Home Vastu Tips: घर बनाते समय वास्तु शास्त्र पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। घर का वास्तु शास्त्र सही होता है तो आप एक खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से बने घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जिसके फलस्वरूप आपके जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली का वास होता है। लेकिन इसके विपरीत यदि आपके घर में वास्तु शास्त्र संबंधित कोई दोष है तो आपको अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
घर के खराब वास्तु के कारण घर में कलह का माहौल उत्पन्न होता है तथा स्वास्थ्य और धन संबंधी परेशानियां आपको घेर लेती है। जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। लेकिन घर में तोड़फोड़ करना बहुत महंगा होता है और यह हर किसी के लिए संभव नहीं हो पाता है,इसलिए बिना पैसे खर्च किए घर का वास्तु शास्त्र सही करने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनको आजमा कर आप अपने घर का वास्तु दोष आसानी से सही कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं पंडित इंद्रमणि घनस्याल से घर का वास्तु दोष ठीक करने के कुछ विशेष उपायों के बारे में।
कपूर व समुद्री नमक

यदि आपके घर में वास्तु दोष के कारण नकारात्मक ऊर्जा बढ़ गई है तो आपको अपने घर के हर एक कमरे में कपूर की टिकिया रखनी चाहिए और जब कपूर की टिकिया खत्म हो जाए तब वहां दूसरी टिकिया रख दें। वास्तु शास्त्र के इस उपाय से घर का वास्तु दोष सही हो जाता है। साथ ही रोजाना पूजा करते समय शाम के समय कपूर जरूर जलाना चाहिए। इसी तरह वास्तु शास्त्र के अनुसार घर से वास्तु दोष को दूर करने के लिए समुद्री नमक को बहुत कारगर सिद्ध माना जाता है।
घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए कांच की एक कटोरी में समुद्री नमक भरकर उसे घर के किसी कोने में रखना है तथा घर में रोजाना समुद्री नमक को पानी में मिलाकर उसका पूजा लगाना है। ऐसा करने से आपके घर से परेशानियां दूर होती है। क्योंकि समुद्री नमक सारी नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है। इसलिए वास्तु दोष दूर करने के लिए उपाय जरूर अपनाएं।
घोड़े की नाल

घर का वास्तु खराब होने से घर का पूरा माहौल ही खराब हो जाता है। किसी भी काम में सफलता नहीं मिल पाती है। इसलिए आपको अपने घर के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि घोड़े की नाल अच्छी ऊर्जा को अपनी तरफ आकर्षित करती है। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। साथ ही आपकी सारी परेशानियों का अंत भी होता है।
स्वास्तिक का चिन्ह

घर का वास्तु दोष सही करने के लिए आपको प्रत्येक मंगलवार को अपने घर के बाहर नौ अंगुल लंबाई और नौ अंगुल चौड़ाई वाला स्वास्तिक का निशान बनाना है। ऐसा करने से मंगल ग्रह दोष तो दूर होता ही है, साथ ही घर का वास्तु दोष भी सही हो जाता है। स्वास्तिक को ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में बहुत पवित्र माना जाता है। स्वास्तिक बनाने से नकारात्मक ऊर्जा का भी नाश होता है।
मोरपंख

वास्तु शास्त्र में मोर पंख को भी शुभ माना जाता है। अपने घर से वास्तु दोष का निवारण करने के लिए आपको घर में मोरपंख लगाना चाहिए। माना जाता है कि मोरपंख घर में नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकता है। घर के वास्तु दोष के कारण ही नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इसलिए घर में मोर पंख रखने से घर में बुरी और विनाशकारी शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती है।
यह भी पढ़ें: महिलाओं के स्वास्थ्य पर असर डालते हैं ये वास्तुदोष, मन रहता है चिड़चिड़ा, ऐसे करें उपाय Vastu Dosh Upay
