chapati, roti, health tips
chapati, roti, health tips

Health Tips : भारतीय लोगों के हर घर में गेहूं की रोटी बनाई और खाई जाती है। हर घर में गेहूं की रोटी खाने का चलन हैं। गेहूं की रोटी हमारे भोजन का अहम हिस्सा है। कहीं ना कहीं रोटी खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है। इसमें और भी ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की ऊर्जा को बनाए रखते हैं और व्यक्ति के शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

CHAPATI
CHAPATI

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है अगर एक महीने तक रोटी का सेवन नहीं किया जाए तो शरीर में किस तरह के बदलाव आ सकते हैं। 1 महीने रोटी ना खाने से वजन कम होने से लेकर शरीर में कई फायदे हो सकते हैं। इस लेख के द्वारा आज हम आपको वो सारे फायदे बताएंगे जो 1 महीने रोटी ना खाने से होते हैं, तो चलिए जानते हैं-

वजन कम करना

इन दिनों अधिकतर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं। हर कोई चाहता है कि वह शरीर से दुबला, पतला, फिट और हेल्दी रहे। वजन घटाने के लिए कई लोग जी तोड़ मेहनत करते हैं, खाना कम खाते हैं, एक्सरसाइज करते हैं लेकिन, फिर भी वह अपना वजन कम नहीं कर पाते। हम रोजाना में कुछ ऐसी गलती करते हैं जिसकी वजह से हमारा वजन कम नहीं हो पाता। इस बात में कोई शक नहीं हैं की वजन कम करना एक धीमी प्रक्रिया है। गेहूं की रोटी खाने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट और ग्लूटेन की मात्रा ज्यादा बढ़ने से फैट जमा होने लगता हैं। जिस वजह से इसका सेवन करने से वजन बढ़ता है। इसे 1 महीने तक ना खाने से वजन कम किया जा सकता है।

इन समस्याओं से भी बच सकते हैं

ब्लड शुगर लेवल

गेहूं की रोटी का ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। गेहूं में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जिस वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हो सकती है।

हृदय रोग समस्या

शरीर में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट जमा होने के कारण फैट बढ़ जाता है। जिस वजह से यह हृदय रोग की समस्या का कारण बन सकता हैं।

थकान दूर करना

गेहूं की रोटी में मौजूद कार्बोहाइड्रेट थकान बढ़ाने का काम भी करता है। अगर एक महीने तक गेहूं की रोटी खाना छोड़ दिया जाए तो शरीर में फुर्ती आएगी।

अच्छी डाइट के लिए सिर्फ इतनी रोटियां खाएं

अगर 1 महीने के लिए पूरी तरह से रोटी छोड़ना मुश्किल है तो आप गेहूं की रोटी का सेवन पहले से थोड़ा कम कर सकते हैं। गेहूं के आटे से बनी एक रोटी में करीब 120 कैलोरी होती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो दिन के पहले पहर में यानी सुबह महिलाओं के लिए सिर्फ दो और पुरुषों के लिए तीन रोटी काफी है। वहीं अगर शाम की बात करें तो जरूरत के हिसाब से खा सकते हैं। हालांकि 3, 4 से ज्यादा रोटी पचने में बड़ी समस्याएं आ सकती है।

गेहूं की रोटी से जुड़े सवाल जवाब

क्या दूध और रोटी साथ में खा सकते हैं

दूध और रोटी को साथ में खाया जा सकता है, लेकिन कई लोगों को दूध रोटी खाने से पेट संबंधित समस्या हो जाती है। यह पेट में गैस का कारण भी बन सकती है। जिस वजह से पेट में दर्द होता हैं। अगर आपको दूध रोटी खाने के बाद में यह समस्या होती है तो आपको दूध रोटी नहीं खानी चाहिए।

एक रोटी में कितनी कैलोरी होती है

अगर कैलोरी की बात की जाए तो यह रोटी के आकार पर निर्भर है। लेकिन सामान्य रूप से एक रोटी में लगभग 120 कैलोरी होती है।