फ्रेश मैंगो फ्रूटी की आसान रेसिपी आज ही घर पर बनाएं: Mango Frooti Recipe
Mango Frooti Recipe

सिर्फ तीन चीज़ों से बनाएं घर पर बाजार जैसी मैंगो फ्रूटी

मैंगो फ्रूटी की सबसे मज़ेदार बात है ये सबको पसंद आएगी, बच्चे, बड़े, दादी नानी और साथ में मेहमान भी इस मज़ेदार ड्रिंक लुत्फ़ उठाएंगे।

Mango Frooti Recipe: मैंगो फ्रूटी की सबसे मज़ेदार बात है ये सबको पसंद आएगी, बच्चे, बड़े, दादी नानी और साथ में मेहमान भी इस मज़ेदार ड्रिंक लुत्फ़ उठाएंगे। कैसा हो अगर हम घर बैठे बैठे मिनटों में कुछ मज़ेदार मीठा मीठा बनाएं और ठंडा ठंडा ही उसे सर्व करें। तो अब सोचने में समय क्या बर्बाद करना, आम से मज़ेदार फ्रूट कोई नहीं। आम से बनने वाली एक एक रेसिपी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

तो आइये आज ही आम से ही घर बैठे बनाएं बाज़ार जैसी फ्रूटी।

Mango Frooti Recipe
Mango Frooti Ingredients

2 बड़े साइज के पके हुए आम

2 छोटे साइज के कच्चे आम

2 कटोरी चीनी

मैंगो फ्रूटी बनाने के लिए दो बड़े साइज के पके आम और दो छोटे साइज के कच्चे आम लें।

कच्चे आम को छील कर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।

पानी से अच्छी तरह धो कर इसके टुकड़ों को पानी में भिगो कर रख दें।

अब पके हुए आम लें और इन्हें भी अच्छी तरह छील कर टुकड़ों में काट लें। इन्हें पानी में भिगो कर ना रखें।

Fresh mango frooti
Fresh mango frooti

एक कड़ाई लें उसमे 3 गिलास साफ़ पानी डाल कर उसके अंदर भीगे हुए कच्चे आम और साथ में पके हुए आम डाल कर गैस पर हल्की फ्लेम में पकने दें।

इस मिश्रण में दो छोटी कटोरी चीनी डाल कर अच्छी तरह मिला लें।

10 मिनट तक इस मिश्रण को हल्की आंच पर ही अच्छी तरह ढक कर पकाएं।

इस मिश्रण को पकाने के 5 मिनट बाद , ढक्कन हटा कर देख लें।

बीच बीच में इसे हिलाते रहें ताकि ये तले पर ना चिपके।

इस मिश्रण को चम्मच में निकाल कर हल्का दबा कर देखें, अगर ये अच्छी तरह गल रहा है तो जाहिर सी बात है ये अच्छी तरह पक रहा है।

समय पूरा हो जाने के बाद गैस की फ्लेम बंद करें और इस मिश्रण को 5 मिनट यूं ही ढके रहने दें।

ये पल्पी मिश्रण अच्छी तरह से स्मूथ हो जाए इसके लिए आप हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tasty recipe
Tasty recipe

अगर आपके पास हैंड ब्लेंडर नहीं है तो मिक्सी के ब्लेंडर का इस्तेमाल करें।

अच्छी तरह स्मूथ पेस्ट बना लें।

ब्लेंड करने के बाद आप इस स्मूथ पेस्ट को फिर से 3  से 4  मिनट तक पका लें।

इस स्टेप में स्मूथ पेस्ट को पकाते समय एक चम्मच को पेस्ट में डुबोएं और चम्मच के उलटे तरफ एक पतली लेयर बन जाने पर समझ जाइये की ये मैंगो फ्रूटी तैयार है।

Mango Frooti
Mango Frooti

पूरी तरह से ठंडा होने के बाद इसे छान कर एक कांच के जार में भर लें।

जब मन करें ठंडा ठंडा बर्फ डाल कर सर्व करें।

है न कितना आसान बाज़ार जैसी ही मैंगो फ्रूटी घर पर बनाना। इसमें ना ही कोई प्रेज़रवेटिव इस्तेमाल हुआ, न ही कोई रंग। फ्रेश मैंगो फ्रूटी तैयार है। बच्चों के लिए इस से आसान और स्वादिष्ट रेसिपी आपको कहीं नहीं मिलेगी।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...