कुछ लोगों के लिए यह उदासी, तनाव और चिढ़चिढ़ेपन का कारण बन जाता है। इस मनोस्थिति को "मानसून ब्लूज" कहा जाता है, जो खासकर धूप न निकलने और लगातार घर में बंद रहने से होती है।

Monsoon Blues Treatment: हर मौसम की अपनी कुछ खासियत होती है जहां गर्मियों के दिन नानी के गांव का रास्ता बताते हैं तो पश्मीना का दोशाला ओढ़कर जब सर्दियां आती हैं तो अपने साथ मूंगफली और गजक की महक भी साथ लाती हैं। वहीं बारिश के मौसम की बात करें तो इस मौसम में हल्की हल्की चलती हवा और बारिश की बूंदें अपने मोहपाश में लोगों को बांध लेने का माद्दा रखती हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह मौसम दिल की उमंगों को खोलने का नहीं बल्कि एक अजीब सी उदासी, तनाव और बैचेनी और चिढ़चिढ़ेपन को भी साथ लाता है। इस स्थिति को मानसून ब्लूज कहा जाता है।

धूप ना निकलने और लंबे समय तक घर में रहने की वजह से कुछ लोग इस स्थिति का शिकार हो जाते है। उन्हें इस मौसम को देखकर ही इरिटेशन होने लगती है। अगर आप या आपके आसपास कोई इस स्थिति का शिकार है तो जानिए कि आप किस तरह इससे उबर सकते हैं।

घर पर करें पार्टी प्लान

बहुत सारी मनोवैज्ञानिक और भावानात्मक कठिनाईयां लोगों के बीच में रहने से ही दूर हो जाती है। अगर आप भी खुद को उदास, परेशान और अकेला महसूस कर रहे हैं तो खुद को सोशली एक्टिव करें यानी कि खुद को अकेला ना होने दें। कोशिश करें कि किसी को अपने घर बुलाएं या किसी के घर जाएं। इस मौसम में पकौड़ा पार्टी एक बेस्ट आइडिया है। अगर आप किसी से मिल नहीं पा रहे तो भी कोई बात नहीं आप विडियो कॉल के माध्यम से भी अपने अपनों से जुड़े रह सकते हैं।

रहें फिजिकली एक्टिव

Monsoon Blues Treatment-Woman practicing meditation
Woman is doing yoga to keep herself physically active

मानसून ब्लूज का शिकार लोग ना सिर्फ खुद को उदास महसूस करते हैं बल्कि उनका एनर्जी लेवल भी काफी लो रहता है। ऐसे में आप फिजिकली भी एक्टिव रहें। अगर आप बाहर नहीं जा सकते हैं घर में ही योग, वॉक या हल्की फुल्की एक्सरसाइज करें। अगर आपके घर में प्लांट्स हैं तो अपने पेड़- पौधों के बीच ज्यादा समय बिताएं। आपको अच्छा महसूस होगा।

हेल्दी रुटीन अपनाएं

Women having good sleep
A young woman rests serenely on a soft pillow, embracing the comfort of deep sleep

जब आप इन दोनों पहलूओं पर ध्यान देंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा। इसके साथ ही आप एक हेल्दी रुटीन को फॉलो करें। इन दिनों आप हेल्दी डाइट लें। अगर कुछ चटपटा खाने का मन है तो कोशिश करें कि बाहर का ना खाएं। अपनी नींद पर ध्यान दें। टाइम पर सोएं और उठें। अपनी पसंद का खाना खाएं।

बारिश के मौसम में बहुत बार धूप नहीं निकलती है लेकिन जब भी धूप निकले आप अपने घर में ऐसी जगह बैठें जहां धूप आती है। अपने घर में लाइटिंग का इंतेजाम भरपूर रखें। अंधेरा होने की वजह से भी कई बार मानसून ब्लूज में परेशानी हो सकती है। ऐसी ना हो इसलिए कमरे में दिन में भी लाइट जलकार रखें।

एक्सपर्ट से करें संपर्क

इन सभी उपायों के बावजूद भी आप कुछ अच्छा महसूस नहीं कर पा रहे हैं तो आपको इस सिलसिले में अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर वो सजेस्ट करें कि आपको मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से मिलकर अपनी समस्या का समाधान करना चाहिए। तो आप इस मामले में देर ना करें। याद रखें छोटी समस्या जल्दी सुलझती है।