नसों में जान फूंक सकता है ये मसाला, रोजाना ऐसे करें सेवन
Home remedies for Weak Nerves : नसों की कमजोरी को दूर करने के लिए स्टार एनीस का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इस मसाले के बारे में-
Remedy for Weak Nerves: शरीर का हर एक अंग मजबूत और हेल्दी होना बहुत ही जरूरी है। इन अंगों में हमारी नसें भी शामिल हैं। अगर नसें कमजोर हो, तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर नहीं होता है। इससे शरीर के अन्य हिस्से प्रभावित होते हैं। इसलिए नसों की मजबूती बहुत ही जरूरी है। नसों को मजबूत करने के लिए आप अपने आहार में कई तरह की चीजों को शामिल कर सकते हैं। इसमें आयुर्वेद के कुछ हर्ब्स शामिल हैं। हमारे किचन में मौजूद हर्ब्स आपकी गंभीर से गंभीर परेशानियों का इलाज कर सकते हैं। इन हर्ब्स में एक खास हर्ब है, जो आपकी नसों की परेशानी को दूर कर सकता है। यह हर्ब्स चक्रफूल यानी स्टार एनीस है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होता है, बल्कि आयुर्वेद में इसका प्रयोग शरीर की कई तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। चक्रफूल आपके नसों की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है। आइए जानते हैं नसों की मजबूती के लिए किस तरह फायदेमंद है स्टार एनीस और इसके क्या फायदे हैं?
Also read : निमोनिया का खतरा बढ़ा सकती हैं आपकी ये 4 खराब आदतें: Risk of pneumonia
चक्रफूल कैसे है नसों के लिए फायदेमंद?

चक्रफूल में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो आपके नसों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करते हैं। यह नसों की एक्टिविटी के स्वरूप रिएक्टिविटी पैदा करता है। साथ ही इससे नसों में होने वाली सूजन को कम किया जा सकता है। इसके गुण आपकी नसों को रिलैक्स करके कमजोरी से बचाते हैं।
नसों की मजबूती के लिए किस तरह करें चक्रफूल का सेवन?
चक्रफूल का पानी
नसों की मजबूती को बढ़ाने के लिए चक्रफूल का पानी पी सकते हैं। इसका पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 पैन में 1 कप पानी चढ़ाएं। इसमें 1 से 2 चक्रफूल को कूटकर डालें। जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए, तो इसे छानकर इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करके पिएं।

चक्रफूल और शहद
चक्रफूल के पाउडर को आप शहद के साथ ले सकते हैं। शहद को जिस तरह काली मिर्च के साथ लिया जाता है। उसी तरह से इसे भी शहद के साथ ले सकते हैं। इसके लिए चुटकीभर चक्रफूल का पाउडर लें। इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करके खाएं और 1 गिलास गुनगुना पानी पी लें। इससे काफी हद तक आराम मिल सकता है।
चक्रफूल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। हालांकि, अगर आप किसी तरह की बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
