समय पर पीरियड्स न हो तो क्या करें?
Remedies for irregular periods : समय पर पीरियड्स न होने पर आप कुछ असरदार घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
Remedies for Irregular Periods: समय पर पीरियड्स न होना या फिर पीरियड्स मिस होना, कोई बड़ी परेशानी नहीं है। हालांकि, कुछ मामलों में यह गंभीर परेशानी की ओर भी इशारा करता है। आमतौर पर पीरियड्स मिस होने पर लोग प्रेग्नेंसी होने का अंदाजा लगा बैठते हैं। लेकिन कई बार कुछ अन्य कारणों से भी पीरियड्स मिस हो सकते हैं। अगर आपका पीरियड्स सर्कल सही नहीं है या फिर बहुत ही कम ब्लड फ्लो होता है, तो इस स्थिति में आप कुछ आसान से उपायों को फॉलो कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में पीरियड्स मिस पर क्या करें, इस विषय के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं पीरियड्स मिस होने पर क्या करें?
Also read : सर्दी में बंद नाक से परेशान बच्चों का करें घर में इलाज, तुरंत मिलेगा आराम
पिएं हल्दी वाला दूध

पीरियड्स मिस होने पर आप हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। हल्दी वाले दूध से शरीर में हार्मोन बैलेंस होता है, जिससे पीरियड्स की परेशानियां कम होती हैं। साथ ही यह इम्यूनिटी भी बूस्ट करने में आपकी मदद करता है। इतना ही नहीं, नियमित रूप से आप हल्दी वाला दूध पीते हैं, तो इससे ब्लड फ्लो सही रहता है।
अदरक की चाय

पीरियड्स समय पर न होने पर आप अदरक की चाय पी सकते हैं। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर रूप से होते हैं, जो पीरियड्स की अनियमितता को दूर कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले 1 कप पानी को अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इसमें 1 इंच अदरक का टुकड़ा डालकर इसे अच्छे से उबालें। अब इसे छानकर इसमें 1 चम्मच शहद डालकर इसका सेवन करें। इससे पीरियड्स की अनियमितता दूर हो सकती है।
दालचीनी है फायदेमंद

पीरियड की परेशानी को दूर करने के लिए आप दालचीनी के पानी का भी सेवन कर सकते हैं। दालचीनी में कई ऐसे गुण होते हैं, जो पीरियड्स की परेशानी को कम कर सकते हैं। इसके लिए 1 कप पानी लें। इसमें थोड़ा सा दालचीनी का टुकड़ा डालकर इसे अच्छे से उबाल लें। अब इस पानी को छानकर चाय की तरह पिएं। इससे पीरियड्स की परेशानी कम होगी।
सौंफ का पानी

गर्मियों के दिनों में अगर आप पीरियड्स की अनियमितता से परेशान हैं, तो सौंफ का पानी आपके लिए काफी ज्यादा प्रभावी हो सकता है। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ डालकर इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी का सेवन करें। इससे पेट को ठंडक मिलेगी, जो पीरियड्स की समस्याओं को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।
कच्चा पपीता खाएं
अगर समय पर आपको पीरियड्स न हो रहे हों, तो इस स्थिति में कच्चा पपीता भी आपके लिए हेल्दी हो सकता है। यह पीरियड्स फ्लो और पीरियड्स को लाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आप रोजाना 1 प्लेट कच्चा पपीता कुछ दिनों तक खाएं।

पीरियड्स समय पर न होना एक सामान्य परेशानी है। अगर आपको सामान्य कारणों से पीरियड्स नहीं हो रहे हैं, तो इस स्थिति में आप इन घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।
