Heart Disease Symptoms: आजकल की दौड़ती भागती जिंदगी में हम कब किस बिमारी का शिकार हो जाते है पता ही नहीं चलता। कई बार बिमारी हमें संकेत भी देती है लेकिन हम उसे अनदेखा कर देते है। जिसका खामियाजा हमारे शरीर को उठाना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपना पूरा ध्यान रखें। आजकल आपने देखा होगा कि दिल की बीमारियां कितनी अधिक बढ़ती जा रही है। हार्ट अटैक जैसी भयंकर बिमारी सामान्य हो गई है। ऐसा नहीं है हार्ट अटैक अचानक से आता है। हार्ट अटैक आने से पहले शरीर को कई तरह के संकेत मिलते हैं, जिन्हें आमतौर पर नजरअंदाज किया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके अपने या अपनों के शरीर में नजर आए तो फौरन कार्डियोलोजिस्ट से संपर्क करें।
यह भी देखे-दिल को सेहतमंद रखने के लिए इन लक्षणों की न करें अनदेखी: Heart Diseases Symptoms
Heart Disease Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर

आजकल आमतौर पर लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या देखी जाती है। हर दूसरा व्यक्ति इसका शिकार बनता जा रहा हे। इसका सीधा असर आपके दिल पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि हाई ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज न करें। खाने में नमक की चीजों का सेवन करने से बचें। साथ ब्लड प्रेशर की मशीन घर पर रखें जिससे आप उसमें अपना ब्लड प्रेशर चेक कर सके। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर काफी दिनों से चल रहा है तो जरूरी है अपने डॉक्टर से इसके लिए परामर्श जरूर लें। ज्यादा हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर दोनों ही शरीर के लिए घातक साबित हो सकते हैं।
शुगर

शरीर में शुगर का बढ़ा हुआ लेवल भी हार्ट के खतरनाक होता है। क्योंकि ब्लड शुगर जब ज्यादा बढ़ जाती है तो उससे रक्त वाहिकाओं में रूकावट आती है। जिससे वे अपना कार्य सही से तरह से नहीं कर पाती है और हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है। हाई ब्लड शुगर हार्ट अटैक आने का एक संकेत है। तो आप तुरंत इस का चेकअप करवाएं और खाने में परहेज करें। कई बार लोग शुगर को गम्भीर रूप से नहीं लेते है। जिससे उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हाई शुगर हमारे शरीर के आंतरिक अंगों को बेहद नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए जरूरी है कि आप इसके प्रति सतर्क हो जाएं।
कोलेस्ट्रॉल

यदि आज आप कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाते है तो ज्यादातार लोगों में कोलेस्ट्रॉल की समस्या निकलती है। लेकिन बॉर्डर लाइन पर कोलेस्ट्रॉल का होना एक अलग बात है। वहीं जब कोलेस्ट्रॉल हाई लेवल पर है तो ऐसे में आपको हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल रक्त नलिकाओं में जम जाता है। इससे धमनियां संकरी हो जाती है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
चेस्ट पेन

सीने में होने वाले दर्द को अनदेखा करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है। दरअसल, कई बारे लोग सीने में होने वाले दर्द को एसिडिटी समझने लगते हैं और उसका ठीक से इलाज नहीं करवाते। लेकिन सीने में ज्यादा दर्द या दबाव महसूस होने पर उसे नजर अंदाज न करें। तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। क्योंकि सीने में दर्द आर्टरी में ब्लॉकेज होने का कारण भी हो सकता है। इन संकेतों को नजरअंदाज न करते हुए डॉक्टर से सलाह लें।
हद से ज्यादा पसीना आना

शारीरिक श्रम नहीं करने के बावजूद कई लोगों को बहुत ज्यादा पसीना आता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसको नजरअंदाज न करते हुए डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि जब हृदय भली भांति रक्त का पंप नहीं कर पाता तब बिना किसी वजह के पसीना बहने लगता है। तो ऐसे में आप लापरवाही न बरतें।
थकान होना

शारीरिक या मानसिक श्रम के बाद अक्सर ही थकान महसूस होती है। लेकिन अगर थोड़ा सा काम करने के बाद भी आप हमेशा थकान महसूस करते हैं तो उसके कई कारण हो सकते हैं। लेकिन, ये थकान हार्ट अटैक आने के खतरों का भी संकेत हो सकती है। इसके लिए आप डॉक्टर से जाकर मिलें।
चक्कर आना

चक्कर आना बहुत सी बिमारियों का संकेत देता है। लेकिन अगर ये ब्लड प्रेशर के कारण समस्या बन रही है साथ ही आप ब्लड प्रेशर लो जा रहा है तो ये काफी बड़ी दिक्कत है। ऐसे में जरूरी है कि आप जांच करवा लें साथ ही ब्लड प्रेशर ज्यादा बढ़ना और कम होना दोनों ही गलत है। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
इन पर भी ध्यान दें-
- चिंता भी एक सबसे बड़ा संकेत है हार्ट अटैक का। क्योंकि जब एंजाइटी बड़ जाती है। तो उसका असर आपके हार्ट पर पड़ता है।
- जबड़े में दर्द होना भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। क्योंकि इसके पास जो नसें होती है। वे हृदय से निकलती है।
- जब सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगे साथ ही खांसी ज्यादा आने लगे तब भी आप सजग हो जाए। ये भी एक बड़ा संकेत है।
- वर्कआउट करते समय या कोई भी एक्टीविटी करते समय अगर आपको लगता है कुछ ठीक सा महूसस नहीं हो रहा है तो आप उसे न करें क्योंकि हो सकता है दिल पर जोर पड़ रहा हो। आप जरूरत से ज्यादा शरीर पर प्रेशर डाल रहे हो।
- मिचली के बाद उल्टी महसूस होना भी दिल के दौरे पड़ने का शुरुआती लक्षण हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप सतर्क रहें क्योंकि एकदम से शरीर में बदलाव एक बड़ी दिक्कत है।
(डॉक्टर डी. के. चौहान से बातचीत पर आधारित)