Mobizox Tablet in Hindi
Stomach pain

Foods for Body Pain: अक्सर बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में शरीर के कई हिस्सों में दर्द आम हो जाता है। ऐसे में जोड़ों के दर्द की समस्या भी बढ़ने लगती है। अगर आप भी अक्सर शरीर के दर्द से परेशान रहते हैं, तो आपको डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करना चाहिए। 

अदरक

पुराने समय से ही अदरक का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके सेवन से उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।  कुछ शोध से पता चलता है कि अदरक पीरियड्स में होने वाली ऐंठन के दर्द से राहत दिला सकता है।

ब्लू बैरीज

इनके अंदर फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो सूजन से लड़ सकते हैं और दर्द को कम कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी और संतरे सहित एंटीऑक्सिडेंट और पॉलीफेनॉल वाले अन्य फल भी आपको दर्द से राहत दिला सकते हैं। 

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में मैग्नीशियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अगर आप माइग्रेन के दर्द से परेशान रहते हैं, तो आपको इसका सेवन करना चाहिए। इसका सेवन आपको ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से आराम दिला सकता है। 

सैल्मन फिश

सूजन-रोधी ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर सैल्मन फिश का सेवन करने आपकी हेल्थ को काफी फायदे मिलते हैं। इसके सेवन से आपको रुमेटीइड गठिया और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। इसमें मौजूद ओमेगा-6 फैटी एसिड बॉडी की सूजन को कम करने में मददगार होते हैं। 

यह भी देखें-दूध में भूल से भी ना मिलाएं ये चीजें, बन सकता है जहर: Harmful Milk Combination

हल्दी

हल्दी के अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सूजन को कम करने का काम करते हैं। रुमेटीइड गठिया और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए हल्दी का सेवन काफी अच्छा माना जाता है। हल्दी वाला दूध दर्द को कम करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।