सुबह खाली पेट दही खाने से आपको मिलेंगे ये 4 फायदे: Curd Benefits
Curd Benefits

खाली पेट सुबह रोज खाएं दही, देखिए क्या हैं इसके फायदे

वैसे भी भारतीय परम्परा के अनुसार भी दही को इतना शुभ माना गया है कि किसी भी काम के लिए जब घर से निकलते हैं, तो दही के साथ मीठा खाकर निकलते हैं।

Curd Benefits: स्वस्थ शरीर पाने के लिए दूध, दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट बहुत ज़रूरी है। इसमें भी दही के अपने अविश्वसनीय लाभ हैं। वैसे भी भारतीय परम्परा के अनुसार भी दही को इतना शुभ माना गया है कि किसी भी काम के लिए जब घर से निकलते हैं, तो दही के साथ मीठा खाकर निकलते हैं। इसे डाइट में शामिल करना समझदारी है, लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट दही खाते हैं, तो इससे आंतों में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है और डाइजेशन अच्छा हो जाता है। आंतों में जमा गन्दगी को ये बैक्टीरिया जल्दी साफ़ कर देते हैं और गन्दगी मल के रूप में बाहर निकल जाती है। इसीलिए कहा जाता है कि सुबह के समय दही खाने से पेट स्वस्थ रहता है।  यही नहीं, यहां जानिए कि आप अगर खाली पेट सुबह दही खा रहे हैं, तो और क्या फायदे होने वाले हैं।    

इम्युनिटी बूस्ट करता है

Curd Benefits
Benefits of curd

दही के गुड बैक्टीरिया हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं, जो कई गंभीर बीमारियों से रिकवर करने में मदद करता हैं।  

पेट ठंडा रखता है

Curd
Benefits of eating curd

सुबह खाली पेट दही खाने से पेट में ठंडक बनी रहती है। वहीं नाश्ते के साथ दही चीनी को खाने से भी पेट में होने वाली जलन कम होती है। इसके साथ ही एसिडिटी भी कम होती है। अगर आप सुबह खाली पेट दही खाते है, तो ये आपको दिन भर एनर्जेटिक बनाकर रखता हैं।

पाचन क्रिया के लिए लाभकारी

Benefits of Curd
Strong Digestion

दूध से ज्यादा दही को पचाना आसान होता है। दही में कुछ ऐसे प्रोटीन मौजूद होते है, जो आसानी से पच जाते हैं। अगर आप नाश्ते में भी दूध के जगह दही खाते हैं, तो ये आपके पेट को हल्का रखता है। जिन लोगों को पाचन की समस्या हैं, उन्हें दही और छाछ का ज्यादा सेवन करना चाहिए।    

दही से मिलता है इंस्टेंट ग्लूकोज

Curd Health Benefits
Curd energy booster

सुबह खली पेट दही-चीनी खाने से हमारे शरीर को ग्लूकोज़ मिलता है। इसीलिए घर से निकलते सामय दही और चीनी को खिलाने की परम्परा बनी हुई है। दही से मिलने वाला ग्लूकोज आपको दिन भर एक्टिव और एनर्जेटिक बनाकर रखता हैं। यह ग्लूकोज अपने दिमाग को भी एक्टिव रखता हैं।