महिलाओं में दिल की बीमारी के क्या होते हैं संकेत, भूल से भी न करें नजरअंदाज: Heart Disease in Women
Heart Disease in Women

महिलाओं में हार्ट की बीमारी के लक्षण अलग होते हैं

महिलाओं में हार्ट की बीमारी के लक्षण अलग होते हैं। जी हां महिलाओं को हार्ट अटैक आने से कई समय पहले ही ये लक्षण दिखने लगते हैं। जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

Heart Disease in Women: खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इनमें जो आजकस देखी जा रही है वो है हार्ट अटैक की समस्या। कई लोग हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं। शारीरिक गतिविधि नहीं करना, हेल्दी फूड और नींद पूरी ना होना जैसे कई कारण हैं जो व्यक्ति को हार्ट की बीमारी के करीब ले जाता है। रिपोर्ट्स की माने तो महिलाओं से ज्यादा पुरुष हार्ट अटैक के शिकार होते हैं। पर क्या आपको पता है महिलाओं में हार्ट की बीमारी के लक्षण अलग होते हैं। जी हां महिलाओं को हार्ट अटैक आने से कई समय पहले ही ये लक्षण दिखने लगते हैं। जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। आज हम आपको ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताते हैं, जिन्हें महिलाओं को भूलकर भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। इन्हें समय से पहचानकर हार्ट को स्वस्थ किया जा सकता है।

जबड़े, पीठ और गर्दन में दर्द

Heart Disease in Women
back pain

पुरुषों को जब हार्ट अटैक आता है तो उन्हें सीने में और बाएं हाथ में दर्द होता है। लेकिन महिलाओं में थोड़ा अलग होता है। रिपोर्ट्स की माने तो उन्हें पीठ, गर्दन और जबड़े में दर्द होने लगता है। ये दर्द बहुत चुभने वाला होता है और लंबे समय तक बना रह सकता है।

पेट दर्द, अपच

Heart Disease in Women
Stomach pain

जब किसी के पेट में दर्द या अपच की समस्या होती है तो माना जाता है कि उन्हें फूड प्वाजनिंग हो गई है। लेकिन महिलाओं के केस में ऐसा हमेशा फूड प्वाइजनिंग की वजह से हो ये जरुरी नहीं है। अगर महिलाओं को पेट में असामान्य दबाव महसूस हो रहा है तो ये हार्ट से जुड़ा हो सकता है। इसके बाद लापरवाही ना करें तुरंत डॉक्टर को कंसल्ट करें।

थकान होना या नींद पूरी ना होना

tired
tired

जरुरत से ज्यादा थकान होना औप नींद की समस्या होना महिलाओं में हार्ट की समस्या का संकेत हो सकता है। काफी देर तक आराम करने के बाद भी आपको वीकनेस फील हो रही है तो इस नजरअंदाज ना करें।

सांस लेने में तकलीफ होना

breathing issue

सांस लेने में तकलीफ होना हार्ट अटैक का सामान्य लक्षण है। इस दौरान चलने में भी बहुत मुश्किल होती है। सांस लेने में ज्यादा तकलीफ हो तो देर ना करते हुए तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

हार्ट की बीमारी के खतरे को इन टिप्स से करें कम

हार्ट की बीमारी से बचने के लिए महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना बेहद जरुरी है। आपको कुछ टिप्स देते हैं।

पर्याप्त नींद ले

sleep
sleep

फिट रहने के लिए नींद पूरी होना बेहद जरुरी है। इसलिए 7 घंटे की नींद जरुर लें। इससे आपको एनर्जेटिक फील होगा और शरीर भी स्वस्थ रहेगा।

एक्सरसाइज करें

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए शारीरिक गतिविधि बहुत जरुरी होती है। इसके लिए आप रोजाना वॉक करें या एक्सरसाइज करें। इससे आपका वेट भी कंट्रोल रहेगा क्योंकि वजन बढ़ने पर सबसे ज्यादा खतरा हार्ट पर होता है। इसलिए खुद को फिट रखना बेहद जरुरी है।

Exercise
Exercise

हार्ट की बीमारी से बचने के लिए उसके लक्षणों को समय से पहचानना बहुत जरुरी है। साथ ही खुद को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल हेल्दी बनाने की कोशिश करें।