जानिए दही खाने के फायदे
दही में कैल्शियम, विटामिन, आयरन, प्रोटीन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद है।
Benefits of Curd: भारतीय घरों में लंच या डिनर के समय दही का सेवन किया जाता है, क्योंकि इसे खाने से हमें कई तरह के फायदे मिलते है। खासतौर पर सुबह के नाश्ते में दही खाने से हमारे शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। दही में कैल्शियम, विटामिन, आयरन, प्रोटीन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद है। रोज सुबह नाश्ते में दही खाने से शरीर को जरूरी पोषण और एनर्जी मिलती है। दही में प्रोबायोटिक्स अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि सुबह के समय दही खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
दही खाने के फायदे
इम्यूनिटी मजबूत करे
सुबह में प्रतिदिन मीठा दही खाने से हमारी इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होती है। दही में विटामिन भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसकी वजह से आप कई तरह के बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बचते हैं।
पाचनतंत्र के लिए फायदेमंद

दही हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी बहुत मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज और दस्त जैसी समस्या चुटकियों में दूर होती है। दही में लैक्टोबेसिल्स बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया के विकास में मदद करते हैं। अगर आपकी कमजोर पाचन क्रिया है, तो आपको नाश्ते में दही का सेवन जरूर करना चाहिए।
हाई बीपी को कंट्रोल करे

एक रिपोर्ट के अनुसार हाई बीपी के मरीजों के लिए दही का सेवन फायदेमंद बताया गया है, क्योंकि उसमें मैग्नीशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
हड्डियां मजबूत होती हैं
दही में कैल्शियम, प्रोटीन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
वजन कम करने में मददगार
जिन भी लोगों का वजन अधिक है और वह तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो उन्हें सुबह के नाश्ते में दही का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होती है, जो वजन घटाने में मददगार है। इसके साथ ही इससे तनाव का स्तर भी कम होता है। नाश्ते में दही खाने पर अतिरिक्त चर्बी की दिक्कत दूर करने में हेल्प मिलती है।
दही के साथ खाएं ये चीजें, मिलेगी एनर्जी
दही और गुड़

शरीर की एनर्जी बूस्ट करने के लिए दही में गुड़ मिलाकर खाया जाता है। गुड़ में मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही दही में गुड़ डालकर खाने से गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
दही और किशमिश

किशमिश में प्रोटीन, आयरन, फाइबर और कैल्शियम आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। दही में किशमिश मिलाकर खाने से शारीरिक कमजोरी और थकान दूर होती है। इसकेे साथ ही, शरीर को एनर्जी भी मिलती है।
दही और जीरा
अगर आपको पाचन संबंधित समस्याएं परेशान करती है, तो आप सुबह के नाश्ते में दही और जीरा मिलाकर खाएं। यह मिश्रण पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में बहुत फायदा पहुंचाता है।
दही और ड्राई फ्रूट्स

अगर आप थोड़े से काम करने पर ही थकान महसूस करने लगते हैं, तो दही में काजू बादाम अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खाना शुरू कर दे। ऐसा करने से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही अगर आपको अपना वजन भी बढ़ाना है, तो आप दही और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खा सकते हैं।
वजन कम करने के लिए इस तरह से करें दही का सेवन
दही और ड्राई फ्रूट्स
तेजी से वजन घटाने के लिए आप दही के साथ प्रतिदिन ड्राई फूड्स मिलाकर खा सकते हैं। इसके सेवन से वजन तेजी से घटने लगता है। दही के साथ पिस्ता और अंजीर को मिलाकर खाने से शरीर में जमा फैट खुद से कम होने लगते है।
दही स्मूदी

एक शोध में पाया गया है कि वजन जल्दी से कम करने के लिए दही का सेवन उसकी स्मूदी बनाकर भी किया जा सकता है। आप चाहे तो दही के साथ सेब, अंगूर और केला मिलाकर स्मूदी तैयार सकते हैं और प्रतिदिन सुबह के नाश्ते में इसे पीना शुरु कर दें। इसके सेवन से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी और जमा फैट भी कम होगा।
दही चावल
सुबह के नाश्ते में दही और चावल खाने से भी आपका वजन जल्दी से कम हो सकता है। अगर आपको अपना वजन तेजी से कम करना है, तो आप दही चावल के साथ नमक मिलाकर खाना शुरू कर दें। आप चाहे तो स्वाद बढ़ाने के लिए करी पत्ते और राय का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके प्रतिदिन सेवन सेआपके पेट में जमी चर्बी कम होने लगेगी।
जानिए किन्हें बचना चाहिए दही के सेवन से

कमजोर पाचन तंत्र
जिन लोगों का पाचन तंत्र काफी कमजोर है, उन्हें दही खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। क्योंकि, दही का सेवन आमतौर पर गैस और अपच जैसी समस्याओं से बचाता है।

अर्थराइटिस
जो व्यक्ति अर्थराइटिस का मरीज है, उसे दही खाने से फायदे की जगह नुकसान भी पहुंच सकता है। इसके अधिक सेवन से हड्डियों के जोड़ों में दर्द और सूजन होने की आशंका अधिक बढ़ जाती है।
अस्थमा

अस्थमा पीड़ित लोगों को दही का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि, इसकी तासीर ठंडी होती है। शाम और सुबह के समय में दही खाना ऐसे लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है।
लैक्टोज इंटॉरलेंस
लैक्टोज इंटॉरलेंस से ग्रसित लोगों को दही खाने की वजह से डायरिया, अपच जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है। इन्हें अधिक मात्रा में दही का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
दही खाने और लगाने से त्वचा को मिलते है अनेक फायदे

दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होती है। यह हमारे स्किन पर मौजूद किसी भी काले धब्बे को हल्का करने में मदद करता है और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। आप चाहे तो दही को चेहरे पर फेस पैक की तरह इस्तेमाल कर सकती है या सुबह के नाश्ते में भी इसका सेवन कर सकती है।
दही खाने के नुकसान
पेट फूलना

दही में भारी मात्रा में लैक्टोज पाया जाता है। जिस वजह से जिन लोगों को लैक्टोज इंटोलरेंस की समस्या होती है, उन्हें दही का सेवन कम करना चाहिए।
बढ़ सकता है वजन

अगर आपका वजन पहले से ही काफी ज्यादा है और आप प्रतिदिन दही अधिक मात्रा में खाते हैं, तो आपको थोड़ा संभलकर खाना चाहिए, क्योंकि दही में फैट की मात्रा काफी पाई जाती है, जो आपका वजन जल्दी से बढ़ा सकती है। आप चाहे लो फैट और कैलोरी वाली दही की बजाय प्रोटीन वाली दही खा सकती है।
घुटनों में दर्द

दही के साथ ही हर डेयरी प्रोडक्ट्स में सैचुरेटेड फैट और एडवांस ग्लाइकेशन की मात्रा अधिक पाई जाती है। जिसकी वजह से हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है, जिससे घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में अर्थराइटिस के मरीजों को दही का सेवन कम से कम करना चाहिए।
FAQ | क्या आप जानते हैं
रोज दही खाने से क्या फायदे होते हैं?
दही में चीनी मिलाकर खाने से क्या होता है?
दही का सेवन कब नहीं करना चाहिए?
दही खाने के लिए कौन सा टाइम बेस्ट है?
क्या खाली पेट दही खाना चाहिए?
दही खाने से पहले क्या नहीं खाना चाहिए?
