इकोस्प्रिन 75: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
इकोस्प्रिन 75 टैबलेट का इस्तेमाल कई कंडिशंस के उपचार के लिए किया जाता है। लेकिन, इसे डॉक्टर की सलाह के बाद ही लेना चाहिए। जानिए इस दवा के बारे में विस्तार से।
Ecosprin 75 Tablet: इकोस्प्रिन 75 टैबलेट एक एंटीप्लेटलेट मेडिसिन है। इसका इस्तेमाल हार्ट अटैक, स्ट्रोक और एंजाइना के रिस्क से बचाव के लिए किया जाता है। इस दवा की सलाह उन रोगियों को भी दी जाती है, जो एंजियोप्लास्टी से गुजरे हों। इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। अस्थमा, लिवर, किडनी या हार्ट संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को इस ड्रग को लेने से पहले खासतौर पर सावधानी बरतनी चाहिए। इकोस्प्रिन 75 टैबलेट के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट्स में अपच और नील पड़ना आदि शामिल हैं। अगर इस ड्रग को लेने के बाद आपके साइड इफेक्ट्स बदतर हों, तो तुरंत मेडिकल हेल्प लें। इकोस्प्रिन 75 के उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प आदि के बारे में जानें।
इकोस्प्रिन 75 की रासायनिक संरचन- Ecosprin 75 Composition in Hindi
इकोस्प्रिन 75 शरीर में ब्लड क्लॉट्स को बनने से रोकती है और इससे जुडी कंडिशंस को कम करने में मदद करती है जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक आदि। यह एक एंटी-इंफ्लेमेटरी मेडिसिन है, जिसमें एंटीप्लेटलेट इफेक्ट होते हैं। यह ड्रग प्लेटलेट्स के एग्रीगेशन यानी एकत्रीकरण में शामिल कुछ एंजाइमों और हार्मोनों के प्रोडक्शन को रोककर ब्लड क्लॉट्स की फार्मेशन को कम करती है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसे थ्रोम्बोटिक डिसऑर्डर्स से बचाव होता है।
और पढ़ें। जेरोडोल पी टैबलेट: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
इकोस्प्रिन 75 के उपयोग- Ecosprin 75 uses in Hindi

इकोस्प्रिन 75 टैबलेट का उपयोग बुखार और मेंस्ट्रुअल पीरियड्स, कोल्ड, मसल्स दर्द आदि के कारण होने वाली माइल्ड से मॉडरेट दर्द को कम करने के लिए किया जाता है। यह ड्रग शरीर में बुखार पैदा करने वाले केमिकल के प्रभाव को कम करके काम करती है। इसके साथ ही इकोस्प्रिन 75 जिन लोगों की हार्ट डिजीज या स्ट्रोक से जुड़े लक्षणों की हिस्ट्री है, उनमें हार्ट अटैक या स्ट्रोक के रिस्क को भी कम कर सकती है। यह मेडिसिन ब्लड वेसल्स में क्लॉट्स बनने से रोकने का काम भी करती है। यह दवा पूरे हार्ट में ब्लड फ्लो को स्मूथ बनाने में मदद करती है।
इकोस्प्रिन 75 के फायदे- Ecosprin 75 Benefits in Hindi
इकोस्प्रिन 75 की सलाह डॉक्टर निम्नलिखित कंडिशंस, रोगों और लक्षणों के उपचार, कंट्रोल और बचाव के लिए देते हैं। यह बेनिफिट्स इस प्रकार हैं:
- जोड़ों में दर्द
- पीरियड पेन
- ऑस्टियोआर्थराइटिस
- रूमेटिक फीवर
- रूमेटाइड आर्थराइटिस
- हार्ट डिजीज और स्ट्रोक जैसी स्थितियों में ब्लड थिनिंग मेडिसिन के रूप में
- हार्ट अटैक
- स्ट्रोक का जोखिम
- कावासाकी रोग
- पेरिकार्डिटिस
गठिया या ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण हड्डियां कमजोर हो सकती है और जोड़ों में दर्द हो सकता है। इसके लिए नि कैप्स की सलाह दी जा सकती है, जिससे घुटनों के जोड़ों को गर्माहट मिलती है और दर्द से भी आराम मिलता है।
इकोस्प्रिन 75 के साइड इफेक्ट एवं नुकसान- Ecosprin 75 Side Effects in Hindi
इकोस्प्रिन 75 को लेने के बाद कुछ लोग साइड इफेक्ट्स का अनुभव कर सकते हैं। इन साइड इफेक्ट्स का अनुभव हर किसी को नहीं होते हैं, लेकिन दुर्लभ मामलों में यह साइड इफेक्ट्स गंभीर हो सकते हैं। इसके कारण होने वाले सामान्य साइड इफेक्ट्स इस प्रकार हैं:
- सांस आने में समस्या
- अपच
- अस्थमा
- वर्टिगो
- गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम
- उलटी आना
- जी मिचलाना
- गैस्ट्रिटिस
- ब्लीडिंग का जोखिम
- ब्लड प्लेटलेट्स का कम होना
- गैस्ट्रिक अल्सर
- गंभीर स्किन कंडिशन
- एंजियोन्यूरोटिक एडेमा
इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट्स नजर आने पर डॉक्टर से बात करें।

