कार्ब से बढ़ सकता है वजन लेकिन रोटी खाने से आप हो सकते हैं पतले
रोटी में कार्ब्स अधिक मात्रा में होते हैं, इसलिए ऐसा माना जाता है कि इससे वजन बढ़ सकता है। लेकिन, ऐसा नहीं है। रोटी वजन कम करने में मददगार हो सकती है। जानें इस बारे में विस्तार से।
Consuming roti to reduce weight: रोटी या चपाती हर घर में बनने वाला फूड है। इसे अधिकतर सब्जी के साथ खाया जाता है और हम लगभग मील में इसे शामिल करते हैं। जब बात वजन कम करने की आती है, तो हमेशा इसे आहार में से कट करना अच्छा माना जाता है। लेकिन, रोटी वजन कम करने के लिए फायदेमंद होती है। अगर इसे सही मात्रा में और अन्य न्यूट्रिशनल फूड्स के साथ कम्बाइन कर के खाया जाए, तो इसके बहुत से फायदे हैं। अगर आप रोटी बनाने के लिए गेहूं के साथ-साथ अन्य हेल्दी अनाजों को भी शामिल करेंगे जैसे बाजरा, ओट्स और बेसन आदि तो आपको और अधिक लाभ मिलेंगे। यह सच है कि कार्ब के सेवन से वजन बढ़ सकता है, लेकिन रोटी खाने से आपका वजन कम हो सकता है। जानिए इस बारे में विस्तार से।
क्या रोटी वजन कम कर सकती है?
अगर आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो कैलोरीज को लेकर हमें खास ध्यान रखना चाहिए। रोटी में कैलोरीज बहुत अधिक मात्रा में होती हैं। आप कैलोरीज को बिलकुल न लेने की जगह इसकी मात्रा को कम लें। रोटी हमारे आहार की जरूरी हिस्सा है, जिसमें कैलोरीज अधिक होती है। लेकिन, इसमें कुछ ऐसे न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं, जो वजन कम करने में मददगार हो सकते हैं। गेहूं के आटे में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो वजन कम करने का अच्छा विकल्प है। अगर आपको वजन कम करने वाली यात्रा में इस रोटी को लेकर कोई भी शंका है तो आप इसके हेल्दी वर्जन का सेवन कर सकते हैं। आप होल ग्रेन या मल्टीग्रेन आटे की रोटी बना सकते हैं, जो अधिक हेल्दी होती है।

यह भी पढ़ें। Smart chef Tips- डिनर का स्वाद बढ़ा देंगी ये 5 ग्रेवी, रोटी के साथ जरूर करें ट्राई
पोरशन साइज का ध्यान रखें
अगर आप वजन कम करने के लिए रोटी को पूरी तरह से छोड़ना चाहते हैं, तो दुबारा इस बारे में सोचें। कार्ब्स का सेवन करना भी जरूरी है क्योंकि इससे एनर्जी मिलती है, मूड सुधरता है और भूख भी बढ़ती है। वजन कम करने वाली डाइट में इसका पोरशन साइज क्या है, इसका ध्यान रखना जरूरी है। सही पोरशन में इसका सेवन करने से आपका जन नहीं बढ़ेगा। लेकिन, अपने शरीर की जरूरत से ज्यादा इसे खाने से, यह अधिक कैलोरी में तब्दील हो जाएगी, जिससे वजन बढ़ सकता है।

चावल और रोटी में कौन है बेहतर?
चावल और रोटी दोनों के अपने हेल्थ बेनिफिट्स हैं। एक तरफ चावल और दाल में एमिनो एसिड होते हैं और प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है। यह एमिनो एसिड्स कई प्लांट बेस्ड फूड आइटम्स में नहीं होते हैं। दूसरी तरफ रोटी ज्वार, जौ, या बाजरा से बनी रोटी में थोड़ी मात्रा में गेहूं ऐड करने से हमें कैल्शियम, फास्फोरस और जिंक जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। वजन कम करने के लिए चावल और रोटी दोनों ही अच्छे विकल्प हैं, लेकिन इनके पोरशन साइज को लेकर सावधान रहें।

संक्षेप में कहें तो रोटी एक हेल्दी फूड है जिसमें कई न्यूट्रिएंट होते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, काम्प्लेक्स कार्ब्स, विटामिन, मिनरल्स आदि भी शामिल हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि वजन कम करने में लिए रोटी का सेवन फायदेमंद नहीं होता है क्योंकि इनमें कैलोरीज अधिक होती हैं। लेकिन, अगर इन्हें सही मात्रा में और सब्जियों आदि के साथ खाया जाए तो यह वजन कम करने के लिए बुरी नहीं होती। लेकिन ,अगर आप गेहूं की रोटी को आहार में शामिल नहीं करना चाहते हैं तो आप इसके हेल्दी वर्जन जैसे ज्वार, रागी, मल्टीग्रैन आदि की रोटी खा सकते हैं।
