weight loss after 40
weight loss after 40

Overview:

महिलाओं में मोटापा बढ़ने के कई कारण हैं। जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण है हार्मोन्स का असंतुलन। यह असंतुलन वजन को तेजी से बढ़ाता है।

Hormonal Weight Gain: हार्मोन्स को हमारे शरीर का ‘ईंधन’ कहा जा सकता है। ये विभिन्न अंगों तक संदेश पहुंचाते हैं और उनके कामों को बेहतर बनाते हैं। साथ ही मेटाबॉलिज्म, भूख, यहां की तृप्ति का एहसास तक हार्मोन पर निर्भर होते हैं। हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ने से महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। खासतौर से 9 हार्मोन्स महिलाओं के वजन को प्रभावित करते हैं।

इंसुलिन: मोटापे-डायबिटीज का खतरा

Who Should Not Eat Mango
Diabetes

शरीर के लिए इंसुलिन बहुत जरूरी हार्मोन है। यह अग्न्याशय यानि पैनक्रियाज से दिन भर में थोड़ी मात्रा में और भोजन के बाद अधिक मात्रा में स्रावित होता है। इंसुलिन ही भोजन से ग्लूकोज को मांसपेशियों, यकृत और वसा कोशिकाओं में पहुंचाता है। इसी से ऊर्जा और भंडारण होता है। इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति प्रतिक्रिया करना बंद कर देती हैं। जिससे रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ जाती है। इससे टाइप 2 डायबिटीज होने के साथ ही मोटापा बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। क्योंकि कैलोरी शरीर में एकत्रित होने लगती है।

आप ऐसे सुधारें इसे : महिलाओं को इंसुलिन का स्तर सुधारने की कोशिश करनी चाहिए। बेहतर जीवनशैली से यह संभव है। नियमित व्यायाम करें। पर्याप्त और अच्छी नींद लेने से भी इंसुलिन का स्तर बेहतर होता है और मोटापा कम होता है। अपने आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड ज्यादा लें। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। आहार में ताजे फल-सब्जियां, जैतून का तेल, कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और स्वस्थ वसा वाला भोजन खाएं।

लेप्टिन: भूख के नियंत्रण का जिम्मेदार

लेप्टिन सीधे तौर पर हाइपोथैलेमस से जुड़ा रहता है। हाइपोथैलेमस मस्तिष्क का वह भाग है जो भूख को नियंत्रित करता है। साथ ही आपको तृप्ति का एहसास करवाता है। लेप्टिन बाधित होने से मस्तिष्क को पेट भरने के संकेत नहीं मिल पाते और आप ज्यादा भोजन करने लगते हैं, जो वजन बढ़ने का कारण बनता है।

आप ऐसे सुधारें इसे : लेप्टिन असंतुलन का सीधा कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन आमतौर पर ये जीन परिवर्तन, लेप्टिन के ज्यादा उत्पादन और सूजन से जुड़ा हुआ माना जाता है। संतुलित जीवन शैली अपना कर आप लेप्टिक के स्तर को कंट्रोल कर सकती हैं। शरीर में ज्यादा वसा जमने के कारण लेप्टिन का स्तर बढ़ सकता है। इसलिए अपने वजन को नियंत्रित रखें। नियमित व्यायाम से लेप्टिन का स्तर कम होता है। मोटापे से पीड़ित महिलाओं में लेप्टिन का स्तर नींद की गुणवत्ता से भी जुड़ा होता है। इसलिए बेहतर और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है।

घ्रेलिन : बार-बार लग सकती है भूख

घ्रेलिन भी हाइपोथैलेमस से जुड़ा होता है। लेकिन यह मस्तिष्क को ये संदेश देता है कि पेट खाली है और उसे भोजन की जरूरत है। अगर यह हार्मोन असंतुलित होता है तो आपको बार-बार और ज्यादा भूख लगने लगती है। जिससे वजन तेजी से बढ़ने लगता है। शोध बताते हैं कि मोटापे से ग्रस्त लोगों में घ्रेलिन का स्तर कम होता है। यह स्तर जितना कम होगा, भूख उतनी ही ज्यादा लगेगी।

आप ऐसे सुधारें इसे : मोटापा घ्रेलिन को असंतुलित करता है। इसलिए अपने वजन को हमेशा नियंत्रित रखें। नियमित व्यायाम मददगार हो सकती है। भोजन की सही आदत अपनाएं। भूख लगने पर ही खाना खाएं। खाना का समय निश्चित रखने की कोशिश करें। इससे भी मदद मिलेगी।

कोर्टिसोल : तनाव बढ़ाएगा मोटापा

Signs of Trauma Test
dementia alzheimer test at home

कोर्टिसोल भले ही तनाव का हार्मोन है, लेकिन यह और वजन एक दूसरे के पूरक हैं। कोर्टिसोल बढ़ने से वजन भी बढ़ता है। और ज्यादा वजन कोर्टिसोल का स्तर बढ़ा देता है। द फिजियोलॉजिकल सोसायटी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार जिन महिलाओं के शरीर में लगातार कोर्टिसोल का स्तर ज्यादा बना रहता है, उन्हें मोटोपे के साथ ही हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, अनिद्रा जैसी परेशानियां ज्यादा होती हैं। कोर्टिसोल मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है, जिससे शरीर भोजन को ठीक से पचा नहीं पाता और मोटापा बढ़ने लगता है।

