सर्दियों में पैरों में सूजन से होते हैं परेशान, इन घरेलू उपायों से करें इलाज:
सर्दियों में होने वाली हाथ-पैरों की सूजन को कम करने के लिए कुछ आसान से घरेलू नुस्खों का आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इन प्रभावी तरीकों के बारे में-
Swollen Feet and Hands: सर्दियों का मौसम जितना अधिक सुहावना होता है, उतना ही अधिक इस सीजन में लोगों को परेशानियां होती हैं। इन परेशानियों में हाथ-पैरों में सूजन भी शामिल है। दरअसल, सर्दियों में ठंड की वजह से नसों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर ढंग से नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से सूजन और दर्द की परेशानी होने लगती है। इस परेशानी को कम करने के लिए आपको सबसे पहले ब्लड सर्कुलेशन में सुधार की जरूरत होती है। ब्लड सर्कुलेशन में सुधार के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ आसान से उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे शरीर में होने वाली सूजन को घटाया जा सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों के दिनों में होने वाली हाथ-पैरों में सूजन को कैसे करें कम?
Also read : समय पर पीरियड्स न हो तो क्या करें?: Remedies for Irregular Periods
सरसों तेल से करें मालिश

सर्दियों के दिनों में होने वाली हाथ-पैरों में सूजन की परेशानी को दूर करने के लिए आप गुनगुने तेल से अपने हाथ-पैरों की मालिश कर सकते हैं। इसके लिए 1 कटोरी में 2 बड़े चम्मच सरसों तेल लें। अब इस गुनगुने तेल को अपने सूजन से प्रभावित हिस्से पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इससे सूजन की परेशानी को काफी हद तक घटाय जा सकता है।
नमक का पानी है फायदेमंद
शरीर में होने वाली सूजन को कम करने के लिए नमक के पानी का प्रयोग करें। नमक के पानी से पैरों की सूजन को घटाने में मदद मिलती है। इसका प्रयोग करने के लिए एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें। अब इस पानी में 1 चम्मच करीब नमक डालें। अब इस पानी में अपने पैरों को करीब 20 मिनट के लिए रखें। इससे पैरों में दर्द, सूजन की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
काली मिर्च से करें सूजन कम

पैरों में होने वाली सूजन की परेशानी को घटाने के लिए काली मिर्च के पाउडर का प्रयोग किया जा सकता है। काली मिर्च में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जिससे सूजन को घटाया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच सरसों तेल में आप चुटकीभर काली मिर्च का पाउडर डालें। अब इसे अपने सूजन वाले प्रभावित हिस्से पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इससे सूजन को घटाया जा सकता है।
एलोवेरा जेल से सूजन होगी कम

हाथ-पैरों की सूजन को कम करने के लिए एलोवेरा काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-वायरल, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण होते हैं, जो सूजन को कम कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा जेल को अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं और हल्के हाथों से इसे मिलाएं। इससे कुछ ही दिनों में सूजन और दर्द की शिकायत कम हो सकती है।
नारियल तेल है असरदार
पैरों की सूजन को घटाने के लिए नारियल तेल और कपूर का मिश्रण लगाएं। यह सूजन की परेशानी को कम कर सकता है। इससे पैरों में ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा हो सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच नारियल तेल को गर्म कर लें। अब इसमें कपूर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने पैरों पर लगाएं और अच्छे से मसाज करें। इससे सूजन को घटाया जा सकता है।

सर्दियों में होने वाली हाथ-पैरों की सूजन को घटाने के लिए इन प्रभावी उपायों को अपना सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।
