Healthy Drinks for Monsoon: मानसून दस्तक दे रहा है और इस मौसम में सेहत का अधिक ख्याल रखने की जरूरत होती है। यूं ता बारिश का मौसम हम सभी को बहुत अच्छा लगता है और यह हमें एक ताजगी का अहसास करवाता है। बारिश की ताज़ा फुहारें न केवल गर्मी से राहत दिलाती हैं, बल्कि आसपास के नजारों को खूबसूरत हरियाली से भी भर देती हैं। हालांकि, बारिश के मौसम के साथ एक समस्या यह है कि इस मौसम में नमी का स्तर काफी बढ़ जाता है। इसका मतलब है कि आपके बीमार पड़ने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। इस मौसम में खांसी और फ्लू आदि की शिकायत होना बेहद आम बात है।
इस मौसम में ना केवल आपको अपने खान-पान पर अधिक ध्यान देना चाहिए, बल्कि खुद को पर्याप्त मात्रा में हाइड्रेटेड रखना चाहिए। मानसून के मौसम में आपको ना केवल पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, बल्कि अन्य कई तरह की ड्रिंक्स को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। ये ड्रिंक्स ना केवल आपको हाइड्रेटेड रखती हैं, बल्कि इनसे आपको अन्य भी कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी मानसून डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए-
Also read: दमकती त्वचा पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 पेय: Healthy Summer Drinks
हल्दी वाला दूध

मानसून में हल्दी वाला दूध पीना बहुत अधिक फायदेमंद माना जाता है। इसे गोल्डन मिल्क भी कहा जाता है। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जिसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। वहीं, काली मिर्च करक्यूमिन के अवशोषण को बढ़ाती है। अदरक पाचन में मदद करता है, जबकि दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को रेग्युलेट करती है। आप इस दूध का सेवन रात को सोने से पहले कर सकते हैं। इससे आपको नींद भी अच्छी आएगी।
आवश्यक सामग्री-
- 1 कप दूध
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच अदरक पाउडर या ताजा कसा हुआ अदरक
- 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर
- 1 चम्मच शहद या मेपल सिरप (वैकल्पिक)
दूध बनाने का तरीका-
- एक सॉस पैन में मध्यम आंच पर दूध गरम करें।
- अब इस दूध में हल्दी, काली मिर्च, अदरक और दालचीनी डालें।
- इसे अच्छी तरह से हिलाएं और 5-7 मिनट तक उबलने दें।
- अब आप दूध को आंच से उतारें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
- अगर चाहें तो शहद या मेपल सिरप मिलाएं।
- तैयार दूध को एक कप में छान लें और गर्मागर्म सर्व करें।
अदरक नींबू शहद चाय

मानसून में चाय पीने की बार-बार इच्छा होती है। ऐसे में आप अदरक नींबू और शहद से चाय बनाकर पीएं। अदरक में एंटी-माइक्रोबायल प्रोपर्टीज होती हैं और यह गले की खराश को शांत करने और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। वहीं, नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम पर पॉजिटिव असर डालता है। इसके अलावा, शहद में जीवाणुरोधी गुण होते हैं और यह खांसी और गले की जलन को शांत करने में मदद करता है। आप अपनी शाम की रेग्युलर चाय को अदरक नींबू और शहद की चाय के साथ स्विच कर सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 1 कप पानी
- ताजा अदरक का 1 इंच का टुकड़ा
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 1 बड़ा चम्मच शहद
चाय बनाने का तरीका-
- सबसे पहले, एक सॉस पैन में पानी उबालें।
- अब आप अदरक के टुकड़ों को उबलते पानी में डालें और करीबन 10 मिनट तक उबलने दें।
- अब आप इसे आंच से उतारें और अदरक को छान लें।
- तैयार चाय में नींबू का रस और शहद डालें।
- इसे अच्छी तरह से हिलाएं और फिर गरमागरम सर्व करें।
तुलसी की चाय

मानसून के मौसम में तुलसी की चाय पीना यकीनन काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, तुलसी में इम्यून बूस्टिंग प्रोपर्टीज होती हैं, जो मानसून में आपको मौसमी बीमारियों से बचाती है। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो इसे इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 1 कप पानी
- 10-12 ताज़ी तुलसी की पत्तियां
- 1 चम्मच शहद (वैकल्पिक)
- 1/2 चम्मच नींबू का रस (वैकल्पिक)
चाय बनाने का तरीका-
- एक सॉस पैन में पानी उबालें।
- अब आप उबलते पानी में तुलसी की पत्तियां डालें।
- इसे 5-7 मिनट तक उबलने दें।
- इसे आंच से उतारें और पत्तियों को छान लें।
- अब आप इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं। हालांकि, यह पूरी तरह से वैकल्पिक है।
- अब आप इसे अच्छी तरह मिलाएं और गरमा-गरम सर्व करें।
आंवला जूस

मानसून के मौसम में अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो आपको आंवला जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। आंवला में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं। इतना ही नहीं, यह बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के साथ-साथ डाइजेशन पर अच्छा असर डालता है। आंवला जूस का सेवन सुबह के समय किया जा सकता है। यह जूस आपकी ओवर ऑल हेल्थ का ख्याल रखेगा।
आवश्यक सामग्री-
- 2-3 आंवला
- 1 कप पानी
- 1 चम्मच शहद
- एक चुटकी काला नमक
जूस बनाने का तरीका-
- जूस बनान के लिए सबसे पहले आंवला को धोकर काट लें और उसके बीज निकाल लें।
- अब आप आंवला में पानी डालकर एक स्मूथ जूस बना लें।
- अब आप इस जूस को छान लें, जिससे उसमें कोई पल्प ना रह जाएं।
- अब आप इसमें शहद और काला नमक डालें।
- इसे अच्छी तरह हिलाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