आप ऐसे सुधारें इसे : नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसन के एक अध्ययन के अनुसार कोर्टिसोल और खराब जीवनशैली जुड़े हुए हैं। नींद की कमी, हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले भोजन का सेवन और लगातार तनाव, कोर्टिसोल बढ़ाते हैं। इसलिए अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करें। रात में सात से नौ घंटे की नींद लें। सोने का एक निश्चित शेड्यूल बनाएं। नियमित व्यायाम, योग और ध्यान से भी कोर्टिसोल कम होता है। वजन को कंट्रोल करें। संतुलित आहार का सेवन करें।

एस्ट्रोजन : प्रजनन के साथ वजन पर असर

एस्ट्रोजन हार्मोन महिला में प्रजनन के साथ ही वजन, प्रतिरक्षा और वैस्कुलर सिस्टम को भी नियंत्रित करता है। शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर कम होने से मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है। यही कारण है कि मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन कम होने से महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। यह डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ाता है। एस्ट्रोजन का स्तर कम होने से कैंसर होने की आशंका रहती है। ऐसे में एस्ट्रोजन का संतुलित होना बहुत जरूरी है।

आप ऐसे सुधारें इसे : नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसन के एक शोध के अनुसार एस्ट्रोजन के स्तर पर महिलाओं की प्रजनन क्षमता और मोटापा निर्भर है। अच्छी जीवनशैली से यह संतुलित रहता है। प्रोसेस्ड फूड, मिठाइयां, रिफाइंड आटा, अस्वस्थ्य वसा आदि एस्ट्रोजन के संतुलन को खराब करते हैं। इनसे दूरी बनाएं। नियमित व्यायाम से एस्ट्रोजन को संतुलित कर सकते हैं।

पेप्टाइड वाई वाई : गट हार्मोन है यह

इसे पीवाईवाई कहा जाता है। यह हार्मोन गट हार्मोन है, जो भूख को कम करता है। पीवाईवाई का स्तर कम होने से भूख बढ़ने लगती है। ज्यादा कैलोरी के कारण मोटापा बढ़ता है।

आप ऐसे सुधारें इसे : भोजन में भरपूर प्रोटीन खाने से पीवाईवाई का स्तर सुधरता है। इससे भूख कंट्रोल होती है और तृप्ति का एहसास भी जल्दी होने लगता है। अपने आहार में हाई फाइबर वाले ताजे फल और सब्जियां शामिल करना फायदेमंद रहेगा। नियमित व्यायाम से पीवाईवाई के स्तर में सुधार होता है।

ग्लूकागन-लाइक पेप्टाइड-1

Summer Diet Tips
Summer Diet Tips

जीएलपी-1 का असंतुलन मोटापे का कारण बनता है। ये हार्मोन पेट में उस समय बनता है, जब पोषक तत्व आंतों में प्रवेश करते हैं। भोजन के बाद तृप्ति के एहसास के लिए यह हार्मोन काफी हद तक जिम्मेदार होता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को भी स्थिर रखता है। शोध बताते हैं कि मोटापे से ग्रस्त लोगों में जीएलपी-1 सिग्नलिंग की समस्या आम है।

आप ऐसे सुधारें इसे : अपनी डाइट में व्हे प्रोटीन और दही जैसे प्रोटीन शामिल करें। ​इससे जीएलपी-1 का स्तर बढ़ता है। पबमेड के एक शोध के अनुसार प्रोबायोटिक्स जीएलपी-1 के स्तर को बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही संतुलित जीवनशैली अपनाएं।

न्यूरोपेप्टाइड वाई : असंतुलन बढ़ाता है चर्बी

इसे एनपीवाई हार्मोन भी बोलते हैं। मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र की कोशिकाएं न्यूरोपेप्टाइड वाई का निर्माण करती हैं। इसके असंतुलन से भूख बढ़ने लगती है। साथ ही यह एनर्जी के लिए पर्याप्त कैलोरी बर्न करना बंद कर देता है। जिससे वजन बढ़ने लगता है। एनपीवाई वसा ऊतकों में सक्रिय होता है और वसा के भंडारण को बढ़ा सकता है। यह मेटाबॉलिक सिंड्रोम का कारण बनता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है। खासतौर पर पेट के आस-पास वसा इसी के कारण एकत्रित होता है।

आप ऐसे सुधारें इसे : न्यूरोपेप्टाइड वाई हार्मोन को संतुलित करने का सबसे असरदार तरीका है ​नियमित व्यायाम करना। इससे कैलोरी सही मात्रा में बर्न होंगी और हार्मोन संतुलित होगा। ज्यादा वसा वाला, मीठा आहार न करें।

कोलेसिस्टोकाइनिन : कम स्तर से बढ़ेगा मोटापा

कोलेसिस्टोकाइनिन यानी सीसीके तृप्ति का हार्मोन है। भोजन के बाद आंतों की कोशिकाएं इसे बनाती हैं। पाचन सहित ऊर्जा उत्पादन व शरीर के अन्य कार्यों के लिए सीसीके जरूरी होता है। यह लेप्टिन हार्मोन का स्राव भी बढ़ाता है। सीसीके के असंतुलन से बार-बार भूख लगती है। वहीं ऊर्जा कम खर्च होने से शरीर में वसा जमने लगता है।

आप ऐसे सुधारें इसे : पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करके आप कोलेसिस्टोकाइनिन का स्तर बढ़ा सकती हैं। इससे आपको भोजन के बाद तृप्ति का एहसास जल्दी होगा। नियमित व्यायाम मददगार हो सकता है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...