सर्दी में बंद नाक से परेशान बच्चों का करें घर में इलाज, तुरंत मिलेगा आराम
Stuffy Nose : बच्चों को बंद नाक की परेशानी होने पर आप कुछ असरदार नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-
Stuffy Nose : सर्दी का सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन में नाक बंद की परेशानी होना काफी ज्यादा कॉमन है। मुख्य रूप से बच्चों को सर्दी जुकाम की परेशानी काफी ज्यादा होती रहती है। इस स्थिति में उन्हें नाक बंद की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके बच्चों का भी नाक बंद रहता है, तो इस स्थिति में बार-बार उन्हें दवाएं देने के बजाय घरेलू नुस्खों को आजमाएं। इन नुस्खों की मदद से नाक बंद की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे प्रभावी नुस्खे बताएंगे, जो बच्चों के बंद नाक की परेशानी को कुछ ही समय में ठीक कर सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-
सरसों तेल का करें इस्तेमाल
बंद नाक की परेशानी होने पर बच्चों को केमिकल युक्त स्प्रे देने के बजाय उनके नाक में सरसों तेल की कुछ बूंदों को डालें। इससे नाक बंद की परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही यह नाक के अंदर मौजूद गंदे पदार्थों को बाहर निकाल सकता है। दरअसल, सरसों तेल में प्राकृित रूप से नाक को मॉइस्चराइज करने गुण होता है, जिससे नाक बंद की परेशानी को कम किया जा सकता है।

Also Read : स्वस्थ रहना है, तो डिनर के बाद ये काम करने से बचें: After Meal Habits
बच्चों को दें स्टीम
बंद नाक की परेशानी को दूर करने के लिए छोटे बच्चों को स्टीम देना भी फायदेमंद हो सकता है। स्टीम देने के लिए 1 बड़ा सा बर्तन लें। इसमें आधा पानी भरकर करीब 15 मिनट के लिए उबाल लें। इसके बाद इस पानी में थोड़ा सा मिंट ऑयल डालें और बच्चों को छोड़ी देर के लिए इसके आसपास रखें। कोशिश करें कि इस दौरान उनके सिर पर तौलिया ढक दें। इससे बंद नाक की परेशानी कम हो सकती है।

गर्म पानी में बैठाएं
अगर आपका बच्चा काफी छोटा है, तो ऐसी स्थिति में आप उन्हें कुछ देर के लिए गर्म पानी में बैठाकर रखें। गर्म पानी में बच्चों को बैठाने से बलगम पिघलने लगता है, जो नाक के जरिए बाहर आ जाता है। इस स्थिति में बच्चों के बंद नाक की परेशानी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।

देसी घी भी है फायदेमंद
बच्चों के नाक में देसी घी को डालने से बंद नाक की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए देसी घी को पहले पिघलाकर इसे ठंडा करें और बच्चों की नाक में डालें। आप चाहें तो इस तेल से बच्चों की अच्छे से मालिश कर सकते हैं। इससे बंद नाक की परेशानी से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।

बंद नाक की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन प्रभावी नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपके बच्चे की स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें। ताकि समय रहते उनकी स्थिति में सुधार किया जा सके।
