क्या हाई बीपी की वजह से आपके भी पैरों में होता है दर्द, जानें इसका कारण और उपाय: High Blood Pressure Causes
High Blood Pressure Causes

क्या हाई बीपी की वजह से आपके भी पैरों में होता है दर्द जाने इसका कारण और उपाय

हाई बीपी में व्यक्ति का रक्त प्रवाहित सही से नहीं हो पाता है जिसकी वजह से सूजन और अन्य लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

High Blood Pressure Causes: आजकल पैरों में दर्द होना एक आम समस्या है। चाहे वह कोई भी हो पैरों में दर्द अक्सर सभी के रहने लगा है। एक्सरसाइज करते समय, मांसपेशियों में खिंचाव, पैरों में चोट लगने की वजह से पैरों में दर्द होने की बहुत सारी वजह होती हैं। अगर आपको भी पैरों में दर्द होता है तो आप इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी ना करें। पैरों में लगातार दर्द होना और टखनों में सूजन की समस्या हाई बीपी का संकेत हो सकता है। हाई बीपी में व्यक्ति का रक्त प्रवाहित सही से नहीं हो पाता है जिसकी वजह से सूजन और अन्य लक्षण दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं की हाई बीपी में पैरों में दर्द क्यों होता है।

हाई बीपी में पैरों में दर्द के क्या कारण होते हैं?

High Blood Pressure Causes
High BP

हाई बीपी की समस्या होने पर हार्ट को शरीर के ब्लड को पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी होती है। जब ब्लड को हाई रेट पर पंप किया जाता है तो नस और धमनियों को नुकसान पहुंचता है, जिससे नस टूटने लगती है। ब्लड में कोलेस्ट्रॉल इसी जगह से मिलने लगता है जिसकी वजह से नस सिकुड़ने लगती हैं। ऐसे में ब्लड सरकुलेशन होने में भी परेशानी होती है। जब ब्लड सरकुलेशन में समस्या आती है तो इससे हार्ड को अपना काम करने में दबाव उत्पन्न होता है। शरीर की नसों को सही ढंग से काम करने के लिए ऑक्सीजन और पोषक तत्व की जरूरत होती है। इनकी कमी होने की वजह से ही पैरों में दर्द होने लगता है।

हाई बीपी होने के कुछ सामान्य लक्षण

High BP symptoms
High BP symptoms

हाई बीपी होने पर व्यक्ति के पैरों में दर्द के अलावा, छाती में दर्द, सांस लेने में मुश्किल, चेहरा लाल हो जाना, थकान होना, चक्कर आना, कमजोरी होना, धुंधली नजर हो जाना, दिल की धड़कन अनियमित होना, सिर दर्द का होना और नाक से खून आना इत्यादि यह सब लक्षण हाई बीपी के होते हैं।

हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए घरेलू उपाय

हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे होते हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं और हाई बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं।

Home Remedies
Home Remedies

वजन को कंट्रोल करेंसबसे बड़ी समस्या होती है मोटापा। मोटापा की वजह से बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए अगर आपको हाई बीपी की समस्या है तो आपको अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहिए। इससे आप बीपी की वजह से होने वाले अन्य जोखिम से सुरक्षित रह सकते हैं।

नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें – अगर आप हाई बीपी के पेशेंट हैं तो आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। यह खुद को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसी के साथ हाई बीपी की समस्या को भी कंट्रोल रखता है।

High BP Diet
High BP Diet

संतुलित आहार का सेवन करेंविटामिन, फाइबर, पोटेशियम और अन्य पोषक तत्व से हाई बीपी की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। इसीलिए आपको हमेशा ही संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए।

नमक का सेवन संतुलित मात्रा में करें – हाई बीपी के पेशेंट को नमक का सेवन संतुलित मात्रा में रखना चाहिए। इसी के साथ डाइट में सोडियम की मात्रा कम रखने से हाई बीपी की समस्या में आराम मिलता है।

High BP
High BP

शराब और धूम्रपान का सेवन ना करेंज्यादा शराब और धूम्रपान से शरीर की नसों पर दबाव पड़ने लगता है जिसकी वजह से आपको हाई बीपी की समस्या का खतरा और भी अधिक हो जाता है।

पर्याप्त नींद जरूर लेंअगर आप हाई बीपी के पेशेंट हैं तो आपको पर्याप्त नींद लेना बहुत ही जरूरी है। पर्याप्त नींद लेने से तनाव का स्तर कम होता है और हाई बीपी में भी आराम मिलता है।

अगर आप हाई बीपी की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। उम्मीद करते हैं जानकारी आपको पसंद आई होगी।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...