Pearl Stone Rules

Pearl Stone Rules: अक्सर आपने कई ऐसे लोगों को जरूर देखा होगा, जिनकी उंगलियों में विभिन्न प्रकार की अंगूठियां रहती हैं। कुछ लोग शौक के तौर पर अंगूठी पहनते हैं, तो कुछ जीवन की यात्रा को सुगम बनाने के लिए रत्न से संबंधित अंगूठी धारण करते हैं। रत्न शास्त्र में रत्नों का महत्व बताया गया है। हर एक रत्न किसी विशेष ग्रह से संबंध रखता है और उसी के अनुरूप परिणाम देता है। सभी रत्नों में मोती का विशेष स्थान होता है।

मोती का संबंध चंद्रमा से माना गया है। मोती धारण करने से व्यक्ति को अनेक लाभ मिलते हैं। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि मोती पहनने से जीवन में सुख—समृद्धि व शांति बनी रहती है। हालांकि, मोती पहनते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होता है। मोती तभी फलदायी होता है, जब उसे राशि के अनुसार धारण करते हैं। इसलिए मोती धारण करने से पहले ज्योतिष की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि किन राशि के जातकों को मोती धारण करना उत्तम व फलदायी होता है।

मोती धारण करने के लाभ

Pearl Stone Rules

रत्न शास्त्र में बताया गया है कि मोती का संबंध चंद्रमा से होता है। चंद्रमा शीतलता का प्रतीक होता है। ऐसे में मोती धारण करने से व्यक्ति मन मस्तिष्क शांत रहता है। अधिक गुस्सा करने वाले व्यक्ति को मोती पहनने की सलाह दी जाती है। इससे व्यक्ति स्वयं को तनावमुक्त व शांत पाता है। इसके अलावा मोती धारण करने से जीवन में सुख—शांति बनी रहती है और सफलत के मार्ग प्रशस्त होते हैं। जीवन में तरक्की मिलती है और घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है। हालांकि, मोती धारण राशि के अनुसार ही करना चाहिए।

इन राशियों के लोग पहन सकते हैं मोती

Pearl Stone Rules

मेष राशि- मेष राशि के लोगों की कुंडली में चंद्रमा चौथे घर में उपस्थित रहता है। ऐसे में इन लोगों के लिए मोती धारण करना शुभ होता है। मोती धारण करने से मेष राशि के लोगों को जीवन काल में सफलता प्राप्त होती है।

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों की कुंडली में ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है। इसलिए कर्क राशि के लोगों के लिए मोती पहनना फायदेमंद होता है। इससे व्यक्ति का दिमाग शांत रहता है और वह अपने काम पर फोकस रख पाता है।

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए मोती पहनना शुभ होता है। इससे करियर में सफलता मिलने के साथ ही नौकरी व व्यापार में तरक्की मिलती है। इससे व्यक्ति की सेहत भी अच्छी रहती है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों को मोती के साथ चंद्रमा यंत्र भी धारण करना चाहिए। इससे उनका भाग्य मजबूत होता है और मन शांत रहता है।

मीन राशि- मीन राशि के लोगों को मोती पहनने से उनके कार्य-व्यापार में उन्नति होती है। जीवन में सुख—शांति बनी रहती है और हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें: बिना पैसे खर्च किए सही करें घर का वास्तु दोष, ऐसे दूर करें नकारात्मक ऊर्जा: Home Vastu Tips