सर्दी में बीमारी से बचने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये मोटे अनाज: Millets For Winter
Millets For Winter

सर्दी में बीमारी से बचने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये मोटे अनाज: Millets For Winter

सर्दियों में मोटे अनाज खाने की सलाह दी जाती है, इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकती है। इसलिए आज हम मोटे अनाज की सूची लेकर आए है।

Millets For Winter: सर्दी में लोगों को कई तरह की बीमारी हो जाते है, जिस वजह से बड़े- बूढ़े मोटे अनाज खाने की सलाह देते है। इसका सबसे कारण ये है की मोटे अनाज का सेवन करने से शरीर को गर्माहट मिलती है। साथ ही शरीर सर्दी में होने वाली कई तरह की बीमारियों से भी बचा जा सकता है। मोटे अनाजों की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसको खाने के लिए कहा जाता है। मोटे अनाज में जौ, मक्का, बाजरा आदि शामिल होते है। इन चीजों की तासीर गर्म होती है, जो ठंड में शरीर को कई तरह की बीमारी से भी बचाती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ मोटे अनाज की सूची लेकर आए है, जिसका सेवन करने से ठंड में होने वाली कई सारी बीमारियों से बचा जा सकती है। तो चलिए जानते है।

Also read: अर्थराइटिस के मरीजों को इन 5 फलों का जरूर करना चाहिए सेवन: Arthritis Patients

Millets For Winter
Millets For Winter-Ragi

रांगी शरीर में रेड ब्लड सेल्स में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है। साथ ही इसमें कैल्शियम और पोटेशियम भी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, कार्ब्स और डाइटरी फाइबर होता है, जो शरीर के लिए अच्छा होता है। सर्दियों में आप रोटी के रूप में इसे डाइट में शामिल कर सकते है। ध्यान रहें रोटी बनाने से 8 घंटे पहले इसे भिगोकर रखा जाता है। फिर इसकी रोटी बनाई जाती है।

Barely
Barely

जौ में विटामिन बी,प्रोटीन, जिंक, फाइबर, आयरन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। इसका सेवन करने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। इसे आप अपने वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते है। जौ में फाइबर होता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जो लोग नियमित रूप से जौ का सेवन करते है, उनको हार्ट अटैक होने का खतरा कम रहता है। सर्दियों में आप जौ से रोटी, इडली, सूप और सलाद बना सकते है।

Jowar
Jowar

ज्वार में विटामिन बी, मैग्रेशियम, फ्लेवोनॉइड और फेनोलिक एसिड होता है। ज्वार में मौजूद विटामिन बी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। साथ ही सर्दियों में त्वचा संबंधित बीमारियों को होने से रोकता है। ज्वार में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को नियंत्रित रखने में मदद करता है। ज्वार को आप चीला, रोटी, भाकरी, डोसा इत्यादि बनाने में कर सकते है।

Sawa
Sawa

सांवा को बार्नयार्ड मिलेट के नाम से भी जाना जाता है। इसका सर्दियों में सेवन करने से शरीर को प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन मिलता है। यह शुगर रोगियों के लिए रामबाण अनाज के रूप में काम करता है।इसका नियमित सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इसमें आयरन और कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। सांवा को आप पुलाव, डोसा और खिचड़ी के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।