Symptoms and prevention of low BP
Symptoms and prevention of low BP

आजकल के गलत लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई तरह की बीमारियों से परेशान रहने लगे हैं। इसी तरह ब्लड प्रेशर की समस्या भी आजकल काफी आम हो जाती है। ब्लड प्रेशर का बढ़ना और कम होना दोनों ही स्थितियां खतरनाक होती हैं। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है उन लोगों को हार्ट अटैक का खतरा भी बहुत ज्यादा रहता है।

यह भी देखें-परफेक्ट फिगर पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स, असर दिखेगा जरूर: Superfoods For Perfect Body

वहीं जिन लोगों को का ब्लड प्रेशर लो रहता है, उनको भी हार्ट अटैक और ऑर्गन फेलियर जैसी समस्याओं का खतरा रहता है। लो बीपी को मेडिकल टर्म्स में हायपोटेंशन भी कहते हैं। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर 90 और 60 से कम होता है, वो लोग लो बीपी वाली श्रेणी में आते हैं।

आइए आपको बताते हैं ब्लड प्रेशर लो होने के क्या कारण हैं और इसके क्या लक्षण होते है। इसके साथ ही आज हम आपको इससे बचाव के उपायों के बारे में भी बताएंगे।

जानें लो बीपी के कारण

blood pressure rises
Blood pressure meter sphygmomanomete.

कई बार लो बीपी का पता लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। जिस वजह से शुरुआती स्टेज में इसे पहचान पाना थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आइए जानें लो ब्लड प्रेशर का कारण क्या है।

  • शरीर में पानी की कमी के चलते ब्लड प्रेशर लो हो सकता है
  • अधिक तनाव के चलते भी ये समस्या आपको घेर सकती है
  • लंबे समय तक भूखे रहने की वजह से भी ये समस्या हो सकती है
  • कुछ मेडिकल कंडीशन्स की वजह से
  • अनहेल्दी लाइफस्टाइल हो सकती है वजह
  • गंभीर चोट या सर्जरी के दौरान भी ब्लड प्रेशर डाउन हो सकता है

क्या है लो बीपी के लक्षण

How to manage low BP
How to manage low BP

बहुत से लोगों को लो बीपी के बारे में पता ही नहीं लग पाता। लेकिन समय के साथ कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं जो बताते हैं कि आप लो ब्लड प्रेशर के शिकार हो सकते हैं।

  • चक्कर आना
  • धुंधला दिखाई देना
  • बार-बार बेहोश हो जाना
  • हाथ-पैरों का ठंडा पड़ जाना
  • बहुत ज्यादा कमजोरी या थकान महसूस होना

क्यों खतरनाक होता है लो बीपी

Low BP Causes in Hindi
Low BP Causes in Hindi

अगर आपका ब्लड प्रेशर लंबे समय से सामान्य से बहुत कम रहने लगा है, तो इसे नजरअंदाज ना करें। ये आपकी सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता है। हाई बीपी की ही तरह लो बीपी भी बहुत ही खतरनाक माना जाता है।

ब्लड प्रेशर के लो होने की कंडीशन में शरीर का ब्लड फ्लो ठीक नहीं रहता और हर अंग तक सही से खून पहुंच नहीं पाता। इस एक छोटी सी लगने वाली समस्या के चलते हार्ट अटैक, स्ट्रोक और भी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

लो बीपी को कैसे करें मैनेज

How to manage low BP
Low BP Causes in Hindi

ब्लड प्रेशर को मैनेज रखने के लिए लाइफस्टाइल में सुधार लाना बहुत ही जरूरी है। अगर आपका बीपी लगातार लो रहता है तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। जैसे-

  • बॉडी को हमेशा हाइड्रेट रखें। दिनभर में कम से कम 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं।
  • लो बीपी के मरीजों को डाइट में सोडियम की सही मात्रा लेनी चाहिए। इसके लिए आपको ठीक-ठीक मात्रा में खाने के जरिए नमक का सेवन करना चाहिए। इसे अपने भोजन से बाहर ना करें।
  • जिन लोगों का बीपी लो रहता है, उन्हें कैफीन युक्त चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे बहुत जल्दी बीपी मैनेज होता है।
  • डाइट में सभी मौसमी फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें।
  • अगर आपका बीपी बहुत ज्यादा लो रहता है, तो आपको डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए।