शादी के हर फंक्शन में रॉक करने के लिए अंकिता लोखंडे से इंस्पिरेशन लें मराठी ब्राइड्स: Ankita Lokhande Style
Ankita Lokhande Outfit Inspiration

Ankita Lokhande Style: पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे एक बेहद सफल एक्ट्रेस हैं। अपने शानदार करियर में उन्होंने फैंस के दिल में एक अलग जगह बनाई। सोशल मीडिया पर वे अक्सर अपनी खास तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अपनी तस्वीरों में साझा किए गए लुक्स के कारण वो हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। अपने बेहतरीन लुक्स, ड्रेसिंग सेंस और एलिगेंस से वे हमेशा ही अपने फैन्स के बीच आग लगाती रहती हैं। वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक, अंकिता लोखंडे हमेशा ही हर लुक में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। अंकिता लोखंडे मराठी ड्रेसअप में बेहद खूबसूरत लगती हैं, ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए आप विशेष रूप से उनके खास मराठी वेडिंग लुक्स के बारे में जानकर वेडिंग आउटफिट इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए जानते हैं,

अंकिता लोखंडे के इन लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं, मराठी ब्राइड्स (Ankita Lokhande Outfit Inspiration)

हल्दी लुक इंस्पिरेशन

अंकिता लोखंडे कई बार अपनी कई ऐसी तस्वीरे साझा करती हैं कि हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। उनके बेहतरीन लुक्स से हर कोई उनका फैन हो जाता है। ऐसे में उन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपना एक खास लुक शेयर किया था, जिसको मराठी दुल्हने अपने हल्दी लुक के रूप में चुन सकती हैं। इस खास अटायर में उन्होंने। रेड बॉर्डर का एक बेहद खूबसूरत येलो लुगड़ा पहना था, जिसमे वे स्वर्ग की एक अप्सरा की तरह ही लग रही थी। साथ ही उन्होंने बेहद सिंपल और क्लासी टेंपल ज्वेलरी कैरी करने के साथ साथ एक रेड कलर का शॉल भी कैरी किया जिसने उनके लुक को चार चांद लगा दिए थे। मराठी दुल्हने बेहिचक ये लुक अपने लिए चुन सकती हैं।

यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स

मेहंदी लुक इंस्पिरेशन

भारतीय विवाह संस्कार में मेंहदी की रस्म काफी मायने रखती है, ऐसे में हर दुल्हन इस खास रस्म के दौरान बेहद खूबसूरत लगना चाहती है। अगर आप भी अपने मेंहदी फंक्शन पर कुछ अलग और बोल्ड पहनना चाहती हैं, तो अंकित लोखंडे के इस खास लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। मेंहदी इंस्पिरेशन लुक में अंकिता एक खास फेडेड ब्लैक कलर बेस साड़ी में नजर आ रही हैं। जिसमें गोल्डन शेड का खूबसूरत बॉर्डर है। यूनिक ब्लैक साड़ी के साथ रेड शॉल और गोल्डन मोजरी इस लुक को बेहद खूबसूरत बना रहा है। इस खास लुक को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए अंकिता ने गोल्डन ज्वेलरी और कमरबंद कैरी किया था। मराठी नथ और चंद्रकोर ने अंकिता के इस लुक में जान डाल दी थी।

वेडिंग लुक इंस्पिरेशन

अंकिता लोखंडे का दुल्हन अवतार बेहद खास लगता है। अगर आप चाहें तो आप अंकिता के दुल्हन लुक से अपनी शादी के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं। दुल्हन अवतार में अंकिता ने एक रॉयल ब्लू कलर बेस पर गोल्डन वर्क की साड़ी कैरी की जिसके साथ में उन्होंने रेड गोल्डन शॉल कैरी किया। अंकिता ने इस लुक में मुंडावल्या, ऑथेंटिक मराठी ज्वेलरी और चंद्रकोर कैरी किया, जिससे उनके लुक में चार चांद लग गए।

मुंह दिखाई रस्म लुक इंस्पिरेशन

अगर आप मराठी हैं तो मुंह दिखाई की रस्म आपके लिए एक विशेष महत्व रखती है। शादी के बाद की इस रस्म में आप बेहद शानदार और जानदार लुक कैरी कर सकती हैं। अंकिता लोखंडे का ये लुक ऑथेंटिक मराठी लुक है, जिसमे वो एक गोल्डन रेड बॉर्डर की ब्लू साड़ी में नजर आई। अंकिता ने इस खास अटायर में चंद्रकोर, मराठी नथ, मुंडावल्या और रेड गोल्डन दुपट्टे के साथ नजर आई थी। बता दें, गोल्डन नेक पीस और कमरबंद से अंकिता का ये मराठी लुक और भी ज्यादा खूबसूरत हो गया।