Decorate Your Home this Monsoon for a Beautiful and Cozy Look
Decorate Your Home this Monsoon for a Beautiful and Cozy Look

Overview:बरसात के मौसम में दें अपने घर को एक नया लुक, जिससे मिले सुकून भी और तारीफें भी

मानसून का मौसम घर को नया रूप देने का एक बेहतरीन मौका है। कुछ छोटे लेकिन असरदार बदलाव—जैसे रंगों का सही चयन, नमी से बचाव, खुशबूदार वातावरण और हरे-भरे पौधे—आपके घर को कंफर्टेबल और स्टाइलिश दोनों बना सकते हैं।

Monsoon Home Decor: मानसून का मौसम जितना सुहावना होता है, उतना ही नम और भारी भी महसूस हो सकता है। इस समय घर को ऐसा लुक देना जरूरी हो जाता है, जिससे न सिर्फ सुकून मिले, बल्कि घर ताजगी और ऊर्जा से भर जाए। घर की सजावट में छोटे-छोटे बदलाव करके आप नमी से बचाव के साथ-साथ स्पेस को कंफर्टेबल और आकर्षक बना सकते हैं। मॉनसून डेकोर केवल दिखावे की बात नहीं, बल्कि आपके मूड और सेहत को भी पॉजिटिव बनाए रखने में मदद करता है। आइए जानें ऐसे 7 आसान और असरदार डेकोर आइडियाज़ जो इस मानसून आपके घर को देंगे नया रूप।

हल्के और ब्राइट रंगों का करें इस्तेमाल

मानसून में बाहर का मौसम भले ही उदास लगे, लेकिन आप अपने घर के अंदर ब्राइट कुशन्स, पर्दे और बेडशीट्स के ज़रिए रौनक ला सकते हैं। पीला, हरा, आसमानी या हल्का नारंगी जैसे रंग स्पेस को फ्रेस और पॉजिटिव बनाते हैं।

मॉइश्चर-फ्री डेकोर चुनें

नमी से बचने के लिए प्लास्टिक या वॉटर-रेज़िस्टेंट मटेरियल के मैट्स और फर्नीचर कवर का इस्तेमाल करें। लकड़ी के फर्नीचर को दीवार से थोड़ी दूरी पर रखें और अलमारी में नेफ्थलीन बॉल्स या सिलिका जेल ज़रूर रखें।

इंडोर प्लांट्स से बढ़ाएं हरियाली

मॉनसून में गार्डनिंग करना जितना आसान होता है, उतना ही अच्छा रहता है कुछ इंडोर प्लांट्स घर में लगाना। मनी प्लांट, स्नेक प्लांट या एरेका पाम जैसे पौधे नमी को सोखते हैं और घर को ताजगी से भरते हैं।

खुशबूदार कैंडल्स और ऑयल डिफ्यूज़र लगाएं

बरसात के मौसम में घर में अक्सर सीलन की गंध फैल जाती है। ऐसे में लैवेंडर, लेमनग्रास या सैंडलवुड जैसी खुशबू वाले कैंडल्स या डिफ्यूज़र इस्तेमाल करें जो माहौल को सुगंधित और मन को शांत बनाए रखें।

खुला और हवादार माहौल बनाएं

मॉनसून में वेंटिलेशन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। खिड़कियों के पास भारी परदे की जगह हल्के और झीने परदे लगाएं, ताकि हवा और रोशनी अंदर आती रहे और घर दमघोटू न लगे।

कॉर्नर स्पेस को बनाएं कंफर्ट जोन

घर के किसी कोने में एक छोटा-सा रग, आरामदायक कुर्सी और किताबों की शेल्फ लगाकर एक मॉनसून रीडिंग कॉर्नर तैयार करें। यह न सिर्फ देखने में सुंदर लगेगा, बल्कि मन को भी सुकून देगा।

रेन थीम्ड डेकोर से जोड़ें क्रिएटिविटी

मॉनसून से इंस्पायर्ड आर्ट पीस, वॉल हैंगिंग्स या रंग-बिरंगे छतरियों वाली छोटी-छोटी डेकोर आइटम्स से दीवारों को सजाएं। इससे घर को एक सीजनल टच मिलेगा और डेकोर में नयापन आएगा।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...