इकोस्प्रिन 150 टैबलेट(Ecosprin 150 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Ecosprin 150 Tablet

Ecosprin 150 Tablet: आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम जितने मॉडर्न होते जा रहे हैं उतना ही स्ट्रेस, प्रेशर हम पर बढ़ता जा रहा है। घर-परिवार का स्ट्रेस,ऑफिस का प्रेशर, फाइनेंशियल स्ट्रेस आदि जिसके कारण आजकल हृदय संबंधी बीमारियां बहुत अधिक बढ़ गयी हैं, ऐसे में इकोस्प्रिन 150 एक बेहद ही कारगर दवा है जो हार्ट संबंधी बीमारियों में उपयोगी होती है। इकोस्प्रिन 150 टैबलेट एक एंटीप्लेटलेट दवा है। इसका उपयोग दिल के दौरे, स्ट्रोक और एनजाइना के खतरे को रोकने के लिए किया जाता है।

ब्लड क्लॉट्स आवश्यक अंगों तक ब्लड के प्रवाह को धीमा या रोक सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप दिल का दौरा या स्ट्रोक हो सकता है। दिल का दौरा एक ऐसी स्थिति है जिसमें ब्लड हार्ट तक नहीं पहुँच पाता जिसके कारण हार्ट काम करना बंद कर देता है और आमतौर पर ऐसा ब्लड क्लॉट्स के कारण। स्ट्रोक तब होता है जब ब्रेन को ब्लड की आपूर्ति करने वाली ब्लड वैसल्स ब्लॉक हो जाती हैं या फट जाती है जिसके कारण ब्लड का रिसाव होने लगता है।

इकोस्प्रिन 150 टैबलेट आमतौर पर भोजन के साथ लेना सबसे अच्छा है अन्यथा यह आपके पेट को खराब कर सकती है। आपके लिए कितनी खुराक सही है यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी समस्या की गंभीरता क्या है। आपको इसे अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लेना चाहिए। इस दवा के सबसे आम दुष्प्रभाव सीने में जलन या पेट खराब होना, मतली और उल्टी हैं। ये आमतौर पर गंभीर नहीं होते हैं लेकिन अगर आप चिंतित हैं, तो इन्हें कम करने या रोकने के तरीकों के बारे में अपने डॉक्टर से पूछें।

Read More : एलेक्‍स सिरप । कैलाड्रिल लोशन

इकोस्प्रिन 150 टैबलेट की रसायनिक संरचना : Composition Of Ecosprin 150 Tablet in Hindi

इकोस्प्रिन 150 टैबलेट में एस्पिरिन नामक ड्रग होता है। इसका उपयोग एनजाइना (दिल से संबंधित सीने में दर्द), दिल का दौरा और स्ट्रोक के लिए किया जाता है। यह आपके हृदय या ब्लड वैसल्स से संबंधित किसी बीमारी से दोबारा दिल का दौरा या स्ट्रोक होने की संभावना को कम कर देता है।

इकोस्प्रिन 150 टैबलेट के उपयोग: Uses Of Ecosprin 150 Tablet in Hindi

Ecosprin 150 Tablet

एनजाइना की रोकथाम

इकोस्प्रिन 150 टैबलेट ब्लड को पतला करने का काम करती है और ब्लड क्लॉट्स बनने के जोखिम को कम करने के लिए छोटी खुराक में इसका उपयोग किया जाता है। यह प्लेटलेट्स को आपस में चिपकने से रोकता है जिससे हानिकारक ब्लड क्लॉट्स को बनने से रोका जा सकता है। इसका मतलब है कि आपको एनजाइना, दिल का दौरा, स्ट्रोक या ब्लड वैसल्स में अन्य रुकावटों से पीड़ित होने की संभावना कम है। यदि आपको हृदय रोग का खतरा अधिक है तो इसे विशेष तौर से प्रेसक्राइब किए जाने की संभावना है और निवारक प्रभाव के लिए इसे नियमित रूप से लिया जाना चाहिए।

हार्ट अटैक का उपचार एवं रोकथाम

इकोस्प्रिन 150 टैबलेट ब्लड वैसल्स में ब्लड के क्लॉट्स बनने से रोकता है जिससे भविष्य में दिल के दौरे या स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। बड़ी खुराक में, इकोस्प्रिन 150 टैबलेट का उपयोग दिल के दौरे या ब्लड क्लॉट्स के कारण होने वाले स्ट्रोक के इलाज में किया जा सकता है। यह ब्लड के क्लॉट्स बनने से रोकती है।

Read More : कैलाड्रिल लोशन: उपयोग । वासो ग्रेन टैबलेट: उपयोग

इकोस्प्रिन 150 टैबलेट के साइड इफेक्ट्स एवं नुकसान : Side effects Of Ecosprin 150 Tablet in Hindi

Side effects
Side effects

ज़्यादातर दुष्प्रभावों के लिए किसी चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है और जैसे ही आपका शरीर दवा के साथ तालमेल बिठा लेता है, वे गायब हो जाते हैं। यदि वे बने रहते हैं या आप उनके बारे में चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें। इकोस्प्रिन के कुछ सामान्य दुष्प्रभाव हैं,

