ओटीटी पर डॉक्यूमेंट्री भी बना रही हैं अपनी जगह: Documentary on OTT
Documentary on OTT

Documentary on OTT: ओटीटी प्‍लेटफॉर्म एक ऐसा माध्‍यम बनकर उभरा है जहां एक ही जगह पर अलग-अलग तरह के कंटेंट देखने को मिल रहे हैं। कॉमेडी से लेकर रोमांटिक या सीरियस से लेकर पारिवारिक कंटेट अलग-अलग ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। इस प्‍लेटफॉर्म पर एक ऐसे कंटेंट को भी नई पहचान के साथ अलग मुकाम मिला जिसे मेन कैटेगरी से अलग रखा जाता रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं डॉक्‍यूमेंट्री की। ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर क्राइम से लेकर बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों की डॉक्‍यूमेंट्री को खूब सराहा गया है। हाल ही में एस.एस.राजामौली की आने वाली डॉक्‍यूमेंट्री का ट्रेलर साझा किया गया है। जिसे देख दर्शक राजामौली की फिल्‍मों की यात्रा को जानने के लिए उत्‍साहित हैं। राजामौली ही नहीं इसके पहले भी कई हस्तियों और घटनाओं पर आधारित डाक्‍यूमेंट्रीज ओटीटी पर आ चुकी हैं। जिन्‍हें दर्शकों ने खूब सराहा। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ डॉक्‍यूमेंट्रीज के बारे में।

Also read: साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री में नेपोटिज्‍म के चलते स्‍टार किड्स कर रहे हैं राज?: South Indian Film Family

YouTube video

भारतीय सिनेमा के जाने माने निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्‍मों ने दर्शकों का दशकों तक मनोरंजन किया। ऐसे दिग्‍गज निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्‍मों और उनकी जर्नी को ‘द रोमांटिक्‍स’ में दिखाने की कोशिश की गई है। यश चोपड़ा के साथ काम करने वाले और उनसे जुड़े लोगों ने इस सीरीज में , उनके बारे में और उनके काम के बारे में खुलकर बात की। नेटफ्लिक्‍स पर मौजूद इस सीरीज के जरिए दर्शकों ने उन महान निर्माता निर्देशक की यात्रा को करीब से जानने का मौका मिला।

YouTube video

मशहूर रैपर ए.पी. ढिल्‍लन की डॉक्‍यूमेंट्री ने ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर तहलका मचाया था। ए.पी.ढिल्‍लन के जीवन के शुरूआती दौर से लेकर उनकी सफलता के दौर को ‘ए.पी. ढिल्‍लन- फर्स्‍ट ऑफ अ काइंड’ में दर्शाया गया है। प्राइम पर मौजूद इस डाक्‍यूमेंट्री ने ए. पी. ढिल्‍लन को चाहने वालों को उन्‍हें बतौर रैपर नहीं बतौर इंसान भी समझने का मौका दिया।

YouTube video

इस डॉक्‍यूमेंट्री ने ऑस्‍कर जीतकर फिल्‍म मेकर्स के सपनों को पूरा किया। डॉक्‍यूमेंट्री के जरिए भी आप कहानी को लोगों के दिलों तक पहुंचा सकते हैं गुनीत मोंगा ने इस बात को साबित कर दिया। एक हाथी और उसके केयर टेकर के आस पास घूमती इस कहानी को नेटफि्लक्‍स पर देख आप भी इंसान और जानवर के बीच के मजबूत रिश्‍ते को समझ सकते हैं।

YouTube video

इस डॉक्‍यू सीरीज में एक ऐसी लेखिका की कहानी दिखाई गई है जो लाइलाज बीमारी का शिकार है। लेखक और मोटिवेशनल स्‍पीकर आयशा चौधरी के व्‍यक्तिगत अनुभवों और किस्‍सों को इसमें शामिल किया गया है। इस सीरीज में आप एक प्रेरणा देने वाली कहानी को देख सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्‍तर की फिल्‍म स्‍काई इज पिंक भी आयशा की कहानी पर आधारित है।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...