खाली पेट घर से निकलने से हो सकती हैं ये समस्याएं: Empty Stomach Side Effects
Empty Stomach Side Effects

अगली बार बिना खाए घर से बिलकुल न निकलें

 कई बार जल्दबाज़ी में लोग सुबह का नाश्ता किए बिना ही घर से निकल जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ऐसा करना आपके लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।

Empty Stomach Side Effects: हम सभी जानते हैं कि सुबह का नाश्ता सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि उससे ही हमें दिनभर के लिए काम करने की एनर्जी मिलती है। कई अध्यानों में यह बात सामने आ चुकी है कि ऐसे लोग जो सुबह अच्छा नाश्ता करते हैं, उनका परफॉरमेंस दिनभर अच्छा रहता है। ये सब जानने के बाद भी कई बार जल्दबाज़ी में लोग सुबह का नाश्ता किए बिना ही घर से निकल जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ऐसा करना आपके लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। जानते हैं क्या हो सकता है बिना कुछ खाए घर से बाहर निकलने से:

एसिडिटी की समस्या

Empty Stomach Side Effects
acidity

अगर आप घर से बिना कुछ नाश्ता किए खाली पेट निकल जाते हैं और काफी देर तक सिर्फ चाय या कॉफ़ी के भरोसे ही रहते हैं, तो इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। फिर ये एसिडिटी कई दूसरी समस्याओं को जन्म दे सकती है जिनमें अपच, गैस्ट्रिक सूजन, हार्टबर्न, पेट में अल्सर और पेट में जलन प्रमुख हैं।

लो बीपी

low BP
low BP

सुबह-बहुत देर तक भूखे रहने से आपका रक्तचाप गड़बड़ा सकता है और इस वजह से आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। लो बी पी की वजह से चक्कर आना, थकान, सांस लेने में परेशानी हो सकती है ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए सुबह अच्छा नाश्ता करने के बाद ही बाहर जाएं।

जी घबराना

बिना कुछ खाए बिना घर से निकलने से जी घबराने लगता है क्योंकि तेज़ भूख लगने लगती है। कई बार इस वजह से उलटी भी हो सकती है। शरीर में कमजोरी की वजह से आप कोई भी काम ठीक से नहीं कर पायेंगे।

Nausea
Nausea

बेहोशी आना

यदि आप घर से खाली पेट बाहर निकलते हैं और काफी देर भूखे रहना पड़ा तो आपको चक्कर भी आ सकता है। यहाँ तक कि यह कुछ देर की बेहोशी की वजह भी बन सकता है। कई बार लोग खड़े-खड़े ही बेहोश हो जाते हैं क्योंकि खाली पेट गर्मी रहने से कमजोरी आ जाती है. 

faint
faint

ब्लड शुगर कम होना

सुबह घर से खाली पेट निकलने और लंबे समय तक भूखे रहने पर शरीर का ब्लड शुगर का लेवल कम हो सकता है। दरअसल, ग्लूकोस शरीर के लिए ऊर्जा का स्त्रोत होता है। यह ग्लूकोस हमें खाने से प्राप्त होता है। शरीर में शुगर व कार्ब के सेवन से ग्लूकोस की कमी को पूरा किया जाता है। अगर शरीर में इस ग्लूकोस का लेवल कम हो जाए तो आपको इसके बुरे परिणाम मिल सकते हैं। ऊर्जा की कमी से शरीर के हर अंग की कार्यप्रणाली पर दुष्प्रभाव पड़ता है।

low blood sugar
low blood sugar

तो, देखा आपने सुबह का नाश्ता स्किप करना आपके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए अब जब भी घर से बाहर जाएं अच्छे से नाश्ता करके ही जाएं।

 

Leave a comment