Joint Pain In Winters
How to Get Rid Of Joint Pain

Overview:सर्दियों में बढ़ते जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान हेल्थ टिप्स

सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग पैरों और घुटनों में अकड़न और जोड़ों में दर्द की शिकायत करते अक्सर नजर आते हैं।

Joint Pain In Winters: सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग पैरों और घुटनों में अकड़न और जोड़ों में दर्द की शिकायत करते अक्सर नजर आते हैं। सर्दियों में जैसे-जैसे टेंपरेचर गिरता है, वैसे ही जोड़ो में दर्द के साथ पुरानी लगी चोट और आर्थराइटिस की समस्या बढ़कर मूवमेंट करने में परेशानी खड़ी करने लगती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जोड़ों के दर्द में विटामिन डी बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। और सर्दियों के मौसम में धूप न निकालने या पर्याप्त धूप न लेने से जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आप या आपका कोई खास ठंड के कारण जोड़ों के दर्द की समस्या से परेशान है। तो आपको बता दें, लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव और सही देखभाल से दर्द को कम किया जा सकता है। आइए सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ हेल्थ टिप्स जानते हैं।

सर्दियों में बढ़ते जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये असरदार हेल्थ टिप्स

सूजन को कम करता है, सेंधा नमक और पानी

Joint Pain In Winters
Sendha

सर्दियों के मौसम में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए रोज नहाने के गर्म या गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर नहाना चाहिए। सेंधा नमक मैग्नीशियम रिच होता है, जिसका इस्तेमाल करने से इन्फ्लेमेशन या सूजन कम होती है। और मांसपेशियों को आराम के साथ जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। इसके लिए आपको एक बाल्टी लगभग पानी में 1 कप सेंधा नमक डालकर 20 से 25 मिनट छोड़ें और इसी पानी से सिकाई करें।

विटामिन डी के स्तर को बढ़ाती है, पर्याप्त धूप

Adequate sunlight increases vitamin D levels
Adequate sunlight increases vitamin D levels

हड्डियों की मजबूती और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए विटामिन डी बहुत महत्वपूर्ण होता है। लेकिन सर्दियों में धूप कम होने के कारण विटामिन डी का स्तर भी घटने लगता है। जो बाद में जोड़ों के दर्द का कारण बनता है। इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए पर्याप्त धूप के साथ साथ डाइट में विटामिन डी रिच फूड्स जैसे मशरूम, अंडा और ऑरेंज जूस और हल्दी, लहसुन, अदरक आदि शामिल कर सकते हैं।

डिहाइड्रेशन से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं

Avoid dehydration, drink plenty of water
Avoid dehydration, drink plenty of water

सर्दियों के मौसम में ठंड के चलते अधिकतर लोग पानी पीना बहुत कम कर देते हैं। लेकिन, आपको बता दें, हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार पानी की कमी के कारण भी जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। ऐसे में पानी पीने में लापरवाही न बरतें और शरीर में डिहाइड्रेशन न होने दें। इसके लिए आप गुनगुने पानी किशमिश और शहद डालकर भी सेवन कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में ड्राइनेस बढ़ जाती है और प्रयाप्त मात्रा में पानी पीने से जोड़ों के दर्द में राहत के साथ स्किन भी हेल्दी बनी रहती है।

तनाव को नियंत्रित करें और खुश रहें

Manage stress
Manage stress

जी हां, आपको ये सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लग सकता है। लेकिन ये सच है कि लंबे समय तक तनाव और स्ट्रेस में बने रहने से आपका जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार लगातार स्ट्रेस के बढ़ने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज होने लगता है। जिससे शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ती है और जोड़ों का दर्द भी बढ़ जाता है। इसके लिए आप लाइट एक्सरसाइज, मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग करें और स्ट्रेस फ्री रहें।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...