Plants Vastu for Home

घर में सुख-शांति चाहिए तो लगाएं ये पौधे

चलिए जानते है कि किन पौधों को घर में लगाकर आप न सिर्फ घर की सुन्दरता को बड़ा सकते हैं बल्कि घर में सुख और शांति भी ला सकते हैं।  

Plants Vastu: घर को सुंदर बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरह से घर को सजाते है, उन्ही में से एक तरीका है घर में सुंदर पौधों को लगाकर घर को सजाना। अगर आप घर में कुछ भी नया करने की सोच रहे है, तो वास्तु शास्त्र को भी ध्यान में रखें। घर में रखी हर चीज़ वास्तु के अनुसार हो, तो आपके जीवन पर प्रभाव जरुर डालती है। इसीलिए वास्तु में हर चीज़ को रखने के लिए समय और सही दिशा के बारे में बताया गया है। पेड़ पौधों के लिए भी कुछ नियम बताये गए है, जिसे घर में सही ढंग से लगाने से सुख समृधि आती है। इनके सकरात्मक प्रभाव से घर के सदस्यों की भी तरक्की होती है। चलिए जानते है कि किन पौधों को घर में लगाकर आप न सिर्फ घर की सुन्दरता को बढ़ा सकते हैं, बल्कि सुख और शांति भी ला सकतें हैं।  

Plants Vastu: हरसिंगार

Plants Vastu Tips
Night Flower Jasmine

हरसिंगार के फूल बहुत खूबसूरत होते हैं। ये पौधा अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। धन की देवी माता लक्ष्मी को हरसिंगार के फूल बेहद प्रिय हैं। वास्तु के अनुसार हरसिंगार का पौधा घर की तमाम समस्याओं को हल करता है। वास्तु के अनुसार इस पुष्प के पौधे को छूने मात्र से ही मानसिक तनाव कम होने लगता है और घर में सुख-शांति आती है। घर में हरसिंगार का पौधा लगाने से आर्थिक समस्या भी दूर होती है।

रातरानी

Plants Vastu Shastra
Night-blooming jasmine plants vastu

रातरानी के फूल रात में महकते हैं जबकि बाकी अन्य पुष्प सूर्यास्त के बाद मुरझा जाते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक रातरानी के फूलों की महक से हमारा मानसिक तनाव कम होता है। माना जाता है कि घर में रातरानी लगाने से घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है और वैवाहिक जीवन भी सुखद रहता है।

चंपा

Plants Vastu for Home
Michelia

चंपा के पौधे हमेशा हरे रहते हैं और इसके फूल हल्के पीले रंग के होते हैं। चंपा में भी बहुत से औषधिय गुण पाए जाते हैं। वास्तु शास्त्र में भी चंपा के फायदे बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार जिस घर में चंपा का पौधा होता है, वहां से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। इसके प्रभाव से परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है और घर में संपन्नता आती है।

हरी भरी तुलसी

Plants Vastu for house
Tulsi Plants Vastu

घर के आंगन में जिस तरह से तुलसी धार्मिक रूप से लाभकारी और शांति का प्रतिक होती है, उसी तरह से ये आपके घर को सुंदर बनाने में भी बड़ा योगदान देती है। इसी के साथ-साथ तुलसी जिस तरह से दवा के रूप में भी काम करती है। इसलिए हर घर में तुलसी का होना वास्तु के रूप में भी घर की समृद्धि में बड़ा योगदान रहता है।     

चमेली

Plants Vastu
Jasmine

यह पौधा भी अपनी महक के लिए जाना जाता है। वास्तु में चमेली को घर में लगाना बेहद शुभ माना गया है। चमेली के पुष्प घर में मौजूद सदस्यों के भाव और विचार को सकारात्मक बनाते हैं। इसे लगाने से घर के सदस्यों के अंदर का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे किसी भी काम को नयी ऊर्जा के साथ करते हैं।