पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं ये साउथ इंडियन सेलेब्स: Vegetarian South Celebrity
Vegetarian South Celebrity

Vegetarian South Celebrity: पिछले कुछ समय में साउथ इंडस्ट्री के काम को बहुत अधिक सराहना मिली है। साउथ में बनने वाली मूवीज ने सिर्फ देश के कोने-कोने ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब नाम कमाया है। अब लोग बॉलीवुड स्टार की ही तरह साउथ स्टार को भी काफी पसंद करने लगे हैं और उनके बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं।

साउथ के सेलेब्स की फैन फॉलोइंग पहले से कई गुना बढ़ी है और अब उनके फैन्स उनकी हर छोटी से छोटी बात को फॉलो करना चाहते हैं। मसलन, उन्हें क्या खाना पसंद है और क्या नहीं। आमतौर पर, यह माना जाता है कि साउथ में रहने वाले लोग नॉन-वेजिटेरियन होते हैं। लेकिन ऐसे कई साउथ सेलेब्स हैं, जो पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जो नॉन वेज से ज्यादा वेज फूड को ही पसंद करते हैं-

कमल हासन

कमल हासन ना केवल ना केवल एक बेहतरीन अभिनेता है, बल्कि वे फिल्ममेकर, स्क्रीनराइटर, और प्लेबैक सिंगर भी हैं। कमल हासन साउथ इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। लेकिन क्या आपको पता है कि कमल हासन वेजिटेरियन हैं। वे अक्सर अपनी वेजिटेरियन लाइफस्टाइल के बारे में बात भी करते हैं।

महेश बाबू

महेश बाबू तेलुगु सिनेमा के एक लोकप्रिय अभिनेता हैं। महेश बाबू भी वेजिटेरियन डाइट लेना ही पसंद करते हैं। वे पिछले कई सालों से वेजिटेरियन डाइट ही ले रहे हैं। महेश बाबू अक्सर हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के लिए लोगों को मोटिवेट करते हुए भी नजर आते हैं। 

श्रिया सरन

दृश्यम और दृश्यम 2 जैसी सुपरहिट मूवी में नजर आ चुकी श्रिया सरन साउथ सिनेमा का एक जाना-माना नाम है। श्रिया सरन सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए ही नहीं जानी जाती हैं, बल्कि वे एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीना भी पसंद करती हैं। श्रिया नॉन-वेज फूड से दूर ही रहती हैं और उन्हें वेजिटेरियन फूड खाना काफी अच्छा लगता है। वह अमूमन होममेड फूड ही खाती हैं। वह मानती हैं कि उनकी फिगर और स्किन के पीछे का राज उनका खान-पान ही है।

तृषा कृष्णन

तृषा कृष्णन न केवल एक बेहतरीन अदाकारा है, बल्कि वह फिटनेस फ्रीक भी हैं। फिटनेस के अलावा वह एनिमल राइट्स की वकालत करते हुए भी नजर आती हैं। तृषा वेजिटेरियन हैं और इससे उन्हें खुद को हेल्दी और फिट रखने में मदद मिलती है। वह अमूमन आर्गेनिक वेजिटेरियन फूड को ही प्राथमिकता देती हैं। इतना ही नहीं, वह पेटा से भी जुड़ी हैं और इसलिए जानवरों के अधिकारों का विशेष रूप से ख्याल रखती हैं।

सामंथा रुथ प्रभु

पुष्पा फिल्म में अपने आइटम नंबर से धूम मचा चुकी सामंथा रुथ प्रभु साउथ का एक जाना माना नाम है। सामंथा रुथ प्रभु भी वेजिटेरियन डाइट फॉलो करती हैं। हालांकि, वह शुरू से वेजिटेरियन नहीं थीं। पहले उन्हें नॉन-वेज फूड खाना काफी अच्छा लगता था। लेकिन कुछ सालों पहले उन्होंने वेजिटेरियन फूड की तरफ स्विच किया। यहां तक कि लॉकडाउन में उन्होंने खुद अपने घर पर ही सब्जी उगाना शुरू कर दिया। अब वह पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं।

धनुष

धनुष साउथ के सुपरस्टार है। उन्होंने साउथ के अलावा हिन्दी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। धनुष भी अन्य कई साउथ सेलेब्स की तरह वेजिटेरियन फूड खाना पसंद करते हैं। वे एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वे नॉन-वेज फूड नहीं खाते हैं। उन्हें वेजिटेरियन फूड ही अच्छा लगता है। इसमें भी इडली और डोसा उनका पसंदीदा खाना है।

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कई बेमिसाल फिल्मों में काम किया है। यहां तक कि बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी में भी एक्टिंग कर चुकी हैं। तमन्ना भी वेजिटेरियन डाइट फॉलो करती हैं। हालांकि, कुछ वक्त पहले तक वह नॉन-वेज फूड खाती थीं। लेकिन अब वे वेजिटेरियन फूड पर स्विच कर चुकी हैं। वह यह मानती हैं कि उन्हें यह कदम काफी पहले ही उठा लेना चाहिए था।

एमी जैक्सन

एमी की ऑनस्क्रीन प्रेजेंस को फैन्स देखना काफी पसंद करते हैं। एमी भी अब वेजिटेरियन बन चुकी हैं। दरअसल, एमी जैक्सन को जानवरों से गहरा लगाव है और इसलिए उन्होंने नॉन-वेज छोड़ने का फैसला किया। एमी ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान ही वेजिटेरियन डाइट पर स्विच किया। तब से लेकर अब तक वह वेजिटेरियन डाइट ही ले रही हैं।

काजल अग्रवाल

काजल अग्रवाल इन दिनों अपना मदरहुड पीरियड एन्जॉय कर रही हैं और इस दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए वह भी वेजिटेरियन डाइट लेना पसंद करती हैं। खासतौर से, वह प्लांट बेस्ड डाइट को ही प्राथमिकता देती है। प्लांट बेस्ड डाइट कई तरह के पोषक तत्वों से युक्त होती हैं, जो आपकी ओवर ऑल हेल्थ का ख्याल रखती है। काजल भी अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए प्लांट बेस्ड डाइट ही लेती हैं।

आर माधवन

साउथ एक्टर आर माधवन को लोग प्यार से मैडी कहकर पुकारना पसंद करते हैं। मैडी अपने लुक्स और एक्टिंग स्किल्स के लिए बेहद पॉपुलर है। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि आर माधवन वेजिटेरियन हैं। वे बहुत स्ट्रिक्ट वेजिटेरियन डाइट फॉलो करते हैं। दरअसल, वे तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और इसलिए ब्राह्मण परिवार की विरासत के कारण वे सिर्फ वेजिटेरियन डाइट ही लेते हैं। आर माधवन ने अपने जीवन में कभी भी नॉन-वेज फूड नहीं खाया।