• चिड़चिड़ापन
• नाक से ब्लड बहना
• जी मिचलाना
• पेट की ख़राबी
• उल्टी होना
• एडेमा (सूजन)
• पेट में जलन
• एनीमिया
• कमजोरी
• एनाफिलेक्सिस

कुछ लोगों में एस्पिरिन या एनएसएआईडी से अस्थमा, हाई फीवर, नाक बंद या पित्ती की परेशानी हो जाती है। इन लोगों को कभी भी एस्पिरिन नहीं लेनी चाहिए, न ही उन लोगों को जिन्हें पेट या इंटसटाइन संबंधी अल्सर है। जिस किसी को भी कभी पेप्टिक अल्सर हुआ हो उसे एस्पिरिन लेने में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इससे अल्सर वापस से हो सकता है।

Read More : स्टुगेरॉन टैबलेट: नुकसान । । कैलाड्रिल लोशन नुकसान

इकोस्प्रिन 150 टैबलेट की कीमत : Ecosprin 150 Tablet Price

इकोस्प्रिन 150 टैबलेट की 14 गोलियों की एक स्ट्रिप की कीमत लगभग 10-12 रुपये के बीच है जो आपको आसानी से मेडिकल स्टोर्स पर उपलब्ध हो जाएगी।

डॉक्टर को बताएँ अगर –

 Ecosprin 150 Tablet
  • हाल ही में आपकी को सर्जरी हुई हो या होने वाली हो क्योंकि ऐसे में ब्लीडिंग होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • आप अस्थमा से पीड़ित हैं क्योंकि यह दवा अस्थमा में होने वाली दिक्क़तों को बढ़ा सकती है।
  • आपको किडनी, लीवर की बीमारी या हाई ब्लड प्रेशर हो।
  • आपको पेट या आंत में अल्सर हो या आप ऐसी दवाइयाँ लेते हैं जिससे अल्सर होने का खतरा अधिक हो।
  • आपके शरीर के किसी हिस्से से असामान्य ब्लीडिंग हो सकती है और हाल ही में आपको ट्रॉमा या स्ट्रोक हुआ हो।
  • आप गठिया से पीड़ित हो या भारी मासिक धर्म ब्लीडिंग का अनुभव कर रहे हैं।
  • आप प्रेग्नेंट हैं या प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं या ब्रैस्टफीडिंग कराती हैं।

इकोस्प्रिन 150 टैबलेट के विकल्प : Substitutes Of Ecosprin 150 Tablet in Hindi

नीचे उन दवाओं की सूची दी गई है, जिनकी संरचना, पावर और काम इकोस्प्रिन 150 एमजी टैबलेट के समान है, और इसलिए इन्हें इसके विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है,

  • एस्प्रिन
  • लोप्रिन
  • डेलीस्प्रिन
  • एस्पिरिन
  • ए.एस.ए.
  • एसपीडे
  • सी.वी.स्प्रिन
  • डिले रिलीज एस्प्रिन

Read More : कैलाड्रिल लोशन विकल्पस्पैस्मोनिल टैबलेट विकल्प

ध्यान दें –

  • एस्पिरिन भविष्य में दिल के दौरे और क्लॉटिंग से संबंधित स्ट्रोक को रोकने में मदद करती है।
  • यह आम तौर पर काफी कम दुष्प्रभावों के साथ अच्छी तरह से सहन की जा सकती है।
  • इससे आपको अधिक आसानी से ब्लीडिंग हो सकती है। शेविंग करते समय, नुकीली वस्तुओं का उपयोग करते समय, या हाथ-पैर के नाखून काटते समय सावधान रहें।
  • यदि आपको उल्टी में खून दिखाई दे या मल काला/रूका हुआ हो तो अपने डॉक्टर को सूचित करें।
  • यदि आपके कानों में घंटियाँ बजना, असामान्य ब्लीडिंग, मतली या उल्टी जैसा कुछ भी होता है तो तुरंत दवाई लेना बंद करें और डॉक्टर से परामर्श लें।

अन्य दवाओं के साथ रिएक्शन

Ecosprin 150 Tablet

कुछ दवाएं इकोस्प्रिन 150 के काम करने के तरीके को प्रभावित कर सकती हैं या यह दवा स्वयं साथ ली गई अन्य दवाओं के प्रभाव को बदल सकती है। अपने डॉक्टर को अपनी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में सूचित करें।

  • यदि आप स्टेरॉयड, पेनकिलर्स, एंटासिड, हृदय और ब्रेन से संबंधित बीमारियों के लिए दवाएं और इम्युनोमोड्यूलेटर ले रहे हैं।
  • कुछ कैंसर संबंधी दवाइयाँ भी इकोस्प्रिन 150 के साथ रियेक्ट करके उलटे परिणाम दे सकती हैं।
  • एस्पिरिन प्रोबेनेसिड (गठिया के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली दवाएं ) के प्रभाव को भी उलट देता है। इसलिए, इस गलती से बचना चाहिए।
  • ब्लीडिंग के जोखिम के कारण एस्पिरिन के साथ अन्य एंटीकोआगुलंट्स या एंटीप्लेटलेट एजेंटों का सावधानी से उपयोग किया जाना चाहिए।
  • एस्पिरिन कुछ डायबिटिक पेशेंट्स में उनकी डायबिटीज की दवाओं के असर को दबाकर उनके ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को बढ़ाती है। इसलिए, इसका उपयोग सावधानी से करना चाहिए।
  • एस्पिरिन, एंटीहाइपरटेंसिव दवाओं के असर को कम करके, ब्लड प्रेशर को काफी लो कर सकती है।

