प्रेगनेंसी में ब्लड प्रेशर को ऐसे रखें कंट्रोल: BP During Pregnancy
BP During Pregnancy

ब्लड प्रेशर को प्रेगनेंसी में ऐसे रखें कंट्रोल

प्रेगनेंसी के दौरान हर महिला को अपना ख़ास ध्यान रखना होता है, क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही माँ और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

BP During Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान हर महिला को अपना ख़ास ध्यान रखना होता है, क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही माँ और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। अगर आपको पहले से ब्लड प्रेशर की समस्या है या फिर प्रेगनेंसी के दौरान यह समस्या पैदा हो जाती है तो फिर आपको पूरी प्रेगनेंसी में ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने का विशेष ध्यान देना होगा। अधिक ब्लड प्रेशर बच्चे के विकास को प्रभावित करता है यहाँ तक कि इस वजह से गर्भपात भी हो सकता है। इसलिए इस समय ब्लड प्रेशर का पूरा ध्यान रखें। हर तीसरे दिन अपना बीपी नापती रहें। जानते हैं वो कौन से तरीके हैं जिनसे आप प्रेगनेंसी में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रख सकती हैं-

यह भी देखे-बढ़ रहा है वॉटर बर्थ डिलीवरी का चलन, जानिए इसके कारण और फायदे: Water Birth Delivery

रेगुलर वर्कआउट है जरूरी

Workout
BP During Pregnancy-Workout

हर दिन थोड़ी देर के लिए लाइट एक्सरसाइज जरूर करें। इससे रक्त संचार बेहतर होता है। वाक करें और रोजाना मेडिटेशन करने की आदत डालें। मेडिटेशन से शरीर में इंडोफ्रिन का संचार होता है। इंडोफ्रिन शरीर के तमाम हिस्सों में दर्द की समस्या को नियंत्रित करता है। इसके अलावा ध्यान से मूड को बेहतर बनाने वाले हार्मोन मेलाटोनिन का भी संचार होता है। इससे तनाव दूर होता है। साथ ही वर्कआउट से वजन भी ज्यादा नहीं बढ़ता है। याद रखें महीने में 2 किलो से ज्यादा वजन नहीं बढ़े।

डाइट का रखें ख़ास ध्यान

Diet
BP During Pregnancy-diet

सही डाइट लेकर बहुत हद तक ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखा जा सकता है। अपनी डाइट में अधिक से अधिक हरी सब्जियां और फल शामिल करें पालक, गोभी, केल और फलों में संतरा, केला और कीवी जरूर लें। इसके अलावा लो फैट दही भी खाएं क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। लिक्विड ज्यादा से ज्यादा लें।

नमक कम लें

SAlt
Salt

ज्यादा नमक का सेवन किसी भी स्थिति में अच्छा नहीं माना जाता। गर्भावस्था के दौरान इसका खासतौर पर खयाल रखने की जरूरत है। यदि प्रेगनेंसी से पहले आपको हाई बीपी की समस्या रही है तो आपको नियमित तौर पर तीन ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए अन्यथा यह प्री.एक्लेमप्सिया का रूप ले सकता है, जो कि काफी खतरनाक स्थिति हो सकती है।

डॉक्टर के संपर्क में रहें

Doctor Recomendation
BP During Pregnancy

ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने के लिए डॉक्टर द्वारा दी गई दवाइयों का सही तरीके से रेगुलर उपयोग करना आवश्यक होता है, क्योंकि इनका उपयोग असामान्य तरीके से करने से ब्लड प्रेशर की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। अगर आपको हाइपरटेंशन या हाइपोटेंशन के लक्षण दिखे तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें ताकि शिशु का गर्भ में सही तरीके से विकास हो सके

पर्याप्त नींद है जरूरी

नींद की कमी भी ब्लड प्रेशर बढ़ने का एक कारण है। इसलिए आप हर दिन कम से कम 8 से 9 घंटे की पर्याप्त नींद जरूर लें। जब आप कम समय के लिए सोते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर भी बढ़ने लगता है। दिन में भी थोड़ी देर के लिए आराम करने की कोशिश करें।

अगर आपको भी बीपी की समस्या हो, तो प्रेगनेंसी में इसको कंट्रोल रखने के लिए इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...