इकोस्प्रिन 75 का इस्तेमाल कैसे करें- How to Take Ecosprin 75 in Hindi
इकोस्प्रिन 75 टैबलेट को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लेना चाहिए। डॉक्टर द्वारा बताई मात्रा से अधिक या कम लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इस टैबलेट को तोड़ कर न खाएं। इसे न तो चबाएं या न ही क्रश करें। इसे उसी डोज में लेना चाहिए, जितना डॉक्टर ने बताया हो। रोजाना एक ही समय पर इस ड्रग को लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप इसकी एक डोज लेना भूल गए हों, तो याद आने पर इसे तुरंत लें। लेकिन, इसकी डबल डोज न लें। अगर डॉक्टर ने आपको इस दवा को लेने की सलाह दी हो, तो एल्कोहॉल का सेवन करने से बचें क्योंकि, इससे स्टमक व इंटेस्टाइनल ब्लीडिंग का जोखिम बढ़ सकता है। अगर आपको कोई हेल्थ प्रॉब्लम हो या आप कोई खास मेडिसिन ले रहे हैं या प्रेग्नेंट हैं, तो इस दवा को लेने से पहले मेडिकल हेल्प जरूर लें।
इकोस्प्रिन 75 की कीमत- Ecosprin 75 Price
इकोस्प्रिन 75 की चौदह टेबलेट्स की स्ट्रिप की कीमत केवल चार से पांच रुपए है।
इकोस्प्रिन 75 की विकल्प-Ecosprin 75 Substitute in Hindi
निम्नलिखित दवाईयों की कम्पोजीशन और स्ट्रेंथ इकोस्प्रिन 75 के समान है और इन्हें इकोस्प्रिन 75 के सब्स्टीट्यूट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

- ऐसा 75 एमजी टैबलेट (Asa 75 MG Tablet)
- एस्पिरिन 75 एमजी टैबलेट (Aspirin 75 MG Tabet)
- स्प्रिन 75 एमजी टैबलेट (Sprin 75 MG Tablet
- लोप्रिन 75 एमजी टैबलेट (Loprin 75 MG Tablet)
DISCLAIMER
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI
GREHLAKSHMI इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
क्या इकोस्प्रिन 75 खून पतला कर सकती है?
हां, इकोस्प्रिन 75 खून पतला करने वाली दवाई है। क्योंकि, यह ब्लड को बिना किसी ऑब्स्ट्रक्शन के आर्टरीज में फ्लो करने में सक्षम बनाती है।
इकोस्प्रिन 75 टैबलेट कैसे काम करती है?
इकोस्प्रिन 75 टैबलेट में एस्पिरिन होता है, जो एंटीप्लेटलेट एजेंट के ग्रुप से सम्बन्धित है। इससे शरीर में ब्लड क्लॉट्स को बनने से रोकथाम होती है और इससे जुडी समस्याओं का जोखिम कम होता है जैसे हार्ट अटैक या स्ट्रोक।
इकोस्प्रिन 75 का सेवन कब करना चाहिए?
इकोस्प्रिन 75 को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लेना चाहिए। इसे फूड के साथ या फूड के बिना लिया जा सक्ता है। इस दवा को किस समय लेना चाहिए, इसके लिए डॉक्टर से बात करें।
क्या हम इकोस्प्रिन 75 रोज ले सकते हैं?
इकोस्प्रिन 75 को रोजाना तभी लेना चाहिए, अगर डॉक्टर ने इसकी सलाह दी हो। इसे लेने से पहले डॉक्टर को अपनी हेल्थ कंडिशंस के बारे में पूरी तरह से बता दें। अगर किसी को ब्लीडिंग या क्लॉटिंग डिसऑर्डर है, तो इसे रोजाना लेने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि इससे आसानी से ब्लीडिंग हो सकती है।
खून पतला करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?
स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी और ब्लूबेरी को खून को पतला करने वाले फलों के रूप में जाना जाता है फिर चाहे आप इन्हें ताजा लें या सूखा कर। इनका जूस भी इस समस्या को दूर करने में फायदेमंद है। यह फल कार्डियोंवैस्कलर हेल्थ को प्रोमोट करने और ब्लड कंसिस्टेंसी से जुड़ी किसी भी समस्या से बचाव करते है।