Spasmonil Tablet: स्पैस्मोनिल टैबलेट का उपयोग मांसपेशियों में दर्द, गुर्दे के दर्द, पीरियड्स के समय ऐंठन, गठिया, दांत के दर्द, सर दर्द, इंटैस्टाइनल बोवेल सिंड्रोम आदि से राहत पाने के लिए किया जाता है l इंटैस्टाइनल बोवेल सिंड्रोम एक इंटैस्टाइनल ऑर्डर है जिसके कारण पेट दर्द, गैस, कब्ज़, और दस्त जैसी समस्याए होती हैं l यदि आपको किडनी, लीवर, हार्ट प्रॉब्लम या अन्य कोई मेडिकल प्रॉब्लम है तो यह दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर को बताएं I यह टैबलेट सिप्ला लिमिटेड द्वारा निर्मित है l
स्पैस्मोनिल टैबलेट की रासायनिक संरचना-Composition Of Spasmonil Tablet In Hindi
यह टैबलेट दो दवाओ के कांबिनेशन से बनी है-
डायसायक्लोमाइन ( Dicyclomine ) 20 मि. ग्राम- डायसायक्लोमाइन कोलिनर्जिक तत्व है जिसका काम है पेट और मांसपेशियों को आराम देना और मांसपेशियों में अचानक से होने वाले संकुचन को रोकना l
पेरासीटामोल (Paracetamol ) 325 मि. ग्राम-पेरासिटामोल बॉडी में दर्द और सूजन पैदा करने वाले कुछ केमिकल्स के सीक्रेशन को रोकता है जिससे ऐंठन, सूजन, दर्द और असुविधा में राहत मिलती है l
Read More:स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस की रासायनिक संरचना I एलेक्स सिरप की रासायनिक संरचना
स्पैस्मोनिल टैबलेट के उपयोग: Spasmonil tablet uses in Hindi
• पेट से जुड़ी समस्याए, पेट में मरोड़, इर्रिटेबल बोवेल सिंन्ड्रोम को ठीक करने के लिए इस दवा का मुख्य रूप से उपयोग किया जाता है l
• महिलाओं में पीरियड से जुड़े दर्द और ऐंठन के लिए भी यह उपयोग की जाती है I
• गुर्दे का दर्द, पेट दर्द , मांसपेशियों की ऐंठन से जुड़ा दर्द, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऐंठन में उपयोगी l
• सर्जरी के बाद होने वाला दर्द व जोड़ों के दर्द में भी यह दवा
कारगर है l
• इसके अलावा दांत में होने वाले दर्द को कम करने के लिए भी यह दवा काम आती है I
Read More : वासो ग्रेन टैबलेट: उपयोग । रिफागट टैबलेट: उपयोग
स्पैस्मोनिल टैबलेट के साइड इफेक्टस एवं नुकसान: spasmonil tablet side effects in hindi
इस दवा के कुछ छोटे-मोटे साइड इफेक्ट पेशेंट में दिखने में आ सकते हैं जैसे कि आंखों में धुंधलापन, शारीरिक कमजोरी, पेट फूलना आदि l ऐसा जरूरी नहीं है कि हर पेशेंट में यह साइड इफेक्ट्स दिखें l सिर्फ 5 से 10 परसेंट लोगों में यह देखे गए हैं l कुछ अन्य साइड इफेक्ट्स
- उल्टी व मतली
- मुंह में छाले
- त्वचा पर लाल चकत्ते
- घबराहट
- मुँह में ड्राइनेस
- चक्कर आना
- नींद आना
- कब्ज़
- चकत्ते
- दस्त
स्पैस्मोनिल टैबलेट का इस्तमाल कैसे करें: How to take Spasmonil Tablet in Hindi
• यह टैबलेट पेशेंट की आयु, वजन और मेडिकल हिस्ट्री के हिसाब से प्रिसक्राइब की जाती है I
• 18 साल से कम उम्र के बच्चों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही यह दवा देनी चाहिए l
• हर दवा को अपने निश्चित समय पर ही खाना चाहिए I
• इस पानी के साथ साबुत ही निगल कर खाना चाहिए l
स्पैस्मोनिल टैबलेट की कीमत: Spasmonil tablet price
इस मेडिसिन की एक स्ट्रिप में 10 टैबलेट्स हैं व इसकी एक स्ट्रिप की कीमत ₹ 26.4 है l
स्पैस्मोनिल टैबलेट के विकल्प: Spasmonil Tablet Substitute in Hindi
- Spasfiz (स्पैस्फीज़)
- Trijan D टैबलेट (त्रिजन डी टैबलेट)
- Axyflam (एक्सीफ्लैम)
- Asispas (असिस्पैस)
- Cyclo Plus Tablet (साइक्लो प्लस टैबलेट)
अस्वीकरण
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
क्या स्पैस्मोनिल टैबलेट का इस्तेमाल करना सुरक्षित है?
क्या दर्द से राहत होने पर यह टैबलेट लेना बंद कर सकते हैं?
क्या स्पैस्मोनिल टैबलेट बच्चों को दी जा सकती है ?
क्या यह टैबलेट गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित है ?
क्या स्पैस्मोनिल टैबलेट के साथ एंटासिड का उपयोग किया जा सकता है ?
क्या स्पास्मोनिल के कोई साइड इफेक्ट्स होते हैं?
स्पास्मोनिल टैबलेट का उपयोग किसके लिए किया जाता है?
