गेहूं की जगह इन अनाजों के आटे की रोटी खाने से शुगर लेवल रहेगा नियंत्रित: Healthy Chapatis
Healthy Chapatis

Healthy Chapatis: आजकल बीमारियां इस कदर बढ़ रही है कि यदि ध्यान नहीं रखा जाए तो एक दिन आएगा आपको कोई न कोई बीमारी घेर लेगी। जरूरी है कि आप पहले से ही अपना ध्यान रखें। ऐसे खादय पदार्थ को अपने भोजन में शामिल करें जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित हो। यदि शुगर लेवल की बात की जाए तो गेहूं का आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं है। गेहूं में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) ज्यादा होता है, जिस वजह से उसका शुगर लेवल बढ़ जाता है, जो डायबिटीज के मरीज के लिए सही नहीं होता। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को गेहूं की जगह अन्य मोटे अनाज के आटे से बनी रोटियां खाने चाहिए जो न सिर्फ शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं बल्कि अन्य कई फायदे भी पहुंचाता है।

Read Also: ज्वार-प्याज की रोटी रखेगी गर्मी से दूर, जानिए बनाने का तरीका: Jowar Pyaz Roti

बादाम के आटे की रोटी

यदि आपको लगता है कि सिर्फ गेहूं या सिर्फ दूसरे अन्य अनाजों के आटे की ही रोटी बन सकती है तो यहां आप गलत है। आप बादाम के आटे की रोटी आप बना सकती हैं जो पौष्टिकता से भरपूर होती है। साथ ही ये डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होती है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो आपके शरीर में एनर्जी को बनाए रखता है। साथ ही इसमें फाइबर होता है जिससे आपको जल्दी से भूख नहीं लगती है। पेट भरा हुआ महसूस होता है। बादाम की एक रोटी का ही सेवन ही डायबिटीज के मरीज के लिए लाभदायक होता है।

चने के आटे की रोटी

गेहूं के बजाय बेसन के आटे की रोटी ज्यादा फायदेमंद होती है। इसमें हाई प्रोटीन होता है, जिससे आपके शरीर में एनर्जी भरी रहती है साथ ही आपको कमजोरी महसूस नहीं होती है। इसको खाने से आपको ज्यादा देर भूख नहीं लगती है। और यदि आप वेट लॉस करना चाहते है तब भी आप बेसन की रोटी बनाकर खा सकते है। आपको वेट लॉस करने में इसका काफी फायदा होगा।

कुट्टू के आटे की रोटी

Buckwheat Flour Chapatis
Buckwheat Flour Chapatis

वैसे तो ज्यादातर लोग कुट्टू के आटे की रोटी को व्रत के खाने में इस्तेमाल करते है लेकिन आप इसे रोजमर्रा में भी खा सकते है। क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही ये डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। और आपको भरपूर पोषक तत्व इसके जरिए मिल पाते है।

रागी के आटे की रोटी

आजकल काफी लोगों को रागी के आटे की रोटी पसंद आ रही है। खाने में ये भी ये सही लगती है साथ ही इसमें पॉलीफेनोल और फाइबर अधिक मात्रा में होता है। जिससे आपको ज्यादा भूख भी नहीं लगती साथ ही आपके शुगर लेवल को भी ये नॉर्मल रखती है। इसलिए अपने भोजन में इसको शामिल करें और स्वस्थ रहें।

जौ के आटे की रोटी

Barley Flour Chapati
Barley Flour Chapati

आपने सभी तरह की आटे की रोटी के बारे में जान लिया है तो अब जौ के आटे की बात करते है। यदि आपको लगता है। कि आप रोटी में कुछ नया ट्राई करना चाहती है तो आप जौ के आटे की रोटी बनाएं। ये रोटी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और फाइबर होता है। जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही इसमें प्रोटीन होता है जो आपके एनर्जी लेवल को लो नहीं होने देता है।