रोजाना नहाने के बाद या मुंह धोने के बाद जिस चीज का हम सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं वो है तौलिया। ऐसे तो ये रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीज है, लेकिन हम इसकी सफाई का ही ध्यान रखना भूल जाते हैं। कई घरों में लोग तौलिए को कई दिनों तक साफ ही नहीं करते। ये सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता है।
यह भी देखें-डिलीवरी के बाद क्यों होता है यूरिन लीकेज, जानें कारण और इसका सही ट्रीटमेंट: Urine Leakage In Pregnancy
दरअसल कुछ दिनों के गैप में तौलिए को धोना भी जरूरी होता है वरना उसमें कीटाणुओं और रोगाणुओं का घर बनने का खतरा होता है। अधिकतर लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं होती और वो हफ्तों तक इसका इस्तेमाल बिना धोए करते ही चले जाते हैं।
अब अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि एक तौलिए को बिना धोए कितनी दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है, तो आइए आज के हमारे इस लेख में हम आपको इस बारे में विस्तार से बताएंगे।
कितने दिन बिना धोए इस्तेमाल किया जा सकता है?

अमेरिकी क्लीनिंग इंस्टिट्यूट की रिकमेंडेशन के मुताबिक एक तौलिए को 3 से 4 बार बिना धोए इस्तेमाल किया जा सकता है। रोजाना नहाकर तौलिए का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसे हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर धोना चाहिए। वहीं अगर आप दिन में दो बार नहाकर तौलिए का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसे हर दूसरे दिन धोना चाहिए।
कब धोना चाहिए हैंड और फेस टॉवल

एक हैंड टॉवल को हमें हर दिन ही धोना चाहिए क्योंकि रोजाना इसमें हम गंदे हाथ धोते हैं। इससे सारे जर्म्स उस तौलिए पर ही होते हैं। ऐसे में इसकी सफाई का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है। एक दिन में कम से कम तीन बार तो हाथ धो ही लिए जाते हैं। ऐसे ही कम से कम हो दिन में 2 बार चेहरा भी साफ कर लेते हैं। ऐसे में रोजाना अपने तौलिए को साफ करें। वरना आप कई खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
रोजाना जरूर करें यह काम
रोजाना इस्तेमाल के बाद तौलिए को सुखाना बहुत ही जरूरी है। इसे इस्तेमाल करने के बाद रोजाना धूप दिखाएं। गर धूप में सुखाया नहीं जा सकता है, तो भी पंखे के नीचे इसे सुखा लें। दरअसल तौलिया जितनी देर गीला रहेगा, उसमें उतने ही ज्यादा बैक्टीरिया पनपेंगे। ऐसे में बीमारियां होने की गुंजाइश बनी रहती है।
क्यों जरूरी है तौलिए को हफ्ते में दो बार धोना?

तौलिया एक ऐसी चीज है, जो हर वक्त गीली रहती है। ऐसे में इससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे सूखाना बहुत ही जरूरी होता है। खासकर इसे धूप में सुखाना बहुत ही जरूरी है। स्किन में 19 मिलियन सेल्स होते हैं और 650 पसीने के ग्लांड्स। इसके साथ ही स्किन पर डेड स्किन सेल्स भी होते हैं, जो नहाने और तौलिए के इस्तेमाल के बाद तौलिए पर ही चिपक जाती है। इससे उसमें जर्म्स और भी तेजी से पैदा होने लगते हैं।
कब तौलिया ज्यादा जल्दी धोना चाहिए?

कुछ कंडीशन्स में तौलिए को ज्यादा जल्दी धोने की जरूरत होती है। जैसे-
- जिम टॉवल एक बार यूज के बाद ही धो लेने चाहिए।
- कोई भी टॉवल जिसमें बॉडी फ्लूइड होता है, जैसे ब्लड स्टेन तो इस तरह के तौलिए को भी जल्दी धो लेना चाहिए।
- बाथरूम में रखे जाने वाले टॉवल जो हमेशा गीले रहते हैं, उसे भी रोजाना धो लेना चाहिए।
