Jowar Pyaz Roti: गर्मी के मौसम में हम अपने कपड़ों ही नहीं बल्कि खानपान में भी काफी बदलाव करते हैं। गर्मी में हमारी डाइट ऐसी होती है, जो शरीर में ठंडक बनाए रखे। अगर आप इस गर्मी में कुछ अलग और स्वादिस्ट खाना खाना चाहते है तो ज्वार-हरे प्याज की रोटी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। ज्वार-प्याज की रोटी को नाश्ते में शामिल कर पूरे दिन को एनर्जेटिक बनाया जा सकता है।
फाइबर से भरपूर ज्वार खाने से कब्ज से मदद मिलती है। वहीं प्याज की तासीर ठंडी होती है जो पेट की गर्मी को शांत करने में मददगार होती है। डाइट करने वाले लोगों के लिए ज्वार की रोटी बेहद फायदेमंद होती है क्योंकि ज्वार की रोटी वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। आप अगर अपने परिवार की हेल्थ को लेकर चिंतित हैं तो इस समर सीजन में ज्वार-हरे प्याज़ की रोटी को अपने परिवार की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
सामग्री

ज्वारी का आटा – 1 कप
प्याज बारीक कटा (हरा या सफेद) – 1/2 कप
हरी मिर्च का पेस्ट – 1/4 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार
ज्वारी-प्याज की रोटी बनाने की विधि
ज्वार-प्याज की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले सबसे पहले प्याज लेकर उसके बारीक टुकड़े काट लें। इसके लिए आप हरा या सफेद कोई भी प्याज ले सकते हैं। प्याज काटने के बाद हरी मिर्च का पेस्ट बनाएं। इसके बाद कटा प्याज और हरी मिर्च के पेस्ट ज्वार के आते के साथ अच्छी तरह मिलाएं। सभी चीज़ों को मिलाने के बाद इस मिश्रण में 1 चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें।
अब आटे की समान अनुपात में लोइयां बनाकर गोल-गोल बेल लें। अब तवे को धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। जब तवा अच्छे से गर्म हो जाये तो बेली हुई रोटी को तवे पर डालकर सेंक लें। जब तवा गर्म हो जाए तो बेली हुई रोटी तवे पर डालें। एक साइड से रोटी के सिंकने के बाद पलट दें और दूसरी साइड से भी सेंक लें। जब रोटी पूरी तरह से सिंक जाए तो उसको तवे से हटा लें। तैयार हुई रोटी को आप सुबह के नाश्ते, लंच और डिनर में भी खा सकते हैं। रोटी का सब्जी, दही और रायते के साथ मजा लिया जा सकता है।
Note: ध्यान रखें कि आटे को गूंथ लेने के साथ ही रोटियां बनाना शुरू कर दें। नहीं तो आटा ढीला होना शुरू हो जायेगा
ज्वार को खाने के फायदे

ज्वार (Jowar) एक पोषक तत्वों से भरा हुआ अनाज है। ज्वार में मिनरल, प्रोटीन, और विटमिन बी जैसे कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। इसके अलावा ज्वार में काफी मात्रा में पोटेशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और आयरन भी होता है। ज्वार काफी कम कैलोरी में अधिक पोषण देता है। लोग ज्वार का प्रयोग अनाज के रूप में करते हैं। इसके अलावा ज्वार के फायदे और भी हैं। यह कफ और पित्त को शांत करता है, वात को बढ़ाता है। शरीर को बल प्रदान करता है, थकान दूर करता है। यह जलन, मोटापा, गैस, घाव, बवासीर तथा रक्तपित्त को नष्ट करता है।
