Harmful Milk Combination: लोग अपनी हेल्थ को अच्छा रखने के लिए क्या-क्या नहीं करते। इसके लिए लाख जतन किए जाते हैं। अच्छा खाना खाने से लेकर एक्सरसाइज तक। ऐसे में दूध को हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। बहुत से लोग हेल्थ को अच्छा बनाए रखने के लिए दूध के साथ कई चीजों का सेवन करते हैं।
आपने भी दूध के साथ शहद, नट्स और ना जानें कितनी ही चीजें जरूर खाई होंगी। लेकिन क्या आपको पता है कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनको दूध के साथ खाने से आपकी सेहत पर खतरनाक असर दिख सकता है। कई बार कुछ चीजें जानलेवा भी हो सकती हैं। कुछ चीजें दूध के साथ रिएक्ट कर जाती हैं और जहर बन जाती हैं।
आयुर्वेद में दूध को सेहत के लिए सबसे अच्छा माना गया है। वहीं आयुर्वेद में इस बात का भी जिक्र है कि दूध को किन चीजों के साथ पीने से नुकसान हो सकता है।
गुड़ के साथ दूध
आपने बहुत से लोगों को दूध के साथ गुड़ के टुकड़े खाते हुए देखा होगा, लेकिन आपको बता दें कि ये आपकी सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। ये एक गलत कॉम्बिनेशन है। बहुत से लोग मानते हैं कि इससे पेट साफ होता है, लेकिन आयुर्वेद में इनका मेल पूरी तरह से गलत बताया गया है। दूध की तासीर ठंडी मानी जाती है, वहीं गुड़ की गर्म। ऐसे में इन दोनों को साथ में खाने से पेट में विषाक्त पदार्थ बन सकता है।
फ्रूट कस्टर्ड है खतरनाक
आपने देखा होगा कि दूध और फलों को आपस में मिलाकर फ्रूट कस्टर्ड बनाया जाता है। ये आपकी हेल्थ के लिए दुश्मन बन सकती है। अगर कस्टर्ड में खट्ठे फल मिला लिए जाएं, तो ये जहर का काम कर सकता है। इसके सेवन से आपके पेट में तेज एसिडिटी हो सकती है और आपको अपच की भी दिक्कत आ सकती है।
दूध के साथ नमक

ऐसे तो कोई भी दूध के साथ नमक का सेवन नहीं करता, लेकिन कई बार लोग अजीबो-गरीब चीजों को बनाने के लिए ऐसी गलतियां भी कर बैठते हैं। आपको बता दें कि ये आपकी सेहत को बहुत ही ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। बहुत से लोग नमक वाले बिस्कुट को दूध के साथ खाते हैं। ये दोनों ही चीजें विपरित हैं। इसे खाने से बचें।
दूध के साथ मछली
आपने अपने बड़ों को अक्सर ये कहते सुना होगा कि दूध के साथ मछली कभी भी नहीं खानी चाहिए। आयुर्वेद में भी इन दोनों चीजों के कॉम्बिनेशन को गलत बताया गया है। इन दोनों के मेल से शरीर में इंफ्लामेटरी रिएक्शन होता है, जिससे चर्म रोग होने की संभावना रहती है।
यह भी देखें-गूगल डूडल ने भारत के प्रमुख स्ट्रीट फूड पानी पुरी को किया सेलिब्रेट: Google Doodle Today
केले के साथ दूध

बहुत से लोगों को आपने केले के साथ दूध खाते देखा होगा। लोग मानते हैं कि इससे बॉडी मास गेन होता है। इसके लिए लोग केले का शेक बनाकर भी पीते हैं। आयुर्वेद डॉक्टर वरालक्ष्मी बताती हैं कि इसका रोजाना सेवन करने से कफ की समस्या होती है। इसके अलावा सीने में जकड़न और पाचन संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं।