गर्मी में दही के साथ कभी भी न खाएं ये चीज़ें, हो सकती है परेशानी: Curd Eating Tips
Foods to avoid with curd

गर्मी में दही के साथ कभी भी न खाएं ये चीज़े नहीं तो हो सकती है परेशानी

गर्मी के मौसम में आप दही का आनंद ले रहे है तो दही के साथ कभी भी भूलकर इन चीजों का सेवन न करें। ऐसा करने से आपको पेट की कई तरह की परेशानी जैसे अपच, उलटी, गैस हो सकती है। चलिए हम आपको बताते है कि ऐसे कौन से चीज़े है जिसे दही के साथ कभी भी नहीं खाना चाहिए।

Curd Eating Tips: गर्मी की धूप, तपस और गर्मी सबको रुला देती है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते। वहीं गर्मी में, दही शरीर को जो राहत देती है वो कोई और कर ही नहीं सकता। गर्मी में दही का सेवन कितना लाभकारी है ये हममे से ज्यादातर लोग जानते ही है। दही के सेवन से जहां ठंडक मिलती है तो वहीं डाइजेशन भी अच्छा बना रहता है। इस तरह से दही खाने के बहुत सारे फायेदे है लेकिन गर्मी के मौसम में आप दही का आनंद ले रहे है तो दही के साथ कभी भी भूलकर इन चीजों का सेवन न करें। ऐसा करने से आपको पेट की कई तरह की परेशानी जैसे अपच, उलटी, गैस हो सकती है। चलिए हम आपको बताते है कि ऐसे कौन से चीज़े है जिसे दही के साथ कभी भी नहीं खाना चाहिए।

Also read : सुबह खाली पेट दही खाने से आपको मिलेंगे ये 4 फायदे

गर्मियों के मौसम में प्याज और दही को एक साथ नहीं खाना चाहिए। अक्सर लोग गर्मियों में दही में प्याज डालकर उसका रायता बनाकर बड़े ही चाव से आनंद लेते है। दही के साथ प्याज मिलाकर खाने से सोरायसिस, एग्जिमा, एसिडिटी, उलटी, पेट दर्द जैसे परेशानी हो सकती है। इसीलिए दही के साथ हमेशा प्याज खाने से परहेज करना चाहिए।

Curd Eating Tips
milk and curd

दूध और दही को एक साथ खाने से बचना चाहिए क्योंकि दोनों ही एनिमल के प्रोटीन से बने होते है। दूध और दही को एक साथ खाने से दस्त, उलटी, अपचन जैसी समस्याएं होने लगती है। माना जाता है कि दूध भारी होता है और दही हल्का जब दोनों को एक साथ खाया जाता है तो इसको पचाना मुश्किल हो जाता है जिससे बैचेनी और ब्लोटिंग जैसी परेशानी होने लगती है।

आम और दही को एक साथ कभी भी नहीं खाना चाहिए। दोनों की ही तासीर अलग है अगर दोनों का एक साथ सेवन किया जाता है तो शरीर में टॉक्सिंस बनने लगते है।

curd with fish
curd with fish

मछली और दही को कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। मछली और दही दोनों में ही भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। वहीं मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो दिल और दिमाग की सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन जब मछली के साथ दही को खाया जाता है तो मछली के प्रोटीन सही से पच नहीं पाते है जिससे ब्लोटिंग और पेट दर्द की समस्या होने लगती है।

भारतीय फूड्स के तले भूने खाने के साथ दही का सेवन आम बात है। हर भारतीय घर में पकोड़े और पराठों के साथ दही को सर्वे किया जाता है हालाँकि ये सेहत के लिए सही नहीं है। तले खाने के साथ दही का सेवन करने से खाने पचाने में दिक्कत होती है। तले और फ्राइड खाने को पचने में समय लगता है वहीं दही हल्का होता है उसे पचने में कम समय लगता है लेकिन जब दोनों को साथ में खाया जाता है तो दही फ्राइड खाने को पचाने की क्षमता को कम कर देता है जिससे पेट दर्द और ब्लोटिंग जैसी परेशानी होने लगती है।