दवा के पत्ते पर बनी लाल लाइन का असली मतलब जानिए—डिज़ाइन नहीं, चेतावनी का निशान है

Red Line Medicine Meaning: हम अक्सर दवाइयां लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके पत्ते (strip) पर बनी लाल रंग की लाइन पर गौर नहीं करते।…

डोलो को ‘चॉकलेट’ की तरह खाना क्यों ठीक नहीं: DOLO Trending

DOLO Trending: हाल ही में अमेरिका के एक डॉक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने…

नेफ्रोसेव्ह टैबलेट (Nefrosave Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Nefrosave Tablet: नेफ्रोसेव्ह टैबलेट का उपयोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित और निर्धारित खुराक और…

रेलेंट टैबलेट (Relent Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Relent Tablet in Hindi :  रेलेंट टैबलेट का सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग,…

सुहाग्रा 100 टैबलेट (Suhagra 100 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Suhagra 100 Tablet in Hindi : सुहाग्रा पुरुषों की परेशानियों को दूर करने वाली दवा है, जिसका प्रयोग रेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में होता है।

सेलीन 500 एमजी टैबलेट (Celin 500 MG Tablet): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Celin 500 MG Tablet:विटामिन सी शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैI इससे हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद…

डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट(Daflon 500 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Daflon 500 Tablet: डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट का उपयोग बवासीर के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गुर्दे के नसों में…

अस्वीकरण

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

मुझे इकोस्प्रिन 150 टैबलेट कितने समय तक लेनी चाहिए?

जब तक आपके डॉक्टर द्वारा रोका न जाए, आपको अपने शेष जीवन में इकोस्प्रिन 150 टैबलेट लेना चाहिए।

इकोस्प्रिन 150 टैबलेट लेने के बाद मुझे कब उसका असर महसूस होगा?

इकोस्प्रिन 150 टैबलेट को दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए जाना जाता है। इकोस्प्रिन 150 टैबलेट लेने के बाद आपको कोई फर्क महसूस नहीं होगा क्योंकि इसका फायदा अंदरूनी होता है नाकि बाहरी इसलिए इसे डॉक्टर द्वारा बताए अनुसार लेते रहें, आपको लाभ मिलेगा।

इकोस्प्रिन 150 टैबलेट को शरीर से निकलने में कितना समय लगता है?

इस दवा को पूरी तरह से बंद करने के बाद इकोस्प्रिन 150 टैबलेट को शरीर से बाहर निकलने में लगभग 10 दिन लगते हैं।

प्रेगनेंसी में इकोस्प्रिन 150 टैबलेट क्यों दी जाती है?

इकोस्प्रिन 150 टैबलेट को आमतौर पर गर्भावस्था में प्रेसक्राइब नहीं किया जाता है जब तक कि आपको प्री-एक्लम्पसिया या अन्य क्लॉटिंग डिसऑर्डर्स जैसी कुछ मेडिकल इमरजेंसी न हों।

इकोस्प्रिन 150 टैबलेट लेने का सबसे अच्छा समय क्या है?

अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार इकोस्प्रिन 150 टैबलेट लें। हाल ही में किए गए एक सर्वे के अनुसार, इकोस्प्रिन 150 टैबलेट को रात के समय सोने से पहले लेना दिल के दौरे और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में अधिक प्रभावी है।

क्या मुझे सर्जरी या डेंटल प्रक्रिया से पहले इकोस्प्रिन 150 टैबलेट बंद करना होगा?

इकोस्प्रिन 150 टैबलेट सर्जरी या दंत चिकित्सा प्रक्रिया के दौरान ब्लड बहने का खतरा बढ़ा सकती है। इसलिए, आपका डॉक्टर आपको इकोस्प्रिन 150 टैबलेट लेना बंद करने के लिए कह सकता है। आपको इसे अपने आप लेना बंद नहीं करना चाहिए।

क्या इकोस्प्रिन 150 एमजी टैबलेट का उपयोग भोजन के साथ या बिना भोजन के करना चाहिए?

इकोस्प्रिन 150 एमजी टैबलेट को इच्छानुसार लिया जा सकता है क्योंकि इसके इफ़ेक्ट्स भोजन पर निर्भर नहीं करते हैं।

क्या इकोस्प्रिन 150 एमजी टैबलेट पेट संबंधी रोगियों के लिए सुरक्षित है?

इकोस्प्रिन 150 एमजी टैबलेट पेट संबंधी रोगियों के लिए सुरक्षित नहीं है क्योंकि इसके सेवन से उनकी स्वास्थ्य स्थिति खराब हो सकती है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...