सर्च इंजन गूगल आज एक विशेष इंटरैक्टिव गेम डूडल के साथ भारत के प्रमुख स्ट्रीट फूड ‘पानी पुरी’ का जश्न मना रहा है। गेम में, Google यूर्जस को उनकी पसंद के हिसाब से अलग-अलग पानी पुरी फ्लेवर सेलेक्ट करने में मदद करता है। ये गेम बहुत ही मजेदार है। इस दिन 2015 में, मध्य प्रदेश के इंदौर में एक रेस्तरां ने अपने ग्राहकों को 51 तरह की पानी पुरी परोसने के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाई।
Google ने आज अपने डूडल पर आलू और मसालेदार पानी वाले डूडल को जगह दी है। ये दक्षिण एशियाई स्ट्रीट फूड है, जो बहुत ही फेमस है।
महाभारत में बनी थी पहली पानी पुरी

किंवदंती के अनुसार, पानी पुरी का आविष्कार सबसे पहले महाभारत काल में द्रौपदी ने किया था। कहानी यह है कि जब द्रौपदी पांडवों की पत्नी बनी, तब योद्धा सीमित संसाधनों के साथ अज्ञातवास में रह रहे थे। द्रौपदी की सास कुंती ने उन्हें कुछ बची हुई आलू की सब्जी और गेहूं के आटे का उपयोग करके कुछ ऐसा बनाने के लिए कहा जो सभी पांच पुरुषों की भूख को संतुष्ट कर सके। द्रौपदी ने जो व्यंजन बनाया वह एक छोटे आकार की पानी पुरी थी जिसने पांडवों की भूख को संतुष्ट करने में मदद की।
यह भी देखें-किडनी को हेल्दी रखने के लिए आजमाएं ये टिप्स: Keep Your Kidneys Healthy
देशभर में अलग-अलग रूप
लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में कई विविधताएं हैं और इसे देश भर में विभिन्न नामों से जाना जाता है। महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में पानी पुरी को सफेद मटर और छोले के साथ सर्व किया जाता है, जबकि उत्तर भारत में इसे पानी के साथ परोसा जाता है।