Worship of Ganpati
Worship of Ganpati

Summary:सही सामग्री से करें गणेश पूजा, मिलेगी बुद्धि, बल और बरकत

अगर आप चाहते हैं गणपति बाप्पा की संपूर्ण कृपा, तो इन 10 जरूरी पूजन सामग्रियों को पूजा में जरूर शामिल करें।

Worship of Ganpati: भगवान गणेश को प्रथम पूज्य होना का आशीर्वाद प्राप्त है, इसलिए हर शुभ काम की शुरुआत से पहले उनका नाम लिया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। इनकी पूजा से न केवल व्यक्तिगत संकट दूर होते हैं, बल्कि परिवार में खुशहाली भी बनी रहती है। भगवान गणेश की पूजा करने से ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। लेकिन भगवान गणेश की पूजा में सही नियमों का पालन करना और आवश्यक चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी होता है।

शास्त्रों में भी कुछ ऐसी वस्तुओं का जिक्र किया गया है, जिसके बिना भगवान गणेश की पूजा अधूरी मानी जाती है। इन जरूरी वस्तुओं को पूजा में शामिल करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Worship of Ganpati
Kalash and coconut

भगवान गणेश की पूजा के लिए कलश और नारियल की जरूरत पड़ती है। पूजा के समय मूर्ति के पास कलश स्थापित किया जाता है और इस कलश के ऊपर आम के पत्ते रख कर इसके ऊपर नारियल रखा जाता है।

पूजा में लाल कपड़े का विशेष महत्व होता है। भगवान गणेश की प्रतिमा को हमेशा ही लाल कपड़े के ऊपर स्थापित किया जाता है और उन्हें लाल कपड़ा पहनाया जाता है।

Modak
Modak

भगवान श्री गणेश को मोदक बेहद प्रिय है। इनकी पूजा में मोदक जरूर शामिल करना चाहिए। दरअसल भगवान गणेश जब छोटे थे, तब माता पार्वती उन्हें मोदक बनाकर खिलाती थी, तब से मोदक भगवान गणेश का प्रिय भोग है। इसलिए इनकी पूजा में इन्हें मोदक का भोग अवश्य लगाया जाता है।

Turmeric
Turmeric

हल्दी भगवान गणेश की प्रिय वस्तुओं में से एक है और इन्हें पीला रंग भी बहुत पसंद है। इसलिए इनकी पूजा में कच्ची हल्दी चढ़ाया जाता है। इससे भगवान गणेश की पूजा सफल होती है।

भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा चढ़ाना बेहद शुभ होता है। आप भगवान गणेश को हमेशा ही दूर्वा कि 3 या 5 गांठें जरूर चढ़ाएं।

भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू बहुत पसंद हैं। इनकी पूजा को सफल बनाने के लिए मोतीचूर के लड्डू का भोग जरूर लगाएं।

Yellow flowers
Yellow flowers

वैसे तो भगवान गणेश को सभी प्रकार के फूल चढ़ाए जा सकते हैं, लेकिन इन्हें पीले रंग के फूल चढ़ाना शुभ व फलदायी माना जाता है।

Banana
Banana

भगवान गणेश की पूजा में केला जरूर शामिल करना चाहिए। उन्हें दो केले का भोग लगाना चाहिए, ध्यान रहे कि पूजा के दौरान कभी भी एक केला नहीं चढ़ाया जाता है। केला हमेशा ही जोड़े में चढ़ाना चाहिए।

सिंदूर मंगल का प्रतीक माना जाता है, इसलिए भगवान गणेश को सिंदूर भी जरूर अर्पित करें।

सुपारी भगवान गणेश का प्रतीक है। इसे भगवान गणेश की पूजा में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इनकी पूजा में सुपारी अर्पित करने से शुभता व समृद्धि आती है और घर में सुख और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

भगवान गणेश की पूजा में इन जरूरी सामग्रियों के अलावा भी कुछ जरूरी चीजों को अवश्य ही शामिल करना चाहिए, जैसे, माला, दीपक, कपूर, लोचन, पान के पत्ते, पीला कपड़ा, सुपाड़ी, अगरबत्ती, रोली और चन्दन।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...