Low BP Symptoms: बीपी की समस्या से आज के समय में एक बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। लोगों को अक्सर ये लगता है कि हाई बीपी ही सेहत के लिए खतरनाक होता है, लेकिन आपको बता दें कि लो बीपी भी उतना ही खतरनाक है। लो बीपी यानी की हाइपोटेंशन को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। इसे मैनेज करना बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना बहुत ही जरूरी हो जाता है।
लो बीपी की सबसे बड़ी समस्या ये हैं कि इसके लक्षण शुरूआत में दिखाई नहीं देते। एक अडल्ट व्यक्ति में बीपी का लेवल 120/80 mmHg या इसके आसपास रहना ही सही माना जाता है। बीपी 90/60 mmHg से कम होते ही इसे लो बीपी माना जाता है। मेडिकल की टर्म में इस कंडीशन को हाइपोटेंशन कहा जाता है। लो बीपी होने के कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं लो बीपी के लक्षण और बचाव के उपाय।
लो बीपी की वजहें (Low BP Causes in Hindi)

कई बार लो बीपी होने के कारणों के बारे में पता लगा पाना मुश्किल हो जाता है। शुरुआत में इसके लक्षण नजर नहीं आते। बीपी के लो होने के पीछे कुछ मुख्य कारण हो सकते हैं, जैसे-
शरीर में पानी की कमी होना
- अधिक तनाव
- लंबे वक्त तक भूखा रहना
- कुछ मेडिकल कंडीशन्स
- अनहेल्दी लाइफस्टाइल
- गंभीर चोट या सर्जरी
लो बीपी के लक्षण क्या हैं (BP Low Symptoms in Hindi)
शुरुआत में लो बीपी के लक्षण नजर नहीं आते, लेकिन बढ़ते वक्त के साथ शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। बीपी लो होने पर आपके शरीर पर कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं।
- चक्कर आना
- धुंधला दिखाई देना
- बेहोश हो जाना
- हाथ-पैरों का ठंडा होना
- बहुत ज्यादा कमजोरी या थकान महसूस होना
क्यों होता है लो बीपी

अगर आपका बीपी लंबे वक्त से लो बना हुआ है और इसमें सुधार नहीं है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इससे आपकी स्थिति गंभीर हो सकती है। आपको बता दें कि लो बीपी भी हाई बीपी की ही तरह खतरनाक माना जाता है। बीपी लो होने पर शरीर के सभी अंगों तक खून सही से पहुंच नहीं पाता। आपको बता दें कि लो बीपी की स्थिति में जब खून शरीर के सभी हिस्सों तक नहीं पहुंच पाता, तब हार्ट अटैक, स्ट्रोक और भी कई गंभीर समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।
कैसे करें मैनेज
- बॉडी में ब्लड प्रेशर सही बना रहे इसके लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में सुधार करने की जरूरत है। डाइट और लाइफस्टाइल का आपके बीपी के रेगुलेशन में अहम रोल है।
- बीपी को मैनेज रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीना बहुत ही जरूरी है। साथ ही अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखें। एक दिन में 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं।
यह भी देखें-सर्दी-खांसी से हैं परेशान, तो इन 5 नुस्खों से पाएं आराम: Natural Cough Remedies
- अगर आपका बीपी अक्सर लो रहता है, तो आपको अपनी डाइट में सोडियम की मात्रा को सही रखना चाहिए। इसके लिए नमक की सही मात्रा लेना बहुत ही जरूरी हो जाता है।
- कैफीन आपके बीपी को नॉर्मल कर सकता है। ऐसे में लो बीपी को ऊपर करने के लिए कैफीन युक्त चीजों का सेवन करें।