अर्थराइटिस के मरीजों को इन 5 फलों का जरूर करना चाहिए सेवन: Health tips for arthritis patients
अर्थराइटिस के दर्द से परेशान है, तो रोजाना इन 5 फलों का जरूर सेवन करें।
Health tips for Arthritis Patients: अर्थराइटिस जोड़ों से जुड़ी एक गंभीर परेशानी है। जिससे आजकल ज्यादातर लोग ग्रसित है। इसमें व्यक्ति को जोड़ों में काफी दर्द होता है। इस दौरान सूजन की समस्या भी देखने को मिलती है। यह समस्या सर्दियों में ज्यादा बढ़ जाता है। लेकिन आप अपने खान- पान में बदलाव करके अर्थराइटिस के गंभीर दर्द से निजात पा सकते है। आज हम आपके लिए इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ फल लेकर आए है। जिसका नियमित रूप से सेवन करने पर अर्थराइटिस के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए जानते है वह कौन- कौन से फल है।
Also read : आर्थराइटिस कारण, लक्षण और निवारण
एवोकाडो

एवोकाडो में एंटी- इन्फ्लेमेटरी गुण होते है। जो अर्थराइटिस के दर्द को कम करने में मदद करता है। यह टिश्यू, जोड़ों, मांसपेशियों की सूजन को भी कम करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है, जो गठिया के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन ई होता है, जो एक ऐसा माइक्रोन्यूट्रिएंट है, जो सूजन को कम करता है। आप एवोकाडो से कई तरह की रेसिपी बना सकते है। जो खाने में टेस्टी भी होते हैं और उससे आपके सेहत को लाभ भी मिलेगा। आप चाहें तो एवोकाडो का सलाद या सूप बनाकर पी सकते है।
चेरी

चेरी में एंथोसायनिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटी- इंफ्लेमेटरी कंपाउड होते है। जो गठिया के मरिजों को लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही ये जोड़ों की सूजन को कम करने में कारगर है। चेरी के जूस का नियमित रूप से सेवन करने पर सूजन कम होती है। साथ ही अर्थराइटिस के दर्द से भी राहत मिलती है।
तरबूज

तरबूज में लाइकोपीन के कारण इसमें एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो गठिया के रोग के लक्षण को कम करने में मदद करता है।इससे जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। साथ ही इसमें विटामिन ए, बी और सी भरपूर मात्रा में होता है, जो गठिया से होने वाली सूजन को कम करता है। इसलिए अर्थराइटिस के मरीजों को रोजाना तरबूज का सेवन करना चाहिए।
संतरा

संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो अर्थराइटिस के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन सी सूजन को कम करने और तनाव को दूर रखने में मदद करता है। इसके सेवन से गठिया में होने वाले दर्द और सूजन में आराम मिलता है। संतरे या संतरे का जूस पीने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। इम्यूनिटी बूस्ट होने पर कोई भी बिमारी जल्दी ठीक हो जाता है।
अंगूर

अंगूर का सेवन अर्थराइटिस के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाता है। जो गठिया के रोगियों के लिए अच्छा होता है। अंगूर का रोजाना सेवन करने से अर्थराइटिस का दर्द और सूजन कम करने में मदद मिलती है। अंगूर के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और प्रोएंथोसायनाडिन मौजूद होता है, जो अर्थराइटिस के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
