स्वास्थ्य
health related problems can be due to vastu dosh

Vastu Dosh Upay: घर परिवार में एक महिला का स्थान सबसे अहम होता है। किसी घर को खुशहाल बनाने में सबसे बड़ा योगदान महिला का होता है। इसलिए कहते हैं कि बिना स्त्री के घर कभी पूरा नहीं हो सकता है। अगर महिला का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, तो वह घर को सुचारू रूप से व्यवस्थित रखने में सफल होगी। लेकिन, अक्सर आपने देखा होगा कि महिलाएं अपना ख्याल रखने के बावजूद भी बीमार पड़ जाती हैं और थकान जैसा महसूस करती हैं। वैसे तो बीमार होना सामान्य प्रक्रिया है, परंतु इसका संबंध वास्तु शास्त्र से भी माना जाता है। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि घर का वास्तु बिगड़ने पर इसका प्रभाव घर की स्त्री पर पड़ता है, जिस वजह से उसका मन चिड़चिड़ा रहने लगता है और उसे कमजोरी जैसा महसूस होता है। ऐसे में घर के वास्तु से जुड़ी यह प्रमुख बातें आपको पता होनी चाहिए।

दक्षिण दिशा की तरफ चूल्हा

स्वास्थ्य

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोईघर में खाना बनाते समय यदि महिला का मुख दक्षिण दिशा की ओर होता है, तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। जिसके चलते महिलाओं को कमर दर्द, सर्वाइकल और कंधों में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस वास्तु दोष से बचने के लिए घर की महिला को हमेशा पूर्व दिशा में मुंह करके खाना बनाना चाहिए। इसके अलावा चूल्हें और पानी का स्थान अलग अलग होने चाहिए।

उत्तर पूर्व में शौचालय होना

स्वास्थ्य

अगर आपके घर का शौचालय उत्तर पूर्व दिशा में बना हुआ है तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। उत्तर पूर्व दिशा को देवस्थान माना जाता है। लेकिन, इस दिशा में शौचालय निर्माण से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसकी वजह से वंशवृद्धि में बाधा उत्पन्न होती है, जिससे महिलाओं को मां बनने में परेशानी होती है। इस वजह से महिला तनावग्रस्त महसूस करती है।

दक्षिण दिशा में जल स्रोत का होना

स्वास्थ्य-home vastu tips for women

अगर आपके घर में दक्षिण दिशा में जल का स्त्रोत कुआं, बोरिंग आदि है तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। घर की महिला की तबीयत बहुत खराब रहने लगती है। तथा धन का भी ह्रास होने लगता है। इससे बचने के लिए पानी की टंकी को हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए। यदि टंकी को छत पर रखना हो तो दक्षिण पश्चिम दिशा को सही माना जाता है।

दक्षिण दिशा में सिर रखकर सोना

home vastu tips for women-स्वास्थ्य

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर की महिला दक्षिण दिशा में सिर रख कर सोती है, तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसके कारण महिला का स्वास्थ्य खराब रहता है और महिला चिंता और तनाव ग्रस्त हो जाती है। इससे बचने के लिए महिला को अधिक समय पूर्व दिशा में बिताना चाहिए। इसके अलावा घर के बीचों बीच कभी भी भारी सामान नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से महिला अस्वस्थ रहती है।

यह भी पढ़ें: जानिए किस तरह के पौधे रखने से घर में होती है शांति: Plants Vastu