साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री में नेपोटिज्‍म के चलते स्‍टार किड्स कर रहे हैं राज?: South Indian Film Family
South Indian Film Family

South Indian Film Family: बॉलीवुड में नेपोटिज्‍म और फिल्‍म मेकर्स पर स्‍टार किड्स को लॉन्‍च करने का आरोप लगता रहा है। स्‍टारकिड्स बिना मेहनत के और टैलेंट के आसानी से बॉलीवुड में स्‍थापित हो जाते हैं। स्‍टार किड्स को आसानी से काम मिल जाता है और बाहर से आए कलाकारों को काम के पाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बॉलीवुड के लिए बातें अक्‍सर सोशल मीडिया पर सुनने और देखने को मिल जाता है। मगर हाल ही में अविका गौर ने साउथ इंडस्‍ट्री में नेपोटिज्‍म की बात की। अविका ने ‘बालिका वधू’ से हर घर में अपनी पहचान बना ली थी। अविका ने साउथ फिल्‍मों में भी काम किया। उन्‍होंने कई फिल्‍मों में काम कर वहां अपनी जगह बनाई। अपनी आने वाली बॉलीवुड मूवी के प्रमोशन के दौरान साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री में नेपोटिज्‍म और भाई भतीजावाद पर बात की। उन्‍होंने कहा बॉलीवुड के बारे में नोपोटिज्‍म के बारे में अक्‍सर बात होती है लेकिन साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री में भी नोपोटिज्‍म है। साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री में नेपोटिज्‍म की सच्‍चाई के बारे में सही और गलत कहना तो मुश्किल होगा। लेकिन इस बात से इन्‍कार नहीं किया जा सकता कि वहां पर कुछ परिवारों का दशकों से बोलबाला है। आइए हम आपको बताते हैं इन परिवारों के बारे में जो टॉलीवुड पर राज करते हैं।

South Indian Film: चिरंजीवी फैमिली

साउथ के सुपर स्‍टार चिरंजीवी लम्‍बे समय से साउथ इंडस्‍अ्री पर राज कर रहे हैं। उनके भाई पवन कल्‍याण और नागेंद्र बाबू भी साउथ के बडे नाम हैं। वहीं बेटे रामचरण भी अब साउथ में अपना नाम कमा चुके हैं। इस परिवार का साउथ इंडस्‍ट्री में अलग ही दबदबा है। ऐसा भी नहीं है कि सिर्फ इन्‍हें फैमिली के नाम की वजह से फैंस पसंद करते हैं। इनकी अदाकारी और अलग अंदाज की वजह से फैंस इन्‍हें पसंद करते हैं। रामचरण की मां अल्‍लू सुरेखा साउथ के जानी मानी पर्सनैलिटी अल्‍लू रामलिंगैया की बेटी हैं।

एनटीआर फैमिली

नंदमूरी तारक रामा राव यानि सबके चहेते जूनियर एनटीआर साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री के जाने माने परिवार का हिस्‍सा हैं। इनके दादा रामा राव को साउथ सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्‍मानित भी किया गया था। जूनियर एनटीआर के पिता नंदमुरी बालकृष्‍ण एक्‍टर और प्रोड्यूसर थे। जूनियर एनटीआर के भाई भी साउथ फिल्‍मों में काम करते हैं। जूनियर एनटीआर की तीन पीढियां टॉलीवुड में अपनी धाक जमाए हुए हैं।

अक्किनेनी फैमिली 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े परिवारों में अक्किनेनी फैमिली का नाम भी शुमार है। नागार्जुन के पिता अक्किनेनी नागेश्वर राव साउथ के मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर थे। उनकी ही तर‍ह  नागार्जुन ने भी साउथ सिनेमा में नाम कमाया। यही नहीं नागार्जुन ने बॉलीवुड फिल्‍मों में भी पहचान बनाई। अब नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और अखिल अक्किनेनी भी साउथ सिनेमा में जाना माना नाम हैं।

अल्लू फैमिली 

साउथ सिनेमा के स्‍टाइलिश स्‍टार अल्लू अर्जुन परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्‍य हैं जो सिनेमा में नाम को आगे बढ़ा रहे हैं। इनके दादा अल्लू रामलिंगैया साउथ इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा थे। तेलुगू सिनेमा में उनके योगदान के लिए 1990 में उन्हें  पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था। अल्‍लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद फिल्म निर्माता हैं। उनके भाई अल्लू सिरीश भी फिल्मों में सक्रिय हैं।

दग्गुबती फैमिली

‘सुरेश प्रोडक्शन’ के नाम से 1964 में फिल्म प्रोड्यूसर दग्गुबती रामानायडू ने फिल्‍म प्रोडक्‍शन हाउस शुरू किया था। दग्गुबती वेंकटेश जो इस परिवार का हिस्‍सा हैं साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं। राणा दग्गुबती भी साउथ सिनेमा की इस बड़ी फैमिली का हिस्‍सा हैं।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...