Balance Hormones Naturally: शरीर में हार्मोन का संतुलन होना बेहद जरुरी होता है। क्योंकि उसी के आधार पर हमारा पूरा शरीर कार्य करता है। कई बार देखने में आता है कि हम बहुत सी परेशानियों से जूझ तो रहे होते हैं लेकिन उसपर काम नहीं करना चाहते। जब हार्मोन्स संतुलित नहीं होते तो इसका गहरा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। यहां तक कि हमारे शरीर की गतिविधियों पर भी इसका असर होता है। जैसे शरीर में ऊर्जा का विकास होने पर आपका मेटाबॉलिज्म सुचारू रूप से काम करता है। या फिर आपके व्यवहार, मूड, अंगों की वृद्धि एवं विकास, प्रजनन आदि सभी में हार्मोन्स का संतुलित होना बेहद आवश्यक है। इसलिए अगर आपको भी हार्मोनल असंतुलन की समस्या है तो आप कोशिश करें कि इन्हें बिना दवाइयों के प्राकृतिक रूप से ठीक किया जाए।
अपनाएं हेल्दी लाइफस्टाइल

सबसे पहले आप ये ध्यान दें कि आप जो लाइफ जी रहें क्या वह सही है? जरूरी है कि आप अपनी लाइफ स्टाइल में कुछ बदलाव लाएं। रोज सुबह जल्दी उठे। हमें सूरज की पर्याप्त रोशनी की आवश्यकता होती है, तो कुछ सेकेंड के लिए सूरज की रोशनी में खड़े हो। साथ ही शारीरिक रूप से या फिर स्वास्थ्य के लिए अच्छे भोजन दोनों का आप पर निर्भर करता है कि आप कितना उस पर ध्यान देते है।
घी का सही मात्रा में सेवन
कुछ चीजें हमेशा से ही हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। क्योंकि इससे हार्मोन संतुलन पर गहरा असर पड़ता है। आप अपने खाने में घी की सीमित मात्रा को जरूर शामिल करें। ये आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही ये शरीर में बहुत सी बीमारी को होने में बचाव करता है। अगर हार्मोन संतुलन की बात आती है तो ये हार्मोन संतुलन को बनाए रखने में बहुत जरूरी है।
प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन

हमारे शरीर को प्रोटीन की काफी ज्यादा आवश्यकता होती है। साथ प्रोटीन का कार्य शरीर में हार्मोन का संतुलन बनाए रखना भी है। इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे पनीर,दाल,अंडे और सोया को जरूर शामिल करें।
कॉफी और चाय के सेवन से परहेज
कई लोगों को आदत होती है कि सुबह उठते ही सबसे पहले कॉफी या चाय का सेवन करते हैं। चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन और शुगर का असर हार्मोन्स पर पड़ता है और हार्मोन्स असंतुलन हो जाते है। ऐसे में हार्मोन्स का संतुलन बनाए रखने के लिए कॉफी और चाय के सेवन से परहेज करें।
डाइट में शामिल करें बीज और मेवे

मेवों और सीड्स में मिनरल और ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हार्मोन का संतुलन बनाने में मददगार साबित होते है। ऐसे में जरूरी है कि आप प्रतिदिन मेवों और सीड्स का रोज करें। सीड्स में फ्लैक्स सीड्स,पम्पकिन सीड्स, सनफ्लावर सीड्स और मेवों में बादाम, काजू, अखरोट आदि का सेवन करें ये स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है।
समय पर खाना
जरूरी है कि आप रात को खाना जल्दी खाएं। क्योंकि जब आप रात को जल्दी खाना खा लेते है तो शरीर पूरी रात सही से कार्य कर पाता है, जिसका असर हार्मोन संतुलन पर भी पड़ता है। सही समय पर भोजन करने से शरीर का हर अंग सही से कार्य कर पाता है। और अगला दिन भरपूर जोश के साथ जीते हैं।
