Heart Disease Symptoms: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों ने अपनी सेहत का ध्यान रखना पूरी तरह से बंद कर दिया है। आजकल लोग इतनी ज्यादा अस्वस्थ्य जिंदगी जी रहे हैं लाइफस्टाइल डिसीसिस का खतरा बहुत ज्यादा ही बढ़ चुका है। आए दिन बाहर का खाना खाना बहुत ही आम बात हो गई है। जिसे देखो वह तुरंत ही ऑनलाइन फूड ऑर्डर कर लेता है और खा लेता है। हालांकि इससे आगे चलकर बहुत सी बड़ी बीमारियां हो सकती हैं। सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बीमारी है मोटापा यानी ओबेसिटी। आज की डेट में भारत में 3 में से हर एक व्यक्ति ओबेसिटी का शिकार है। मोटापे के कारण ना केवल हमारी शारीरिक सुंदरता खराब होती है बल्कि हमारा शरीर बहुत सी बीमारियों का घर भी बन जाता है।
यह सारी बीमारियां एक दूसरे से जुड़ी हुई होती हैं। आपको पता भी नहीं चलेगा कि कब आपके शरीर में एक छोटी सी बीमारी किसी दूसरी बड़ी सी बीमारी का कारण बन जाती है। जिससे आगे चलकर आपको बहुत तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। वैसे तो ओबेसिटी सिर्फ मोटापा है लेकिन यह अपने साथ बहुत ही बड़ी बीमारियां लेकर आता है जैसे कि हार्ट से जुड़ी हुई बीमारियां। एक रिसर्च के मुताबिक यदि आप मोटापे के शिकार हैं और आपकी कमर का साइज काफी ज्यादा है तो आपको हार्ट अटैक होने की शंका काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
आज हम आपको नीचे इस आर्टिकल में डॉ. महेंद्र मौर्या से बातचीत के आधार पर बतायेंगे कुछ ऐसे दिल से संबंधित बीमारियों के बारे में बताएंगे जो कि मोटापे यानी ओबेसिटी की वजह से होती है :
क्या कहती है रिपोर्ट

एक संस्था के द्वारा किए गए एक अध्ययन द्वारा पता चलता है कि कमर के आकार में वृद्धि (Heart Disease Symptoms) से दिल के दौरे का खतरा 10 से 11 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। इस रिपोर्ट के दौरान विशेषज्ञों ने 4,30,000 लोगों पर अध्ययन किया है और इससे पता चला है कि पेट कम करने को अधिक प्राथमिकता देनी चाहिए। इस अध्ययन में, 40 से 70 वर्ष की आयु वाले लोगों के डेटा के माध्यम से पता चलता है कि कमर की मोटाई शरीर मास इंडेक्स (बीएमआई) के लिए सबसे बड़ा खतरा होता है। एक 13 साल का अध्ययन दिखाता है कि हर इंच में कमर की वृद्धि से दिल के दौरे और कार्डियक अरेस्ट जैसी समस्याओं का खतरा 4 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि जब शरीर में चर्बी जमा होती है, तो उसे कम करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
एक्सपर्ट्स की ये है राय

विश्वविख्यात डॉ. अयोडिपुपो ओगुंटाडे के अनुसार, आंतों में जमा होने वाली फैट से कार्डियोवैस्कुलर रोग होने की संभावना अधिक होती है, इसलिए यह फैट शरीर के लिए खतरनाक होती है। डॉ. ओगुंटाडे ने इसके अलावा यह भी बताया है कि उन्होंने अपने पहले अध्ययन में ‘ओबेसिटी पैराडॉक्स’ को खारिज किया है, क्योंकि उसमें उन्होंने कहा था कि बुजुर्गों में कम बीएमआई खतरा होता है।
देशीय मोटापा मंच के चेयरमैन टैम फ्राई ने बताया है कि यदि आपको ऐसा लगता है कि आप मोटे हैं, तो आपके बाथरूम में कमर को नापने के लिए एक टेप होनी चाहिए। यदि यह टेप आपकी कमर के चारों ओर ठीक तरीके से बैठती है, तो आपका वजन सही है। यदि ऐसा नहीं होता है, तो आपको वसा युक्त आहार को नियंत्रित करना जरूरी है, जो दिल की समस्याओं के जोखिम को कम कर सकता है।
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के अध्ययन से यह भी प्रकट होता है कि जब शरीर मास इंडेक्स (बीएमआई) की एक इकाई की बढ़त होती है, तब हृदय की गति रुकने का खतरा 9% तक बढ़ जाता है। दिल की धड़कन बंद होने की समस्या (Heart Disease Symptoms) उत्पन्न होती है जब दिल पूरे शरीर में रक्त को पंप नहीं कर पाता है। काम करने के बाद सांस फूलना, अक्सर थकान महसूस होना, हर समय चक्कर आना, और घुटनों और पैरों में सूजन होना जैसे लक्षण प्रकट होने लगते हैं। कमर को मापने का सही तरीका है आपको नाभि से एक इंच ऊपर से नापना चाहिए।
इन बीमारियों का रहता है खतरा

डॉ. महेंद्र मौर्या के अनुसार ज्यादा मोटापा आमतौर पर बढ़ती हुई कमर के माप के संकेत के रूप में उपयोगी हो सकता है, जो शरीर में इकट्ठा होकर दिल और रक्त प्रवाह के काम करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। दिल के दौरे की समस्या एक पुरानी समस्या है जो समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ती है। इन सभी अध्ययनों से स्पष्ट होता है कि वजन को नियंत्रित रखना महत्वपूर्ण है। मोटापा वाले लोगों को अधिक कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप और टाइप 2 मधुमेह की समस्या हो सकती है।
वहीं अगर मोटापा ज्यादा है तो आपको चलने फिरने में समस्या होगी, आप सही तरीके से अपनी दिनचर्या नही कर सकते हैं, साथ ही मोटापे की वजह से आपको कई बीमारियाँ हो सकती हैं जैसे-हार्ट अटैक आने का खतरा, शुगर होने का खतरा, पेट की समस्या आदि।
ऐसे काबू करें अपना मोटापा

अगर आप अपने मोटापे (Heart Disease Symptoms) को काबू में करना चाहते हैं तो आपको नीचे कुछ ऐसे टिप्स बताये गए हैं, जिससे आप इसे आसानी से काबू में रख सकते हैं :
- आप अपनी डाईट को हल्की रखें, कोशिश करें कि आपकी डाईट में सादा खाना हो जिसमें तेल की मात्रा कम हो, सलाद ज्यादा हो।
- अगर आप अपने शरीर से मोटापे को दूर करना चाहते हैं तो आपको फल खाने चाहिए, फल में कैलोरी कम होती है, जो आपसे मोटापे को दूर रखेंगे।
- एक रिपोर्ट के मुताबिक़ अगर आपके खाने की प्लेट का रंग हरा या नीला हो तो आपका पेट जल्द ही भर जाता है, तो आज ही आप अपने खाने की प्लेट का रंग बदल दें जिससे खाना आप कम से कम खाएं।
तो यह थी कुछ ऐसी दिल से संबंधित बीमारियां (Heart Disease Symptoms) जो कि आपको बढ़ते मोटापे के कारण हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए अपने खान-पान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना बहुत ज्यादा ही जरूरी है। यह आर्टिकल सिर्फ और सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए था। इसके साथ ही साथ यदि आपकी भी कमर का साइज बढ़ता जा रहा है तो एक बार अपने डॉक्टर से कंसल्ट जरूर कर ले तभी किसी फैसले पर पहुंचे।
