रिमझिम फुहारों का यह मौसम हर किसी को दीवाना बना देता है। हर तरफ हरियाली देखकर मन मयूर नाच उठता है लेकिन इस सुहाने मौसम में सबसे ज़्यादा चिंता इस बात की रहती है कि इस मौसम में किस तरह के कपड़े पहने, किस तरह की एक्सेसरीज पहनी जाए जिससे आप लोगों के बीच फैशन आइकॉन बन जाए और सभी लोग आपकी तारीफ करें। अगर आप भी दिखना चाहती हैं सबसे जुदा तो आपको कुछ खास करने की ज़रूरत नहीं है बस अपनी रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ों में थोड़ा बदलाव करना होगा।  

कैरी करें फ्लोवर प्रिंट वाले बैग्स-

मानसून में फैशन की बात आती है तो इनमें बैग्स का चुनाव सबसे पहले आता है। वैसे इस मौसम में फ्लोरल प्रिंट वाले बैग्स यंग गर्ल्स द्वारा काफी ज़्यादा पसंद किए जाते हैं। आप लेदर बैग्स के बजाय जूट, कपड़े और रैगजीन बैग्स ऑप्शन्स के तौर पर चुन सकती हैं। एक बात पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है। इस मौसम में बड़े बैग का चुनाव करें। बड़े बैग में आप अपने कई सामान आसानी से कैरी कर सकती है।

रेनकोट या छतरी

कभी रिमझिम तो कभी तेज़ होती बारिश में रेनकोट या छतरी बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। इन दिनों बाज़ार में तरह-तरह के रेनकोट और छाते मिलते हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से इनका चुनाव कर सकती हैं, लेकिन अगर बात फैशन की कि जाए तो फ्लोवर प्रिंट की ट्रांस्पेरेंट छतरी लड़कियों के बीच काफी फेमस है। इसके साथ ऑलिव ग्रीन, ऑरेंज जैसे कलर्स को कन्ट्रास्ट कलर की ड्रेसेज के साथ अप्लाई कर सकती हैं।

कैसे हों फुटवियर्स

वैसे तो मानसून में स्लिपर्स अधिक चलन में है लेकिन अगर आप कुछ खास ट्राई करना चाहती हैं तो गमबूट और मैकक्वीन हील्स पहन सकती हैं। ये आरामदायक तो होते ही हैं साथ ही शॉर्ट ड्रेसेस के साथ स्टाइलिश भी लगते हैं लेकिन एक बात का ध्यान दे कि इस मौसम में भूरे या काले लेदर बूट्स को पहनने से बचें तो ज़्यादा अच्छा रहेगा।

इसके साथ ही अगर आप कलरफुल फुटवियर्स पहनना चाहती हैं तो ये मौसम एकदम बेस्ट है। कलरफुल फुटवियर्स ज़्यादा महंगे भी नहीं होते और स्टालिश भी लगते हैं। इन्हें आप जीन्स, शार्ट ड्रेस, केप्री और शार्ट स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं।

दिखना चाहती हैं स्टाइलिश

अगर आप स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो शार्ट स्कर्ट एक बेहतरीन विकल्प है और ये हमेशा फैशन में भी रहते हैं। अगर बात करें कॉलेज गोइंग गर्ल्स की तो शॉर्ट स्कर्ट और उसके साथ टेंचकोट इनकी पहली पसंद है। इसके साथ ही ये ऑफिस गोइंग गर्ल्स और महिलाओं के बीच भी काफी फेमस है। बेंज, रेड, पर्पल, ऑरेंज जैसे बेहतरीन कलर इस सीजन में खूब फबते हैं। इस मौसम में फ्लॉरल प्रिंट वाले टे्रंचकोट भी आप चुन सकती हैं।

बेल्ट को न करें अनदेखा

जीन्स हो या शार्ट ड्रेस आजकल अधिकतर ड्रेसेस के साथ बेल्ट का चलन है। ऐसे में आप इसे बिल्कुल भी अनदेखा न करें। वैसे भी बेल्ट का बाज़ार इन दिनों काफी ज़ोरो-शोरो से बढ़ता जा रहा है। बाज़ार में बोल्ड कलर्स बेल्ट  आसानी से देखने को मिल जाते हैं वो इसलिए क्योंकि यंग गर्ल्स इन्हें काफी पसंद कर रही हैं। तो आप क्यों पीछे रहे आप भी अपनाएं रेड और येलो कलर के फंकी बोल्ड बेल्ट और बन जाए अपने दोस्तों के बीच फैशन आइकॉन।

ये भी पढ़ें-

हैवी हिप्स वाली महिलाएं पहने इस तरह के आउटफिट्स

स्मार्ट लुक के लिए फॉलो करें 6 ट्रेंडी पैंट कलेक्शन

दिखना है स्टाइलिश तो चूज़ करें ये ट्रेंडी टेसल्स

इन 5 कलेक्शंस से अपनी वॉर्डरोब को बनाइए रिच